बौने होते लोग! भारत में क्यों घट रही इंसानों की लंबाई? डॉक्टरों ने बताया, छोटे रह जा रहे भारतीय बच्चे

नई दिल्ली 
दुनिया जहां लंबी और बेहतर कद-काठी की ओर बढ़ रही है, वहीं भारत अपने ‘रिवर्स गियर’ में नजर आ रहा है. आमतौर पर जैसे-जैसे किसी देश की अर्थव्यवस्था बढ़ती है और हेल्थ सुविधाएं बेहतर होती हैं, वहां के लोगों की औसत लंबाई बढ़नी चाहिए जैसा कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में हुआ है. लैंसेट और NCD रिस्क फैक्टर कोलैबोरेशन के डेटा के मुताबिक, पिछले 100 सालों में दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारतीयों की हाइट में वो उछाल नहीं दिखा जो चीन या जापान में दिखा है.

भारत के मामले में उल्टा हो रहा है और उनकी औसत हाइट में गिरावट देखी गई है. विश्लेषण से संकेत मिलता है कि भारत में औसत हाइट में अपेक्षित बढ़त नहीं हो पाई है और कुछ उम्र व सामाजिक समूहों में लंबाई में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है, जिसका सबसे बड़ा कारण बचपन का कुपोषण है.

20–30 साल पहले (2005–2006) भारतीय पुरुष आज की तुलना में औसतन 1 से 1.1 सेमी लंबे थे यानी पिछले कुछ दशकों में उनकी हाइट में गिरावट आई है. अब भारतीयों की लंबाई कम होने के क्या कारण हैं, कौन-कौन से फैक्टर्स इसके लिए जिम्मेदार हैं.

घटती लंबाई पर क्या कहती हैं रिसर्च?

ग्लोबल हाइट स्टडी (1985-2019) के अनुसार भारतीयों की लंबाई में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई जिसकी उम्मीद थी.

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-3 से NFHS-4, 2005-16) डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि 15-25 साल के पुरुषों की औसत लंबाई 1.10 सेमी और 26-50 साल उम्र वालों की लंबाई 0.86 सेमी कम हो गई है. वहीं यदि 15-25 साल की महिलाओं की बात करें तो उनकी लंबाई में 0.12 सेमी की गिरावट आई है. ट्राइबल महिलाओं में यह आंकड़ा 0.42 सेमी और गरीब तबके वाली महिलाओं की लंबाई 0.57 सेमी तक गिर गई है.

PLoS One में पब्लिश भारतीयों की लंबाई घटने पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) द्वारा की गई रिसर्च (2021) से पता चलता है कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-3 (2005-06) से नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के बीच पुरुषों की लंबाई 1 से 1.1 सेमी और चुनिंदा महिला ग्रुप्स (एसटी, गरीब) में 0.4 से 0.6 सेमी तक घट गई है.

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5, 2019-21) के मुताबिक, बचपन और किशोरावस्था में कुपोषण ही लंबाई घटने की सबसे बड़ी वजह बना हुआ है. 5 साल से कम उम्र के 35 प्रतिशत बच्चे नाटे (स्टंटिंग) हैं. दरअसल, हर बच्चे के जेनेटिक्स में एक निश्चित लंबाई तक पहुंचने  की अधिकतम संभावना होती है लेकिन स्टंटिंग इस क्षमता को सीमित कर देता है और उनकी लंबाई पूरी नहीं बढ़ पाती. 

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने 1985 और 2019 के बीच की गई 2000 से अधिक स्टडीज में 5 से 19 वर्ष की उम्र के 6.5 करोड़ से अधिक बच्चों और वयस्कों के डेटा का एनालेसिस किया. सामने आया कि पिछले 35 सालों में बच्चों की औसत ऊंचाई में सबसे अधिक सुधार चीन और दक्षिण कोरिया में देखा गया है. चीन में 19 साल के लड़कों की औसत लंबाई 1985 से 2019 के बीच 8 सेमी बढ़ी पाई गई थी.

2019 में पब्लिश हुई द लैंसेट स्टडी में बताया गया है कि 19 साल की उम्र में सबसे लंबे लड़के नीदरलैंड के थे जिनकी औसत हाइट 183.8 सेमी या 6 फीट थी और वहीं 19 साल की उम्र में सबसे कम लंबाई वाले लड़के तिमोर लेस्ते (दक्षिण पूर्व एशिया का देश) में रहते थे जिनकी औसत हाइट 160.1 सेमी या 5 फीट 3 इंच थी.

