‘यह विध्वंस नहीं, भारत के स्वाभिमान की गाथा है’— सोमनाथ पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर PM मोदी का भावुक ब्लॉग

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आक्रांताओं द्वारा सोमनाथ मंदिर के बार-बार विध्वंस और इसके पुनर्निर्माण की कहानी पर एक भावुक ब्लॉग लिखा है. भारत के गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर को पहली बार 1026 ईस्वी में महमूद गजनी के हाथों विध्वंस का सामना करना पड़ा, जिसमें पवित्र ज्योतिर्लिंग को खंडित कर दिया था. इसके बाद अलाउद्दीन खिलजी (1299), जफर खान (1395) और औरंगजेब (1706) जैसे मुगल शासकों ने भी हिंदू आस्था के इस प्राचीन केंद्र पर हमले किए. हर विध्वंस के बाद मंदिर के पुनर्निर्माण के प्रयास किए गए. भारत की स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की पहल पर इसका आधुनिक स्वरूप निर्मित हुआ. 

पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘सोमनाथ… ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है. भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है. द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है. ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है…सौराष्ट्रे सोमनाथं च…यानी ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है. ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘शास्त्रों में ये भी कहा गया है: सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते। लभते फलं मनोवाञ्छितं मृतः स्वर्गं समाश्रयेत्॥ अर्थात्, सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है. मन में जो भी पुण्य कामनाएं होती हैं, वो पूरी होती हैं और मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग को प्राप्त होती है. दुर्भाग्यवश, यही सोमनाथ, जो करोड़ों लोगों की श्रद्धा और प्रार्थनाओं का केंद्र था, विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बना, जिनका उद्देश्य विध्वंस था. वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं. जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था. यह आक्रमण आस्था और सभ्यता के एक महान प्रतीक को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया एक हिंसक और बर्बर प्रयास था.’

पीएम मोदी ने सोमनाथ पर हमले को मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि इतनी बार विध्वंस का सामना करने के एक हजार वर्ष बाद आज भी यह मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है. साल 1026 के बाद समय-समय पर इस मंदिर को उसके पूरे वैभव के साथ पुन:निर्मित करने के प्रयास जारी रहे. मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1951 में आकार ले सका. संयोग से 2026 का यही वर्ष सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का भी वर्ष है. 11 मई 1951 को इस मंदिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न हुआ था. तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में हुआ वो समारोह ऐतिहासिक था, जब मंदिर के द्वार दर्शनों के लिए खोले गए थे.

उन्होंने लिखा कि 1026 में एक हजार वर्ष पहले सोमनाथ पर हुए पहले आक्रमण, वहां के लोगों के साथ की गई क्रूरता और विध्वंस का वर्णन अनेक ऐतिहासिक स्रोतों में विस्तार से मिलता है. जब इन्हें पढ़ा जाता है तो हृदय कांप उठता है. हर पंक्ति में क्रूरता के निशान मिलते हैं, ये ऐसा दुःख है जिसकी पीड़ा इतने समय बाद भी महसूस होती है. हम कल्पना कर सकते हैं कि इसका उस दौर में भारत पर और लोगों के मनोबल पर कितना गहरा प्रभाव पड़ा होगा. सोमनाथ मंदिर का आध्यात्मिक महत्व बहुत ज्यादा था. ये बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर खींचता था. ये एक ऐसे समाज की प्रेरणा था जिसकी आर्थिक क्षमता भी बहुत सशक्त थी. हमारे समुद्री व्यापारी और नाविक इसके वैभव की कथाएं दूर-दूर तक ले जाते थे.
 
