10 हजार की आबादी, अरबों का टर्नओवर, फिर भी नहीं एक भी पुलिस थाना – Khabar Jagat

 आणंद

देश के गांवों की जो तस्वीर आमतौर पर हमारे जहन में होती है, यह रिपोर्ट उसे पूरी तरह बदल देने वाली है. कच्ची सड़कें, सीमित सुविधाएं और सरकारी मदद पर निर्भर गांव… लेकिन गुजरात के आनंद जिले का धर्मज गांव इन सब धारणाओं को तोड़ता है. यह एक ऐसा गांव है, जहां खेतों से ज्यादा बैंकों की चर्चा होती है, जहां गलियों में धूल नहीं, बल्कि तरक्की की चमक दिखाई देती है. 

सबसे हैरान करने वाली बात… करीब 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में एक भी पुलिस थाना नहीं है. इसके बावजूद यहां अपराध नहीं, बल्कि अनुशासन और भाईचारा कायम है. यही वजह है कि धर्मज को आज देश ही नहीं, दुनिया भर में NRI गांव के नाम से जाना जाता है.

आनंद जिले के चरोतर क्षेत्र में स्थित धर्मज गांव में कदम रखते ही ऐसा महसूस होता है मानो आप किसी विकसित यूरोपीय कस्बे में आ गए हों. चौड़ी और साफ सड़कें, शानदार ड्रेनेज सिस्टम, दूधिया स्ट्रीट लाइट्स और हर कोने में आधुनिक सुविधाएं.

इस गांव की आर्थिक ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां मौजूद बैंकों में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट जमा है. यही कारण है कि धर्मज जैसे गांव में 13 से अधिक नेशनल और प्राइवेट बैंकों की शाखाएं हैं. यहां का किसान भी करोड़पति है और गांव की अर्थव्यवस्था किसी शहर से कम नहीं.

19वीं सदी में पड़ी तरक्की की नींव

धर्मज की इस बेमिसाल तरक्की की नींव 19वीं सदी में ही पड़ गई थी. समय के साथ यहां के लोग रोजगार और व्यापार के लिए विदेश गए, लेकिन अपनी मिट्टी से नाता कभी नहीं तोड़ा.

आज इस गांव का शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जिसका कोई सदस्य विदेश में न रहता हो. ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और अफ्रीका जैसे देशों में करीब 3,000 परिवार बसे हुए हैं. लेकिन ये प्रवासी भारतीय सिर्फ पैसा कमाने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अपने गांव के विकास को ही अपना असली मिशन बना लिया.

हर साल धर्मज डे मनाया जाता है, जहां दुनियाभर से NRI अपने गांव लौटते हैं और गांव के विकास के लिए खुलकर योगदान देते हैं. स्कूल, अस्पताल, सड़क, पानी, शिक्षा… हर क्षेत्र में यह सहयोग साफ दिखाई देता है.

बिना पुलिस, फिर भी पूरी शांति

धर्मज की सबसे बड़ी और अनोखी पहचान है यहां की शांति. 10 हजार से ज्यादा की आबादी, लेकिन गांव में न तो कोई पुलिस थाना है और न ही अपराध का डर. यहां न एफआईआर होती है, न मुकदमेबाजी. अगर कभी कोई विवाद उत्पन्न भी हो जाए, तो गांव के बुजुर्ग, पंचायत और युवा आपसी सहमति से उसे सुलझा लेते हैं. यहां पुलिस की लाठी से ज्यादा असर आपसी विश्वास और भाईचारे का है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके पूर्वजों ने उन्हें सिखाया कि चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न चले जाएं, अपनी जड़ों को कभी मत भूलिए. यही संस्कार आज धर्मज की पहचान बन चुके हैं.

सुविधाएं जो शहरों को भी मात दें

धर्मज में मौजूद सुविधाएं कई मेट्रो शहरों को भी शर्मिंदा कर दें. गांव में हाई-स्पीड वाई-फाई, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, और 24 घंटे साफ पानी की व्यवस्था है. स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो यहां आई हॉस्पिटल, गायनेक सेंटर, फिजियोथेरेपी क्लिनिक और अन्य चिकित्सा सुविधाएं बेहद कम खर्च में उपलब्ध हैं.