पेट की बीमारी, मॉडर्न लाइफस्टाइल बच्चे की हाइट के दुश्मन

बेंगलुरु के स्पर्श हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विक्रम बेल्लिअप्पा (MBBS, MS, DNB) ने Aajtak/.in को बताया, ‘बार-बार होने वाले संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियां बच्चों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती हैं. पेट के इंफेक्शन, दस्त या उल्टी की वजह से बॉडी जरूरी न्यूट्रिएंट्स को एब्जॉर्ब नहीं कर पाती. इसका सीधा असर बच्चे के वजन और लंबाई पर पड़ता है. लगातार पेट की खराबी न सिर्फ इम्यूनिटी कमजोर करती है, बल्कि ग्रोथ की रफ्तार को भी सुस्त कर देती है.’

मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण बच्चों में अर्ली प्यूबर्टी (Early Puberty) देखने मिल रही है जिसका संबंध हाइट कम रह जाने से हो सकता है. दरअसल, आजकल के बच्चे जंक फूड का सेवन अधिक कर रहे हैं जिसके कारण उनमें मोटापा बढ़ रहा है जिस कारण उनमें समय से पहले हार्मोनल बदलाव (प्यूबर्टी) शुरू हो रहे हैं.

डॉ. विक्रम बताते हैं, ‘शुरू में तो बच्चा तेजी से लंबा होता दिखता है लेकिन हकीकत में उसकी ‘ग्रोथ प्लेट्स’ समय से पहले बंद हो जाती हैं. नतीजा यह कि उम्र बढ़ने पर उसकी फाइनल हाइट उम्मीद से काफी कम रह जाती है.’

क्या हमारी खराब जीवनशैली और प्रदूषित वातावरण हमारे DNA में ऐसे बदलाव कर रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों की हाइट को परमानेंट तौर पर छोटा कर रहे हैं?
बैलेंस डाइट की कमी 

जयपुर के कोकून हॉस्पिटल के पीडियाट्रिशियन डॉ. जितेन्द्र जैन (MBBS, DCH, DNB) से Aajtak.in ने पूछा, क्या कारण है कि भारतीयों की नई पीढ़ी की औसत ऊंचाई पिछली पीढ़ी से कम हो रही है? उन्होंने बताया, ‘लंबाई में जेनेटिक्स का अहम रोल है लेकिन केवल जेनेटिक्स ही पूरी कहानी नहीं बताते. भारतीयों की नई पीढ़ी की औसत ऊंचाई पिछली पीढ़ी से कम होने के पीछे लाइफस्टाइल, पोषण और पर्यावरण भी जिम्मेदार हैं.

‘जंक फूड, कम प्रोटीन और विटामिन्स, बढ़ता मोटापा, अधिक स्क्रीन टाइम और फिजिकल एक्टिविटी में कमी बच्चों की ग्रोथ को धीमा कर रही है.

‘गर्भावस्था में माताओं का खराब पोषण, बचपन में बार-बार होने वाले इंफेक्शन, पेट और आंत की बीमारियां और प्रदूषण भी हार्मोनल संतुलन और हड्डियों की ग्रोथ को प्रभावित कर रहे हैं. इसलिए केवल जेनेटिक्स पर निर्भर रहने की बजाय बैलेंस डाइट, साफ पानी, पर्याप्त नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है ताकि बच्चों की लंबाई सही रहे और ओवरऑल ग्रोथ सही तरह से हो.’
खराब लाइफस्टाइल और पॉल्यूशन

डॉ. विक्रम ने कहा, ‘खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण सीधे तौर पर DNA को बदलकर हाइट को स्थायी रूप से प्रभावित नहीं करते लेकिन ये एपिजेनेटिक बदलाव जरूर पैदा कर सकते हैं. लगातार जंक फूड, न्यूट्रिशन की कमी, स्ट्रेस, प्रदूषण और हार्मोन-डिसरप्टिंग केमिकल्स का असर जेनेटिक्स की कार्यप्रणाली पर पड़ता है जिससे बच्चों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है. इसका मतलब यह है कि जेनेटिक्स वही रहते हैं लेकिन उनका असर बदल सकता है जिससे आने वाली पीढ़ियों में हाइट की ग्रोथ धीमी हो सकती है.’