पीएम मोदी ने लिखा कि सोमनाथ पर हमले और फिर गुलामी के लंबे कालखंड के बावजूद आज मैं पूरे विश्वास के साथ और गर्व से ये कहना चाहता हूं कि सोमनाथ की गाथा विध्वंस की कहानी नहीं है. ये पिछले 1000 साल से चली आ रही भारत माता की करोड़ों संतानों के स्वाभिमान की गाथा है, ये हम भारत के लोगों की अटूट आस्था की गाथा है. 1026 में शुरू हुई मध्यकालीन बर्बरता ने आगे चलकर दूसरों को भी बार-बार सोमनाथ पर आक्रमण करने के लिए प्रेरित किया. यह हमारे लोगों और हमारी संस्कृति को गुलाम बनाने का प्रयास था. लेकिन हर बार जब मंदिर पर आक्रमण हुआ, तब हमारे पास ऐसे महान पुरुष और महिलाएं भी थीं जिन्होंने उसकी रक्षा के लिए खड़े होकर सर्वोच्च बलिदान दिया. और हर बार, पीढ़ी दर पीढ़ी, हमारी महान सभ्यता के लोगों ने खुद को संभाला, मंदिर को फिर से खड़ा किया और उसे पुनः जीवंत किया.

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘महमूद गजनवी लूटकर चला गया, लेकिन सोमनाथ के प्रति हमारी भावना को हमसे छीन नहीं सका. सोमनाथ से जुड़ी हमारी आस्था, हमारा विश्वास और प्रबल हुआ. उसकी आत्मा लाखों श्रद्धालुओं की भीतर सांस लेती रही. साल 1026 के हजार साल बाद आज 2026 में भी सोमनाथ मंदिर दुनिया को संदेश दे रहा है, कि मिटाने की मानसिकता रखने वाले खत्म हो जाते हैं, जबकि सोमनाथ मंदिर आज हमारे विश्वास का मजबूत आधार बनकर खड़ा है. वो आज भी हमारी प्रेरणा का स्रोत है, वो आज भी हमारी शक्ति का पुंज है. ये हमारा सौभाग्य है कि हमने उस धरती पर जीवन पाया है, जिसने देवी अहिल्याबाई होलकर जैसी महान विभूति को जन्म दिया. उन्होंने ये सुनिश्चित करने का पुण्य प्रयास किया कि श्रद्धालु सोमनाथ में पूजा कर सकें.’
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि 1890 के दशक में स्वामी विवेकानंद भी सोमनाथ आए थे, वो अनुभव उन्हें भीतर तक आंदोलित कर गया. 1897 में चेन्नई में दिए गए एक व्याख्यान के दौरान उन्होंने अपनी भावना व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिर और गुजरात के सोमनाथ जैसे मंदिर आपको ज्ञान के अनगिनत पाठ सिखाएंगे. ये आपको किसी भी संख्या में पढ़ी गई पुस्तकों से अधिक हमारी सभ्यता की गहरी समझ देंगे.’ इन मंदिरों पर सैकड़ों आक्रमणों के निशान हैं, और सैकड़ों बार इनका पुनर्जागरण हुआ है. ये बार बार नष्ट किए गए, और हर बार अपने ही खंडहरों से फिर खड़े हुए. पहले की तरह सशक्त. पहले की तरह जीवंत. यही राष्ट्रीय मन है, यही राष्ट्रीय जीवन धारा है. इसका अनुसरण आपको गौरव से भर देता है. इसको छोड़ देने का मतलब है, मृत्यु. इससे अलग हो जाने पर विनाश ही होगा.

उन्होंने लिखा, ‘ये सर्वविदित है कि आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का पवित्र दायित्व सरदार वल्लभभाई पटेल के सक्षम हाथों में आया. उन्होंने आगे बढ़कर इस दायित्व के लिए कदम बढ़ाया. 1947 में दीवाली के समय उनकी सोमनाथ यात्रा हुई. उस यात्रा के अनुभव ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया, उसी समय उन्होंने घोषणा की कि यहीं सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण होगा. अंततः 11 मई 1951 को सोमनाथ में भव्य मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. उस अवसर पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे. महान सरदार साहब इस ऐतिहासिक दिन को देखने के लिए जीवित नहीं थे, लेकिन उनका सपना राष्ट्र के सामने साकार होकर भव्य रूप में उपस्थित था. तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू इस घटना से अधिक उत्साहित नहीं थे. वो नहीं चाहते थे कि माननीय राष्ट्रपति और मंत्री इस समारोह का हिस्सा बनें. उन्होंने कहा कि इस घटना से भारत की छवि खराब होगी. लेकिन राजेंद्र बाबू अडिग रहे, और फिर जो हुआ, उसने एक नया इतिहास रच दिया.’
 