आस्था और सेवा का केंद्र है जलाराम मंदिर, जहां की रसोई से कोई भी भूखा नहीं लौटता. यहां सेवा को धर्म माना जाता है और यह भावना गांव के हर व्यक्ति में दिखाई देती है.

100 साल पुरानी विरासत आज भी जीवित

धर्मज सिर्फ आधुनिकता के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी 100 साल पुरानी हेरिटेज के लिए भी जाना जाता है. गांव में आज भी ऐसे पुराने घर मौजूद हैं, जिन्हें देखकर लगता है मानो वे अभी-अभी बनाए गए हों. इन घरों की दीवारों पर मोर, कृष्ण, हाथी और पौराणिक कथाओं की अद्भुत कलाकृतियां उकेरी गई हैं. यह गांव इस बात का प्रमाण है कि आधुनिकता और परंपरा साथ-साथ चल सकती हैं.

यही वजह है कि यहां काम करने वाले बैंक कर्मचारी, शिक्षक और डॉक्टर भी धर्मज में रहना पसंद करते हैं. साफ वातावरण, सुरक्षित माहौल और बेहतर सुविधाएं इसे रहने के लिए आदर्श बनाती हैं.

गांव के लोगों ने क्या कहा?

गांव में रहने वाले घनश्याम पटेल ने कहा कि मैं अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी से आया हूं. मुझे तीन दिन हुए हैं. आज धर्मज डे सेलिब्रेशन है. उसके लिए हमारे मन में स्पेशल प्लेस है. हम चाहते हैं कि हमारी जेनरेशन यहां आए और देखे कि हमारी धरोहर क्या है, हमारी संस्कृति क्या है. आज करीब 650 एनआरआई यहां आने वाले हैं. मुंबई, बेंगलुरु आदि शहरों से भी लोग आ रहे हैं. हमारा उद्देश्य है कि हम सब एक जगह मिलें. धर्मज में दस हजार की आबादी के बीच मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं हैं.

वहीं मीना पटेल ने कहा कि हमारा गांव पहले से ही काफी एडवांस है. हर साल जनवरी में हम धर्मज डे सेलिब्रेट करते हैं. इस मौके पर एनआरआई इकट्ठे हो जाते हैं. यहां सभी एजुकेशन, मेडिकल जैसी सभी सुविधाएं हैं. घर-घर में फिल्टर वॉटर सप्लाई होता है.

धर्मज का मैसेज… एक गांव, एक सोच

धर्मज ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि अगर प्रवासी भारतीय और स्थानीय समुदाय एकजुट हो जाएं, तो बिना सरकारी इमदाद के भी विकास का स्वर्ग रचा जा सकता है. धर्मज सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि एक सोच है- ऐसी सोच जो बताती है कि पैसा कमाना बड़ी बात नहीं, लेकिन उस पैसे से अपनी जड़ों को सींचना ही असली कामयाबी है.

आज धर्मज की चकाचौंध के पीछे सिर्फ डॉलर नहीं, बल्कि हर धर्मजवासी का समर्पण, एकता और अपने गांव के प्रति अटूट प्रेम है. यही वजह है कि बिना पुलिस थाने के भी यह गांव शांति, समृद्धि और विकास की मिसाल बना हुआ है.

  • Related Posts

    इस इमाम ने गैर हिंदुओं पर रोक का किया समर्थन, बताई चौंकाने वाली दलील – Khabar Jagat

    देहरादूनउत्तराखंड के प्रमुख तीर्थस्थलों बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने की तैयारी है। बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति ने सभी हितधारकों के साथ इस पर सहमति…

    ‘दीदी’ की चाल, BJP पर हमला; ममता-मुलाकात से अखिलेश का डबल निशाना, कांग्रेस में बढ़ी घबराहट

    कोलकाताउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार (27 जनवरी) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बड़ा राजनीतिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा को बताया ‘लिस्बन का गांधी’ – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    30 सदस्यों में 29 सदस्य कौन-कौन? – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ग्रहों की स्थिति क्या कहती है? किन राशियों पर पड़ेगा असर – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ‘दीदी’ की चाल, BJP पर हमला; ममता-मुलाकात से अखिलेश का डबल निशाना, कांग्रेस में बढ़ी घबराहट