‘अच्छी बात यह है कि सही न्यूट्रिशन, साफ वातावरण, एक्टिव लाइफस्टाइल और समय पर मेडिकल देखभाल से इन प्रभावों को काफी हद तक रोका जा सकता है.’
दवाएं और एंटीबायोटिक्स भी जिम्मेदार

डॉ. जितेन्द्र के मुताबिक, ‘आज के समय में बच्चों को विभिन्न कारणों से अलग-अलग तरह के इंफेक्शन हो रहे हैं जिसके कारण उन्हें अलग-अलग तरह की दवाइयां और एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं. बचपन में दी गई ये हैवी दवाइयां बच्चों के ‘गट माइक्रोबायोम’ को खत्म कर रही हैं जो पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए जिम्मेदार होते हैं.’

खाने में मौजूद कीटनाशक और हैवी मेटल्स

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम ने कहा, ‘खाने में मौजूद कीटनाशक और भारी धातुएं (Heavy Metals) बच्चों के एंडोक्राइन सिस्टम को डैमेज कर रही हैं. ये ‘हार्मोन डिसरप्टर्स’ की तरह काम करते हैं, जिससे ग्रोथ हार्मोन सही मात्रा में रिलीज नहीं हो पाते. हालांकि ये सीधे तौर पर DNA नहीं बदलते, लेकिन जींस के काम करने का तरीका (Epigenetics) जरूर बदल देते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरनाक है.’

मोबाइल से बिगड़ता स्लीप पैटर्न भी रोक रहा ग्रोथ साइकल

डॉ. जितेन्द्र ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘बच्चों में ब्लू लाइट एक्सपोजर यानी मोबाइल, टीवी या लैपटॉप की नीली रोशनी और गड़बड़ स्लीप पैटर्न नेचुरल ग्रोथ हार्मोन साइकल को प्रभावित कर सकते हैं. ग्रोथ हार्मोन सबसे ज्यादा रात की गहरी नींद के दौरान रिलीज होते हैं. अगर बच्चा देर तक मोबाइल या स्क्रीन के सामने रहता है तो नींद जल्दी आती नहीं, नींद का चक्र टूटता है और गहरी नींद कम हो जाती है.’

‘इसका सीधा असर ग्रोथ हार्मोन की रिलीज पर पड़ता है जिससे बच्चों की लंबाई और मसल्स की सही ग्रोथ धीमी हो सकती है इसलिए स्क्रीन टाइम सीमित करना और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है.’
माता-पिता का भी स्वस्थ होना जरूरी

डॉ. विक्रम ने बताया, ‘माता-पिता की सेहत और पोषण सीधे तौर पर बच्चे की हाइट पर असर डाल सकते हैं. अगर माता-पिता अंडरवेट हों, लंबाई कम हो या गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य ठीक न रहे तो भ्रूण को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते. इससे बच्चे की हड्डियों और मसल्स की ग्रोथ प्रभावित होती है जिससे लंबाई सही तरीके से नहीं बढ़ पाती. प्रेग्नेंसी में सही न्यूट्रिशन, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स लेना, साथ ही माता-पिता का ओवरऑल वजन और हेल्दी लाइफस्टाइल बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी है.

पढ़ाई और कॉम्पिटिशन का स्ट्रेस भी जिम्मेदार है?

पढ़ाई और कॉम्पिटिशन के कारण बढ़ता मानसिक दबाव बच्चों में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ा रहा है, जो ग्रोथ हार्मोन को रोकता है. डॉ. जितेन्द्र ने कहा, ‘बढ़ता मानसिक दबाव, पढ़ाई और कॉम्पिटिशन बच्चों में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ा सकता है. कोर्टिसोल शरीर का स्ट्रेस हार्मोन है और अगर यह लंबे समय तक ज्यादा रहे तो ग्रॉथ हार्मोन की रिलीज को रोक सकता है जिसका असर बच्चों की लंबाई, मसल्स और हड्डियों की सही ग्रोथ पर पड़ता है.’