पीएम मोदी ने लिखा कि सोमनाथ मंदिर का कोई भी उल्लेख के.एम. मुंशी जी के योगदानों को याद किए बिना अधूरा है. उन्होंने उस समय सरदार पटेल का प्रभावी रूप से समर्थन किया था. सोमनाथ पर उनका कार्य, विशेष रूप से उनकी पुस्तक ‘सोमनाथ, द श्राइन इटरनल’, अवश्य पढ़ी जानी चाहिए. जैसा कि मुंशी जी की पुस्तक के शीर्षक से स्पष्ट होता है, हम एक ऐसी सभ्यता हैं जो आत्मा और विचारों की अमरता में अटूट विश्वास रखती है. हम विश्वास करते हैं- नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः. सोमनाथ का भौतिक ढांचा नष्ट हो गया, लेकिन उसकी चेतना अमर रही. इन्हीं विचारों ने हमें हर कालखंड में, हर परिस्थिति में फिर से उठ खड़े होने, मजबूत बनने और आगे बढ़ने का सामर्थ्य दिया है. इन्हीं मूल्यों और हमारे लोगों के संकल्प की वजह से आज भारत पर दुनिया की नजर है. दुनिया भारत को आशा और विश्वास की दृष्टि से देख रही है. वो हमारे इनोवेटिव युवाओं में निवेश करना चाहती है. हमारी कला, हमारी संस्कृति, हमारा संगीत और हमारे अनेक पर्व आज वैश्विक पहचान बना रहे हैं. योग और आयुर्वेद जैसे विषय पूरी दुनिया में प्रभाव डाल रहे हैं. ये स्वस्थ जीवन को बढ़ावा दे रहे हैं. आज कई वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि अनादि काल से सोमनाथ जीवन के हर क्षेत्र के लोगों को जोड़ता आया है. सदियों पहले जैन परंपरा के आदरणीय मुनि कलिकाल सर्वज्ञ हेमचंद्राचार्य यहां आए थे और कहा जाता है कि प्रार्थना के बाद उन्होंने कहा, ‘भवबीजाङ्कुरजनना रागाद्याः क्षयमुपगता यस्य. अर्थात्, उस परम तत्व को नमन जिसमें सांसारिक बंधनों के बीज नष्ट हो चुके हैं. जिसमें राग और सभी विकार शांत हो गए हैं. आज भी दादा सोमनाथ के दर्शन से ऐसी ही अनुभूति होती है. मन में एक ठहराव आ जाता है, आत्मा को अंदर तक कुछ स्पर्श करता है, जो अलौकिक है, अव्यक्त है. 1026 के पहले आक्रमण के एक हजार वर्ष बाद 2026 में भी सोमनाथ का समुद्र उसी तीव्रता से गर्जना करता है और तट को स्पर्श करती लहरें उसकी पूरी गाथा सुनाती हैं. उन लहरों की तरह सोमनाथ बार-बार उठता रहा है.

पीएम मोदी ने लिखा कि अतीत के आक्रमणकारी आज समय की धूल बन चुके हैं. उनका नाम अब विनाश के प्रतीक के तौर पर लिया जाता है. इतिहास के पन्नों में वे केवल फुटनोट हैं, जबकि सोमनाथ आज भी अपनी आशा बिखेरता हुआ प्रकाशमान खड़ा है. सोमनाथ हमें ये बताता है कि घृणा और कट्टरता में विनाश की विकृत ताकत हो सकती है, लेकिन आस्था में सृजन की शक्ति होती है. करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सोमनाथ आज भी आशा का अनंत नाद है. ये विश्वास का वो स्वर है, जो टूटने के बाद भी उठने की प्रेरणा देता है. अगर हजार साल पहले खंडित हुआ सोमनाथ मंदिर अपने पूरे वैभव के साथ फिर से खड़ा हो सकता है, तो हम हजार साल पहले का समृद्ध भारत भी बना सकते हैं. आइए, इसी प्रेरणा के साथ हम आगे बढ़ते हैं. एक नए संकल्प के साथ, एक विकसित भारत के निर्माण के लिए. एक ऐसा भारत, जिसका सभ्यतागत ज्ञान हमें विश्व कल्याण के लिए प्रयास करते रहने की प्रेरणा देता है. जय सोमनाथ!