    • January 28, 2026

    इस इमाम ने गैर हिंदुओं पर रोक का किया समर्थन, बताई चौंकाने वाली दलील – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    PM मोदी के धन्यवाद संदेश पर हुआ हमला – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    एसिड अटैक पर SC का कड़ा रुख, राज्य सरकारों से मांगा पीड़िताओं का विवरण

    • January 28, 2026

    स्क्वैश में अनाहत सिंह का जलवा, दूसरे दौर में एंट्री; पुरुष वर्ग में अभय सिंह बाहर

    • January 28, 2026

    CM सिद्धारमैया ने मुद्दा लेकर राज्यपाल के पास की सुलह की पेशकश – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    भारत का दमदार प्रदर्शन, जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा; विहान–सूर्यवंशी का जलवा

    • January 28, 2026

    UCC बना सामाजिक बदलाव का आधार, समानता और पारदर्शिता की गारंटी: CM धामी

    • January 28, 2026

    कोहली संग वर्ल्ड कप जीतने वाला खिलाड़ी अब WPL में अंपायर, क्रिकेट करियर ने लिया दिलचस्प मोड़

    • January 28, 2026

    मौलाना–मौलवी पर नहीं चलेगा मुकदमा, फैसले पर मचा बवाल – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ईरान समझौता चाहता है, तेहरान बातचीत को तैयार – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    हिमाचल में बर्फबारी का कहर, लाहौल-स्पीति में स्कूल बंद; कल कैसा रहेगा मौसम?

    • January 28, 2026

    T20 वर्ल्ड कप से पहले स्कॉटलैंड को भारतीय वीजा की आस, टीम में पाक मूल का खिलाड़ी भी शामिल

    • January 28, 2026

    मोदी सरकार ने पहली बार जताई प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया भरोसा – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    वेटलिफ्टिंग में भारत की उम्मीद, भविष्य में ओलंपिक में दिला सकती हैं पदक

    • January 28, 2026

    सद्गुरु का ‘तीन I’ मंत्र क्या कहता है? – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    क्रिकेट दिल जोड़ने का खेल, राजनीति ने बनाई दीवार — सकलैन मुश्ताक का बड़ा बयान

    • January 28, 2026

    बर्फीले कहर से जकड़ा आधा अमेरिका, ‘आइसक्वेक’ का प्रहार; हजारों फ्लाइट रद्द, 30 की मौत

    • January 28, 2026

    कांग्रेस नेता के शक पर BJP को UGC नियमों से मिलेगा डबल फायदा – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    दीवारों पर टंगे चित्र, जीवन की दिशा बदलने की शक्ति – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    HIL ट्रॉफी जीतने के बाद बोले कप्तान वान डोरेन – ये मेरी नहीं, पूरी टीम की जीत

    • January 28, 2026

    हॉलीवुड में हीरोइनों को कठपुतली समझा जाता है” — क्रिस्टन स्टीवर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

    • January 28, 2026

    विदेशों में मस्जिदों में तस्वीरें, शेखों के लिए कालीन… मगर यहां दरगाहें सुरक्षित नहीं — मकबरे में तोड़फोड़ पर महबूबा का फूटा गुस्सा

    • January 28, 2026

    कराटे का महाकुंभ बना रिकॉर्ड ब्रेकर! स्कूल गेम्स सीज़न 3 में प्रतिभाओं का जबरदस्त धमाका

    • January 28, 2026

    पहले दिन ही ट्विस्ट पर ट्विस्ट! The 50 में एलिमिनेशन, 10 कैप्टन का ऐलान और फेमस सिंगर का सरप्राइज़ विज़िट

    • January 28, 2026

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वीडी 14 को मिला टाइटल ‘राणा बाली’

    • January 28, 2026

    दो गोदाम 24 घंटे से जल रहे, 16 मौतों का खतरा – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिटनेस ट्रैकर बैन, सबालेंका ने जताई नाराजगी और बदलाव की मांग

    • January 28, 2026

    Aadhaar ऐप का फुल वर्जन इस तारीख को होगा लॉन्च, UIDAI करने जा रहा है बड़े बदलाव

    • January 28, 2026

    रणबीर कपूर – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमतें आसमान पर, जानिए ताज़ा भाव

    • January 28, 2026

    टेकऑफ के तुरंत बाद प्राइवेट जेट क्रैश, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 8 लोग थे सवार

    • January 28, 2026

    महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, याचिका खारिज

    • January 28, 2026

    सीरीज जीतकर भी टेंशन में टीम इंडिया! IND vs NZ में ये डिपार्टमेंट बना सबसे बड़ा सिरदर्द, चौथे T20 में होगा बदलाव?