‘बच्चों के लिए पढ़ाई और कॉम्पिटिशन का बैलेंस बनाए रखना, पर्याप्त नींद लेना, आराम करना और खेलकूद जरूरी हैं ताकि स्ट्रेस कम हो और ग्रोथ हार्मोन सही तरीके से काम कर सकें.’

एक्सरसाइज और न्यूट्रिशन का कितना रोल?

फरहान अख्तर, कार्तिक आर्यन और शाहिद कपूर को ट्रेनिंग देने वाले सेलेब्रिटी फिटनेस कोच समीर जौरा (Samir Jaura) से जब एक्सरसाइज और लंबाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘जेनेटिक्स के साथ-साथ लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी का सही होना बहुत जरूरी है. आज के समय में मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बच्चों का पोश्चर (Posture) बहुत खराब हो गया है, वे झुककर (Hunching) चलते हैं, जिससे वे अपनी असल लंबाई से छोटे दिखने लगती हैं.’

‘अक्सर मेरे से जिम में लोग पूछते हैं, क्या बचपन से ही हैवी लिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइज करने से हाइट कम रह जाती है? तो बताना चाहूंगा कि यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है. वेट ट्रेनिंग या हैवी लिफ्टिंग से जेनेटिक कोड या हाइट पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है. इसका सबसे अच्छा उदाहरण चीन और रूस के जिमनास्ट्स हैं जिन्हें 10-12 साल की उम्र से ही कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है. अगर भारी वजन उठाने से हाइट रुकती तो इन एथलीट्स की ग्रोथ भी कभी नहीं होती.’ 

‘लंबाई आपके जेनेटिक कोड और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है कि आपको माता-पिता से कौन से जीन मिले हैं. ट्रेनिंग आपके शरीर को बेहतर पोश्चर और मजबूती देती है, न कि लंबाई को छोटा करती है.’

’10 साल से ऊपर के बच्चों को हैवी वेट के बजाय फ्री-हैंड एक्सरसाइज करनी चाहिए. स्ट्रेचिंग, जॉगिंग, स्किपिंग और जिमनास्टिक्स जैसी एक्टिविटी बच्चों के लिए अच्छी शुरुआत हैं. इसके साथ ही आउटडोर गेम्स पर भी फोकस करना चाहिए.’

‘भारत में लंबाई कम रहने का सबसे बड़ा कारण न्यूट्रिशन की कमी है. भारतीयों में सबसे अधिक कमी प्रोटीन की है. हमारी इंडियन डाइट में कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा होता है और प्रोटीन की मात्रा बेहद कम.डाइट में प्रोटीन के साथ-साथ कार्ब्स, फाइबर और फैट्स का सही मिश्रण होना चाहिए.’ 

‘बचपन से ही सही खान-पान की आदत डालना जरूरी है क्योंकि 14-15 साल की उम्र के बाद इन आदतों को बदलना मुश्किल होता है. बच्चों और वयस्कों (10-20 साल) के लिए प्रोटीन का कोई एक फिक्स नंबर नहीं है, लेकिन उन्हें एक ‘बैलेंस मील’ लेनी चाहिए.’

 

  • Related Posts

    इस इमाम ने गैर हिंदुओं पर रोक का किया समर्थन, बताई चौंकाने वाली दलील – Khabar Jagat

    देहरादूनउत्तराखंड के प्रमुख तीर्थस्थलों बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने की तैयारी है। बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति ने सभी हितधारकों के साथ इस पर सहमति…

    ‘दीदी’ की चाल, BJP पर हमला; ममता-मुलाकात से अखिलेश का डबल निशाना, कांग्रेस में बढ़ी घबराहट

    कोलकाताउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार (27 जनवरी) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बड़ा राजनीतिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा को बताया ‘लिस्बन का गांधी’ – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    30 सदस्यों में 29 सदस्य कौन-कौन? – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ग्रहों की स्थिति क्या कहती है? किन राशियों पर पड़ेगा असर – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ‘दीदी’ की चाल, BJP पर हमला; ममता-मुलाकात से अखिलेश का डबल निशाना, कांग्रेस में बढ़ी घबराहट