  • Related Posts

    मुंबई मेयर चुनाव का काउंटडाउन शुरू, बीजेपी में किसकी लगेगी लॉटरी? शिंदे के लिए किसे साधेगी पार्टी?

    मुंबई  महाराष्ट्र के नगर महापालिका चुनाव नतीजे आने के तीन हफ्ते के बाद अब मुंबई में बीएमसी के मेयर चुनाव काउंटडाउन शुरू हो गया है. मुंबई से सटे सभी शहरों…

    लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही नहीं चल सकी, 9 फरवरी तक स्थगित

    नई दिल्ली लोकसभा में आज भी कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई. लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य पोस्टर लहराते हुए वेल में आ गए. स्पीकर ओम बिरला ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    चांदी 1.91 लाख रुपये सस्‍ती, सोना भी टूटा – क्या फिर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचेगा दाम?

    • February 6, 2026
    चांदी 1.91 लाख रुपये सस्‍ती, सोना भी टूटा – क्या फिर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचेगा दाम?

    TV एक्ट्रेस येशा रूघानी हुईं सगाई में बंधीं, 11:11 के शुभ मुहूर्त पर डायरेक्टर बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी

    • February 6, 2026
    TV एक्ट्रेस येशा रूघानी हुईं सगाई में बंधीं, 11:11 के शुभ मुहूर्त पर डायरेक्टर बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी

    दिल्ली पहुंचे एमपी बीजेपी के कई बड़े नेता, पार्टी में बदलाव की तैयारी, हेमंत खंडेलवाल की अहम भूमिका

    • February 6, 2026
    दिल्ली पहुंचे एमपी बीजेपी के कई बड़े नेता, पार्टी में बदलाव की तैयारी, हेमंत खंडेलवाल की अहम भूमिका

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल, ‘चोटिल’ हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री

    • February 6, 2026
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल, ‘चोटिल’ हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री

    765 ग्राम वजन और बैंगनी रंग में जन्मी थीं मालती, 12 घंटे अस्पताल में रहीं प्रियंका — निक जोनस का खुलासा

    • February 6, 2026
    765 ग्राम वजन और बैंगनी रंग में जन्मी थीं मालती, 12 घंटे अस्पताल में रहीं प्रियंका — निक जोनस का खुलासा

    WPL चैंपियन RCB पर पैसों की बारिश, दिल्ली कैपिटल्स को मिला क्या? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • February 6, 2026
    WPL चैंपियन RCB पर पैसों की बारिश, दिल्ली कैपिटल्स को मिला क्या? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    ऑफिसों में इंसानों के साथ काम करेगी AI टीम! OpenAI ने लॉन्च किया Frontier, नौकरियों पर क्या पड़ेगा असर?

    • February 6, 2026
    ऑफिसों में इंसानों के साथ काम करेगी AI टीम! OpenAI ने लॉन्च किया Frontier, नौकरियों पर क्या पड़ेगा असर?

    नई Mercedes-Benz V-Class 3 मार्च को होगी भारत में लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स

    • February 6, 2026
    नई Mercedes-Benz V-Class 3 मार्च को होगी भारत में लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स

    एक नेता ने कहा आप 75 के हो गए, पीएम मोदी ने कहा: “अभी तो 25 बाकी हैं”

    • February 6, 2026
    एक नेता ने कहा आप 75 के हो गए, पीएम मोदी ने कहा: “अभी तो 25 बाकी हैं”

    लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही नहीं चल सकी, 9 फरवरी तक स्थगित

    • February 6, 2026
    लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही नहीं चल सकी, 9 फरवरी तक स्थगित

    मुंबई मेयर चुनाव का काउंटडाउन शुरू, बीजेपी में किसकी लगेगी लॉटरी? शिंदे के लिए किसे साधेगी पार्टी?

