बड़ी उपलब्धि हासिल की, दूध बेचने वाले की बेटी का भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन

वाराणसी
काशी की बेटी ने संघर्षों के बीच बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दूध बेचने वाले की बेटी पूजा यादव का भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ। गांव में लड़कियों की टीम नहीं बनी तो पूजा ने लड़कों की टीम में अभ्यास किया। ऐसे में इस उपलब्धि से पूरा परिवार खुश है।

गंगापुर एकेडमी से हॉकी का ककहरा सीखने वाली पूजा यादव का कर देश के सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र बंगलूरू में 23 से 30 मार्च तक शिविर लगेगा। गंगापुर की रहने वाली पूजा के पिता महेंद्र यादव दूध का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। माता कलावती देवी गृहणी हैं। पूजा छह बहनों में पांचवें नंबर पर है। शिविर में चयनित होने के लिए कम संसाधनों में लड़कों के साथ हॉकी का अभ्यास किया।

प्रारंभिक शिक्षा गंगापुर इंटर कॉलेज से पूरी की। पूजा, जूनियर नेशनल और खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा, सीनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य रही हैं। वह सीनियर नेशनल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अकादमी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी ने बताया कि पूजा का भारतीय हॉकी टीम के शिविर में चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।

  • Related Posts

    भारत का ब्राजील के फोड डू इगुआकू में आयोजित विश्व कप अभियान छह पदकों के साथ हुआ समाप्त

    नई दिल्लीहितेश ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण अपने नाम किया और वह विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए। दरअसल, उनके प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के ओडेल…

    हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर, सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं आईपीएल, फूटा फैंस का गुस्सा

    नई दिल्लीचेन्नई सुपरकिंग्स को अपने घर में चेपॉक में एक और हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को चेन्नई को 25 रनों से हरा दिया। ये दिल्ली की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाकिस्तान की बलूचिस्तान नेशनल पार्टी का लगातार 10वें दिन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

    • April 7, 2025
    पाकिस्तान की बलूचिस्तान नेशनल पार्टी का लगातार 10वें दिन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

    ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’, पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील

    • April 7, 2025
    ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’, पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील

    07 अप्रैल 2025 सोमवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    • April 7, 2025
    07 अप्रैल 2025 सोमवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    अनंत अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन पर भगवान द्वारकाधीश को नमन किया, 170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा हुई समाप्त

    • April 7, 2025
    अनंत अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन पर भगवान द्वारकाधीश को नमन किया, 170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा हुई समाप्त