    • January 28, 2026

    इस इमाम ने गैर हिंदुओं पर रोक का किया समर्थन, बताई चौंकाने वाली दलील – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    PM मोदी के धन्यवाद संदेश पर हुआ हमला – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    एसिड अटैक पर SC का कड़ा रुख, राज्य सरकारों से मांगा पीड़िताओं का विवरण

    • January 28, 2026

    स्क्वैश में अनाहत सिंह का जलवा, दूसरे दौर में एंट्री; पुरुष वर्ग में अभय सिंह बाहर

    • January 28, 2026

    CM सिद्धारमैया ने मुद्दा लेकर राज्यपाल के पास की सुलह की पेशकश – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    भारत का दमदार प्रदर्शन, जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा; विहान–सूर्यवंशी का जलवा

    • January 28, 2026

    UCC बना सामाजिक बदलाव का आधार, समानता और पारदर्शिता की गारंटी: CM धामी

    • January 28, 2026

    कोहली संग वर्ल्ड कप जीतने वाला खिलाड़ी अब WPL में अंपायर, क्रिकेट करियर ने लिया दिलचस्प मोड़

    • January 28, 2026

    मौलाना–मौलवी पर नहीं चलेगा मुकदमा, फैसले पर मचा बवाल – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ईरान समझौता चाहता है, तेहरान बातचीत को तैयार – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    हिमाचल में बर्फबारी का कहर, लाहौल-स्पीति में स्कूल बंद; कल कैसा रहेगा मौसम?

    • January 28, 2026

    T20 वर्ल्ड कप से पहले स्कॉटलैंड को भारतीय वीजा की आस, टीम में पाक मूल का खिलाड़ी भी शामिल

    • January 28, 2026

    मोदी सरकार ने पहली बार जताई प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया भरोसा – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    वेटलिफ्टिंग में भारत की उम्मीद, भविष्य में ओलंपिक में दिला सकती हैं पदक

    • January 28, 2026

    सद्गुरु का ‘तीन I’ मंत्र क्या कहता है? – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    क्रिकेट दिल जोड़ने का खेल, राजनीति ने बनाई दीवार — सकलैन मुश्ताक का बड़ा बयान

    • January 28, 2026

    बर्फीले कहर से जकड़ा आधा अमेरिका, ‘आइसक्वेक’ का प्रहार; हजारों फ्लाइट रद्द, 30 की मौत

    • January 28, 2026

    कांग्रेस नेता के शक पर BJP को UGC नियमों से मिलेगा डबल फायदा – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    दीवारों पर टंगे चित्र, जीवन की दिशा बदलने की शक्ति – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    HIL ट्रॉफी जीतने के बाद बोले कप्तान वान डोरेन – ये मेरी नहीं, पूरी टीम की जीत

    • January 28, 2026

    हॉलीवुड में हीरोइनों को कठपुतली समझा जाता है” — क्रिस्टन स्टीवर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

    • January 28, 2026

    विदेशों में मस्जिदों में तस्वीरें, शेखों के लिए कालीन… मगर यहां दरगाहें सुरक्षित नहीं — मकबरे में तोड़फोड़ पर महबूबा का फूटा गुस्सा

    • January 28, 2026

    कराटे का महाकुंभ बना रिकॉर्ड ब्रेकर! स्कूल गेम्स सीज़न 3 में प्रतिभाओं का जबरदस्त धमाका

    • January 28, 2026

    पहले दिन ही ट्विस्ट पर ट्विस्ट! The 50 में एलिमिनेशन, 10 कैप्टन का ऐलान और फेमस सिंगर का सरप्राइज़ विज़िट

    • January 28, 2026

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वीडी 14 को मिला टाइटल ‘राणा बाली’

    • January 28, 2026

    दो गोदाम 24 घंटे से जल रहे, 16 मौतों का खतरा – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिटनेस ट्रैकर बैन, सबालेंका ने जताई नाराजगी और बदलाव की मांग

    • January 28, 2026

    Aadhaar ऐप का फुल वर्जन इस तारीख को होगा लॉन्च, UIDAI करने जा रहा है बड़े बदलाव

    • January 28, 2026

    रणबीर कपूर – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमतें आसमान पर, जानिए ताज़ा भाव

    • January 28, 2026

    टेकऑफ के तुरंत बाद प्राइवेट जेट क्रैश, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 8 लोग थे सवार

    • January 28, 2026

    महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, याचिका खारिज

    • January 28, 2026

    सीरीज जीतकर भी टेंशन में टीम इंडिया! IND vs NZ में ये डिपार्टमेंट बना सबसे बड़ा सिरदर्द, चौथे T20 में होगा बदलाव?