    • February 6, 2026
    मुंबई मेयर चुनाव का काउंटडाउन शुरू, बीजेपी में किसकी लगेगी लॉटरी? शिंदे के लिए किसे साधेगी पार्टी?

    चांदी की कीमतों में ग्लोबल संकट, हाई से 40% नीचे, भारत में भारी गिरावट – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    चांदी की कीमतों में ग्लोबल संकट, हाई से 40% नीचे, भारत में भारी गिरावट – Khabar Jagat

    खिताबी जीत के लिए ‘यंग’ टीम इंडिया करेगी इंग्लैंड का धुआं-धुआं, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की उम्मीद – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    खिताबी जीत के लिए ‘यंग’ टीम इंडिया करेगी इंग्लैंड का धुआं-धुआं, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की उम्मीद – Khabar Jagat

    दुनिया के सबसे बड़े सोने के भंडार पर ट्रंप की नजर, बलूचिस्तान में अमेरिका ने झोंका पैसा, पाक का खजाना होगा लुटता

    • February 6, 2026
    दुनिया के सबसे बड़े सोने के भंडार पर ट्रंप की नजर, बलूचिस्तान में अमेरिका ने झोंका पैसा, पाक का खजाना होगा लुटता

    खाड़ी देशों से ‘व्यापारिक दोस्ती’, पाक-सऊदी डील के बीच की रणनीति – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    खाड़ी देशों से ‘व्यापारिक दोस्ती’, पाक-सऊदी डील के बीच की रणनीति – Khabar Jagat

    RSS पर टिप्पणी के मामले में दिग्विजय सिंह फंसे, कोर्ट ने मानहानि मामला खारिज करने से किया इनकार

    • February 6, 2026
    RSS पर टिप्पणी के मामले में दिग्विजय सिंह फंसे, कोर्ट ने मानहानि मामला खारिज करने से किया इनकार

    भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने 31 की उम्र में तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, मचाई सनसनी

    • February 6, 2026
    भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने 31 की उम्र में तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, मचाई सनसनी

    RCB ने दूसरी बार चैंपियन बनने का किया कारनामा, दिल्ली को फाइनल में हराया – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    RCB ने दूसरी बार चैंपियन बनने का किया कारनामा, दिल्ली को फाइनल में हराया – Khabar Jagat

    रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया – Khabar Jagat

    85% पुरुषों को नहीं पता प्राइवेट पार्ट की सफाई से जुड़ी ये जरूरी बातें, डॉक्टर से जानें हाइजीन टिप्स

    • February 6, 2026
    85% पुरुषों को नहीं पता प्राइवेट पार्ट की सफाई से जुड़ी ये जरूरी बातें, डॉक्टर से जानें हाइजीन टिप्स

    UPI ट्रांजेक्शन का तरीका बदल गया, फरवरी से नए नियम लागू; जानें क्या होगा असर

    • February 6, 2026
    UPI ट्रांजेक्शन का तरीका बदल गया, फरवरी से नए नियम लागू; जानें क्या होगा असर

    7 फरवरी को खत्म होगी डेडलाइन, 15 लाख वोटर्स की सुनवाई पूरी की जाएगी – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    7 फरवरी को खत्म होगी डेडलाइन, 15 लाख वोटर्स की सुनवाई पूरी की जाएगी – Khabar Jagat

    महायुद्ध में भारत बना ‘ग्लोबल स्टार’, पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    महायुद्ध में भारत बना ‘ग्लोबल स्टार’, पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज – Khabar Jagat

    भारत के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स पायलट प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचे, आईएसएम 2.0 से होगा इकोसिस्टम मजबूत

    • February 6, 2026
    भारत के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स पायलट प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचे, आईएसएम 2.0 से होगा इकोसिस्टम मजबूत