    • January 28, 2026

    25 की मौत, 7 लाख घरों की बिजली गुल, उड़ानें ठप – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    शरीर अब साथ नहीं दे रहा… ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, फैंस हुए भावुक

    • January 28, 2026

    भारत और यूरोप की ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से US को लगी मिर्ची, टैरिफ की याद दिलाकर देने लगा ज्ञान

    • January 28, 2026

    ईरान पर हमले की आशंकाओं के बीच पहुंचा US एयरक्राफ्ट, खामेनेई बोले- इनमें दम नहीं

    • January 28, 2026

    ‘हिंदुओं को मार डालो’, बांग्लादेश में वोट के लिए भड़का रहे उम्मीदवार

    • January 28, 2026

    क्या सच में भारत से मैच खेलने से पीछे हटेगा पाकिस्तान? T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार की अटकलों की असली हकीकत

    • January 28, 2026

    ‘अमेरिका के बिना यूरोप की सुरक्षा एक सपना है’, नाटो प्रमुख ने अमेरिकी देशों में तनाव के बीच दी चेतावनी

    • January 28, 2026

    ट्रंप के खिलाफ 57 मुस्लिम देशों के साथ आया चीन, ‘जंगल का कानून नहीं लौटने देंगे’

    • January 28, 2026

    इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, ‘बॉयकॉट भाजपा’ पोस्ट करने को माना अनुशासनता

    • January 28, 2026

    उत्तर भारत के कई राज्यों में सहित दिल्ली भीगी, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

    • January 28, 2026

    शंकराचार्य होने का सबूत मांगना गलत, योगी के दफ्तर को टैग कर बोलीं उमा भारती

    • January 28, 2026

    UGC मुख्यालय पर छात्रों का भारी प्रदर्शन, नए कानून को वापस लेने की मांग

    • January 28, 2026

    इन रंगों के पर्दे घर से दूर करेंगे नेगेटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि का होगा वास

    • January 28, 2026

    ‘मैं अभागा सवर्ण हूं’, यूजीसी रूल्स पर कवि कुमार विश्वास ने भी जताया आक्रोश

    • January 28, 2026

    10 हजार की आबादी, अरबों का टर्नओवर, फिर भी नहीं एक भी पुलिस थाना – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    Microsoft Paint और Notepad में नए AI फीचर्स, Windows 11 यूज़र्स को मिला बड़ा अपडेट

    • January 28, 2026

    भगवान शिव को बेलपत्र क्यों है सबसे प्रिय? जानिए पौराणिक कथा और रहस्य

    • January 28, 2026

    सावधान! साल में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़ा, तो छिन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र ने जारी किए नए नियम

    • January 28, 2026

    क्यों 27 दिन तक पिता को नहीं दिखाया जाता शिशु का मुख? – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    दमदार और बोल्ड लुक के साथ Fortuner को देगी टक्कर – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    किसानों की मौज! इस बार मिलेंगे 4,000 रुपये, किस्त को लेकर बड़ी अपडेट – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    अटल पेंशन योजना का दायरा बढ़ाया, ज्यादा लोग होंगे शामिल – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    जहां हर व्यक्ति के पास सिर्फ एक ही किडनी है! – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं

    • January 28, 2026

    आपका लिवर हेल्दी है या खराब? घर बैठे 20 सेकेंड में अभी टेस्ट करें!