    • January 28, 2026

    25 की मौत, 7 लाख घरों की बिजली गुल, उड़ानें ठप – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    शरीर अब साथ नहीं दे रहा… ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, फैंस हुए भावुक

    • January 28, 2026

    भारत और यूरोप की ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से US को लगी मिर्ची, टैरिफ की याद दिलाकर देने लगा ज्ञान

    • January 28, 2026

    ईरान पर हमले की आशंकाओं के बीच पहुंचा US एयरक्राफ्ट, खामेनेई बोले- इनमें दम नहीं

    • January 28, 2026

    ‘हिंदुओं को मार डालो’, बांग्लादेश में वोट के लिए भड़का रहे उम्मीदवार

    • January 28, 2026

    क्या सच में भारत से मैच खेलने से पीछे हटेगा पाकिस्तान? T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार की अटकलों की असली हकीकत

    • January 28, 2026

    ‘अमेरिका के बिना यूरोप की सुरक्षा एक सपना है’, नाटो प्रमुख ने अमेरिकी देशों में तनाव के बीच दी चेतावनी

    • January 28, 2026

    ट्रंप के खिलाफ 57 मुस्लिम देशों के साथ आया चीन, ‘जंगल का कानून नहीं लौटने देंगे’

    • January 28, 2026

    इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, ‘बॉयकॉट भाजपा’ पोस्ट करने को माना अनुशासनता

    • January 28, 2026

    उत्तर भारत के कई राज्यों में सहित दिल्ली भीगी, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

    • January 28, 2026

    शंकराचार्य होने का सबूत मांगना गलत, योगी के दफ्तर को टैग कर बोलीं उमा भारती

    • January 28, 2026

    UGC मुख्यालय पर छात्रों का भारी प्रदर्शन, नए कानून को वापस लेने की मांग

    • January 28, 2026

    इन रंगों के पर्दे घर से दूर करेंगे नेगेटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि का होगा वास

    • January 28, 2026

    ‘मैं अभागा सवर्ण हूं’, यूजीसी रूल्स पर कवि कुमार विश्वास ने भी जताया आक्रोश

    • January 28, 2026

    10 हजार की आबादी, अरबों का टर्नओवर, फिर भी नहीं एक भी पुलिस थाना – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    Microsoft Paint और Notepad में नए AI फीचर्स, Windows 11 यूज़र्स को मिला बड़ा अपडेट

    • January 28, 2026

    भगवान शिव को बेलपत्र क्यों है सबसे प्रिय? जानिए पौराणिक कथा और रहस्य

    • January 28, 2026

    सावधान! साल में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़ा, तो छिन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र ने जारी किए नए नियम

    • January 28, 2026

    क्यों 27 दिन तक पिता को नहीं दिखाया जाता शिशु का मुख? – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    दमदार और बोल्ड लुक के साथ Fortuner को देगी टक्कर – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    किसानों की मौज! इस बार मिलेंगे 4,000 रुपये, किस्त को लेकर बड़ी अपडेट – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    अटल पेंशन योजना का दायरा बढ़ाया, ज्यादा लोग होंगे शामिल – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    जहां हर व्यक्ति के पास सिर्फ एक ही किडनी है! – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं

    • January 28, 2026

    आपका लिवर हेल्दी है या खराब? घर बैठे 20 सेकेंड में अभी टेस्ट करें!

    • January 28, 2026

    किरेन रिजिजू – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    16 टीमों ने भरा दम, अब इन 4 देशों के स्क्वॉड का इंतज़ार – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    20’s नहीं, इस उम्र में चरम पर होती है पुरुषों की यौनेच्छा, नई स्टडी ने बदली धारणा

    • January 28, 2026

    देश के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के बादशाह कौन? टॉप-10 में जो रूट सबसे पीछे, चौंकाएंगे आंकड़े