    डोनाल्ड ट्रंप को आई अक्‍ल, समझ गए भारत के बिना नहीं चलेगा काम, जयशंकर ने दी पूरी समझाइश

    • February 6, 2026
    डोनाल्ड ट्रंप को आई अक्‍ल, समझ गए भारत के बिना नहीं चलेगा काम, जयशंकर ने दी पूरी समझाइश

    महिलाओं से 10 साल पहले पुरुषों को होती है हार्ट डिजीज, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    • February 6, 2026
    महिलाओं से 10 साल पहले पुरुषों को होती है हार्ट डिजीज, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    ग्रहों की चाल से इन राशियों की किस्मत बदलने के योग – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    ग्रहों की चाल से इन राशियों की किस्मत बदलने के योग – Khabar Jagat

    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का व्यापक अभियान, 216 आतंकवादी मारे गए

    • February 6, 2026
    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का व्यापक अभियान, 216 आतंकवादी मारे गए

    राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तीखा हमला – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तीखा हमला – Khabar Jagat

    16 की मौत, PM ने 2-2 लाख मुआवजे का एलान – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    16 की मौत, PM ने 2-2 लाख मुआवजे का एलान – Khabar Jagat

    SIR से हुई 107 मौतों पर बंगाल विधानसभा सख्त, प्रस्ताव पारित

    • February 6, 2026
    SIR से हुई 107 मौतों पर बंगाल विधानसभा सख्त, प्रस्ताव पारित

    कौन हैं मास्टर सदानंद? PM मोदी ने बीच भाषण क्यों किया उनका जिक्र, विपक्ष पर क्या कहा तंज

    • February 6, 2026
    कौन हैं मास्टर सदानंद? PM मोदी ने बीच भाषण क्यों किया उनका जिक्र, विपक्ष पर क्या कहा तंज

    तेल के मुद्दे पर रूस ने किया बड़ा बयान, ‘भारतीय दोस्त नहीं बदलेंगे’

    • February 6, 2026
    तेल के मुद्दे पर रूस ने किया बड़ा बयान, ‘भारतीय दोस्त नहीं बदलेंगे’

    शुक्र–गुरु का नवपंचम राजयोग कल, इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

    • February 6, 2026
    शुक्र–गुरु का नवपंचम राजयोग कल, इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

    सिद्धारमैया और DK की खींचतान के बीच कांग्रेस में खुला तीसरा मोर्चा, विधायक कर रहे बैठकें

    • February 6, 2026
    सिद्धारमैया और DK की खींचतान के बीच कांग्रेस में खुला तीसरा मोर्चा, विधायक कर रहे बैठकें

    Volkswagen Tayron R-Line की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कब होगी लॉन्च – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    Volkswagen Tayron R-Line की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कब होगी लॉन्च – Khabar Jagat

    हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’ – पाक के खिलाफ मैच पर बोले कप्तान सूर्या

    • February 6, 2026
    हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’ – पाक के खिलाफ मैच पर बोले कप्तान सूर्या

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कब होगा साइन? पीयूष गोयल ने साझा बयान की तारीख का किया खुलासा

    • February 6, 2026
    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कब होगा साइन? पीयूष गोयल ने साझा बयान की तारीख का किया खुलासा

    जैनदर्शन विभाग में आचार्य कुंदकुंद जयंती का आयोजन – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    जैनदर्शन विभाग में आचार्य कुंदकुंद जयंती का आयोजन – Khabar Jagat

    जैन दर्शन में आगम प्रमाण विमर्श – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    जैन दर्शन में आगम प्रमाण विमर्श – Khabar Jagat

    ममता सरकार को SC से बड़ा झटका, कर्मचारियों को 31 मार्च तक DA भुगतान का आदेश

    • February 6, 2026
    ममता सरकार को SC से बड़ा झटका, कर्मचारियों को 31 मार्च तक DA भुगतान का आदेश

    इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी, तिलक ने BCCI को कहा धन्यवाद

    • February 6, 2026
    इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी, तिलक ने BCCI को कहा धन्यवाद

    ‘एनिमल 2’ पर आया बड़ा अपडेट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये स्टार, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कब शुरू होगी?