    • January 28, 2026

    किरेन रिजिजू – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    16 टीमों ने भरा दम, अब इन 4 देशों के स्क्वॉड का इंतज़ार – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    20’s नहीं, इस उम्र में चरम पर होती है पुरुषों की यौनेच्छा, नई स्टडी ने बदली धारणा

    • January 28, 2026

    देश के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के बादशाह कौन? टॉप-10 में जो रूट सबसे पीछे, चौंकाएंगे आंकड़े

    • January 28, 2026

    वैलेंटाइन डे पर कम बजट में थाईलैंड घूमें, इस पैकेज में मिलेगा सब कुछ

    • January 28, 2026

    अब स्टेशन पर ‘रोबोट पहरेदार’! यात्रियों की सुरक्षा में तैनात हुआ ASC अर्जुन

    • January 28, 2026

    1 अप्रैल से PF निकासी होगी UPI से आसान – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    भारत में फेमस हैं HPV वैक्सीन से जुड़े 3 मिथक, डॉक्टर से जानें सही उम्र और सच्चाई

    • January 28, 2026

    सर्दियों से छुटकारा! जनवरी-फरवरी में घूमने के लिए ये गर्म डेस्टिनेशन हैं परफेक्ट

    • January 28, 2026

    रियल एस्टेट और देश की आधी आबादी को क्या मिलेगी उम्मीद? जानिए एक्सपर्ट की राय – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    भगवद् गीता के ये 5 श्लोक बदल सकते हैं आपकी सोच – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    घर से मैच देखना होगा थोड़ा अजीब – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    मुंह के छालों से राहत पाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय

    • January 28, 2026

    छोटे शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद, स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    आयुर्वेद के आसान नुस्खों से पाएं प्राकृतिक सुंदरता का निखार

    • January 28, 2026

    मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, फेंगशुई का जान लें आसान सा उपाय

    • January 28, 2026

    तुलसी के 5 संकेत बदल सकते हैं किस्मत, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

    • January 28, 2026

    हनुमान चालीसा पढ़ते वक्त न करें ये गलतियां, एकाग्रता सहित 10 नियमों का करें पालन

    • January 28, 2026

    बौने होते लोग! भारत में क्यों घट रही इंसानों की लंबाई? डॉक्टरों ने बताया, छोटे रह जा रहे भारतीय बच्चे

    • January 28, 2026

    सेल्फी फिल्टर जैसा परफेक्ट लुक पाने करें ब्लरिंग मेकअप, स्टेप फॉलो कर पार्लर से पाएं मुक्ति

    • January 28, 2026

    रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो नहीं मिलेगा पूरा फल

    • January 28, 2026

    बनते हैं गंभीर योग, बढ़ जाती हैं परेशानियां और रोग – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    परशुराम ने क्यों काटा था मां का गला? जानिए उस प्रसंग और पिता से मांगे गए तीन वरदान

    • January 28, 2026

    इस साल 11 दिन पहले खुलेंगे कपाट, तैयारियां अंतिम चरण में – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    मैड्रिड में 20 अप्रैल को होगा लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स का भव्य आयोजन

    • January 28, 2026

    इस दिशा में मुंह करके खाना माना जाता है अशुभ, घर की बरकत और सेहत दोनों पर पड़ता है असर

    • January 28, 2026

    सेल्स गर्ल से डिजिटल आइकन बनीं रोनाल्डो की मंगेतर, 8 साल की डेटिंग के बाद हुई सगाई

    • January 28, 2026

    Google ला रहा है बजट Pixel फोन, दमदार कैमरा और शानदार फीचर्स की जानकारी लीक

    • January 28, 2026

    ‘AI नहीं छीनेगा नौकरियां, बल्कि इंसानों की मदद करेगा’, डब्ल्यूईएफ 2026 में एक्सपर्ट्स का दावा

    • January 28, 2026

    1 अप्रैल से ऑटोमैटिक कटेगा टोल टैक्स – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    24 घंटे में अटके काम होंगे पूरे! अपनाएं ये बेहद आसान और असरदार उपाय

    • January 28, 2026

    इन 3 बातों पर शर्म करना पड़ सकता है भारी, खुद को ही होता है सबसे ज़्यादा नुकसान

    • January 28, 2026

    फेंगशुई की चमत्कारी तस्वीरें, दूर करेंगी घर की दरिद्रता

    • January 28, 2026

    इनके घर भोजन करना माना जाता है महापाप, जानिए किन लोगों से रखें दूरी

    • January 28, 2026

    AC चालू कर कारों की माइलेज टेस्ट, भारत सरकार ला रही नए नियम

    • January 28, 2026

    मुंबई मेयर चुनाव में नया मोड़, फडणवीस सरकार के कदम से बदल गया पूरा खेल

    • January 28, 2026

    दुनियाभर के डॉक्टरों की बड़ी चेतावनी – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट – Khabar Jagat

    • January 28, 2026