    • January 28, 2026

    वैलेंटाइन डे पर कम बजट में थाईलैंड घूमें, इस पैकेज में मिलेगा सब कुछ

    • January 28, 2026

    अब स्टेशन पर ‘रोबोट पहरेदार’! यात्रियों की सुरक्षा में तैनात हुआ ASC अर्जुन

    • January 28, 2026

    1 अप्रैल से PF निकासी होगी UPI से आसान – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    भारत में फेमस हैं HPV वैक्सीन से जुड़े 3 मिथक, डॉक्टर से जानें सही उम्र और सच्चाई

    • January 28, 2026

    सर्दियों से छुटकारा! जनवरी-फरवरी में घूमने के लिए ये गर्म डेस्टिनेशन हैं परफेक्ट

    • January 28, 2026

    रियल एस्टेट और देश की आधी आबादी को क्या मिलेगी उम्मीद? जानिए एक्सपर्ट की राय – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    भगवद् गीता के ये 5 श्लोक बदल सकते हैं आपकी सोच – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    घर से मैच देखना होगा थोड़ा अजीब – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    मुंह के छालों से राहत पाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय

    • January 28, 2026

    छोटे शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद, स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    आयुर्वेद के आसान नुस्खों से पाएं प्राकृतिक सुंदरता का निखार

    • January 28, 2026

    मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, फेंगशुई का जान लें आसान सा उपाय

    • January 28, 2026

    तुलसी के 5 संकेत बदल सकते हैं किस्मत, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

    • January 28, 2026

    हनुमान चालीसा पढ़ते वक्त न करें ये गलतियां, एकाग्रता सहित 10 नियमों का करें पालन

    • January 28, 2026

    बौने होते लोग! भारत में क्यों घट रही इंसानों की लंबाई? डॉक्टरों ने बताया, छोटे रह जा रहे भारतीय बच्चे

    • January 28, 2026

    सेल्फी फिल्टर जैसा परफेक्ट लुक पाने करें ब्लरिंग मेकअप, स्टेप फॉलो कर पार्लर से पाएं मुक्ति

    • January 28, 2026

    रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो नहीं मिलेगा पूरा फल

    • January 28, 2026

    बनते हैं गंभीर योग, बढ़ जाती हैं परेशानियां और रोग – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    परशुराम ने क्यों काटा था मां का गला? जानिए उस प्रसंग और पिता से मांगे गए तीन वरदान

    • January 28, 2026

    इस साल 11 दिन पहले खुलेंगे कपाट, तैयारियां अंतिम चरण में – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    मैड्रिड में 20 अप्रैल को होगा लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स का भव्य आयोजन

    • January 28, 2026

    इस दिशा में मुंह करके खाना माना जाता है अशुभ, घर की बरकत और सेहत दोनों पर पड़ता है असर

    • January 28, 2026

    सेल्स गर्ल से डिजिटल आइकन बनीं रोनाल्डो की मंगेतर, 8 साल की डेटिंग के बाद हुई सगाई

    • January 28, 2026

    Google ला रहा है बजट Pixel फोन, दमदार कैमरा और शानदार फीचर्स की जानकारी लीक

    • January 28, 2026

    ‘AI नहीं छीनेगा नौकरियां, बल्कि इंसानों की मदद करेगा’, डब्ल्यूईएफ 2026 में एक्सपर्ट्स का दावा

    • January 28, 2026

    1 अप्रैल से ऑटोमैटिक कटेगा टोल टैक्स – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    24 घंटे में अटके काम होंगे पूरे! अपनाएं ये बेहद आसान और असरदार उपाय

    • January 28, 2026

    इन 3 बातों पर शर्म करना पड़ सकता है भारी, खुद को ही होता है सबसे ज़्यादा नुकसान

    • January 28, 2026

    फेंगशुई की चमत्कारी तस्वीरें, दूर करेंगी घर की दरिद्रता

    • January 28, 2026

    इनके घर भोजन करना माना जाता है महापाप, जानिए किन लोगों से रखें दूरी

    • January 28, 2026

    AC चालू कर कारों की माइलेज टेस्ट, भारत सरकार ला रही नए नियम

    • January 28, 2026

    मुंबई मेयर चुनाव में नया मोड़, फडणवीस सरकार के कदम से बदल गया पूरा खेल

    • January 28, 2026

    दुनियाभर के डॉक्टरों की बड़ी चेतावनी – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट – Khabar Jagat

    • January 28, 2026