    • February 6, 2026
    ‘एनिमल 2’ पर आया बड़ा अपडेट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये स्टार, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कब शुरू होगी?

    OLA-Uber की छुट्टी! दिल्ली में लॉन्च हुआ ‘भारत टैक्सी’ ऐप, जानें कैसे होगी बुकिंग

    • February 6, 2026
    OLA-Uber की छुट्टी! दिल्ली में लॉन्च हुआ ‘भारत टैक्सी’ ऐप, जानें कैसे होगी बुकिंग

    हिला डाला Anthropic AI ने! US में दूसरे दिन भी कोहराम, बड़ी कंपनियों के होश उड़ गए

    • February 6, 2026
    हिला डाला Anthropic AI ने! US में दूसरे दिन भी कोहराम, बड़ी कंपनियों के होश उड़ गए

    स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान, ‘पीएम मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था’

    • February 6, 2026
    स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान, ‘पीएम मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था’

    कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत – Khabar Jagat

    महिलाओं को मिलेगा ₹500 ज्यादा, चुनावी बजट में गिग वर्कर्स के लिए भी खुशखबरी, ममता सरकार ने खोला खजाना

    • February 6, 2026
    महिलाओं को मिलेगा ₹500 ज्यादा, चुनावी बजट में गिग वर्कर्स के लिए भी खुशखबरी, ममता सरकार ने खोला खजाना

    अगर रोज़ाना अपनाए ये 5 आदतें, तो ज़िंदगी की 90% समस्याएँ खुद-ब-खुद खत्म हो जाएँगी

    • February 6, 2026
    अगर रोज़ाना अपनाए ये 5 आदतें, तो ज़िंदगी की 90% समस्याएँ खुद-ब-खुद खत्म हो जाएँगी

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में नाकाम, U-19 वर्ल्ड कप में 4 बार एक ही पैटर्न में आउट

    • February 6, 2026
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में नाकाम, U-19 वर्ल्ड कप में 4 बार एक ही पैटर्न में आउट

    रूस-अमेरिका की परमाणु संधि खत्म, 50 साल में पहली बार कोई नियम नहीं; क्या दुनिया पर मंडराया विनाश का खतरा?

    • February 6, 2026
    रूस-अमेरिका की परमाणु संधि खत्म, 50 साल में पहली बार कोई नियम नहीं; क्या दुनिया पर मंडराया विनाश का खतरा?

    सस्ता Pixel 10a आ रहा है! कंपनी ने कंफर्म की लॉन्च डेट, जानिए इसके फीचर्स

    • February 6, 2026
    सस्ता Pixel 10a आ रहा है! कंपनी ने कंफर्म की लॉन्च डेट, जानिए इसके फीचर्स

    दिशा पटानी संग अफेयर की खबरों पर तलविंदर सिंह सिद्धू का बड़ा बयान, बोले– मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है

    • February 6, 2026
    दिशा पटानी संग अफेयर की खबरों पर तलविंदर सिंह सिद्धू का बड़ा बयान, बोले– मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है

    रात में नींद उड़ जाती है? हो सकता है वजह हों आपके ठंडे पैर, जानिए पूरा वैज्ञानिक कारण

    • February 6, 2026
    रात में नींद उड़ जाती है? हो सकता है वजह हों आपके ठंडे पैर, जानिए पूरा वैज्ञानिक कारण

    PM के रिप्‍लाई के बिना लोकसभा से राष्‍ट्रपति का भाषण पारित, 2004 के बाद ऐसा पहली बार हुआ

    • February 6, 2026
    PM के रिप्‍लाई के बिना लोकसभा से राष्‍ट्रपति का भाषण पारित, 2004 के बाद ऐसा पहली बार हुआ

    घर में इन देवी-देवताओं की तस्वीरें क्यों मानी जाती हैं अशुभ? जानें धार्मिक और वास्तु कारण

    • February 6, 2026
    घर में इन देवी-देवताओं की तस्वीरें क्यों मानी जाती हैं अशुभ? जानें धार्मिक और वास्तु कारण

    विजया एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए पूजा का सही मुहूर्त और विधि

    • February 6, 2026
    विजया एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए पूजा का सही मुहूर्त और विधि

    जनवरी 2026 में टीवीएस की रिकॉर्ड बिक्री, EV की मांग में 50% से ज्यादा उछाल; ग्राहक बढ़-चढ़कर चुन रहे इलेक्ट्रिक विकल्प

    • February 6, 2026
    जनवरी 2026 में टीवीएस की रिकॉर्ड बिक्री, EV की मांग में 50% से ज्यादा उछाल; ग्राहक बढ़-चढ़कर चुन रहे इलेक्ट्रिक विकल्प

    200 KMPH का बवंडर और 95 किलोमीटर की रफ्तार वाला तूफान, मूसलधार बारिश ने पुर्तगाल में मचाई तबाही, 11 की मौत

    • February 6, 2026
    200 KMPH का बवंडर और 95 किलोमीटर की रफ्तार वाला तूफान, मूसलधार बारिश ने पुर्तगाल में मचाई तबाही, 11 की मौत

    भारत की रणनीतिक नब्ज ‘चिकन नेक’ पर केंद्र सरकार का धमाकेदार प्लान, 40 किमी लंबा अंडरग्राउंड रेलवे कॉरिडोर बनेगा

    • February 6, 2026
    भारत की रणनीतिक नब्ज ‘चिकन नेक’ पर केंद्र सरकार का धमाकेदार प्लान, 40 किमी लंबा अंडरग्राउंड रेलवे कॉरिडोर बनेगा

    हमास और इस्लामिक जिहाद के टॉप कमांडर्स ढेर, गाजा में तनाव और बढ़ा – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    हमास और इस्लामिक जिहाद के टॉप कमांडर्स ढेर, गाजा में तनाव और बढ़ा – Khabar Jagat

    सर्ज प्राइसिंग से मुक्ति, सस्ता किराया! अमित शाह आज करेंगे ‘Bharat Taxi’ का लॉन्च

    • February 6, 2026
    सर्ज प्राइसिंग से मुक्ति, सस्ता किराया! अमित शाह आज करेंगे ‘Bharat Taxi’ का लॉन्च

    WPL के ग्रैंड फिनाले में आज दो दोस्तों की भिड़ंत, क्या स्मृति मंधाना पर भारी पड़ेंगी जेमिमा रोड्रिग्स?

    • February 6, 2026
    WPL के ग्रैंड फिनाले में आज दो दोस्तों की भिड़ंत, क्या स्मृति मंधाना पर भारी पड़ेंगी जेमिमा रोड्रिग्स?

    चांदी हुई ₹24000 सस्ती, सोना ₹4500 गिरा, जानें नए रेट – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    चांदी हुई ₹24000 सस्ती, सोना ₹4500 गिरा, जानें नए रेट – Khabar Jagat

    टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया, ईशान किशन बने मैच के हीरो

    • February 6, 2026
    टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया, ईशान किशन बने मैच के हीरो

    वॉशिंगटन पोस्ट में भारी छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान की भी हुई नौकरी जाने

    • February 6, 2026
    वॉशिंगटन पोस्ट में भारी छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान की भी हुई नौकरी जाने

    अंतरिक्ष में तैरने वाला युद्धपोत! 1.20 लाख टन वजनी, रोबोटिक जेट्स से लैस जहाज बना रहा चीन

    • February 6, 2026
    अंतरिक्ष में तैरने वाला युद्धपोत! 1.20 लाख टन वजनी, रोबोटिक जेट्स से लैस जहाज बना रहा चीन

    संगठन का सख्त आदेश, जंबो कार्यकारिणी का किया गया खत्म – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    संगठन का सख्त आदेश, जंबो कार्यकारिणी का किया गया खत्म – Khabar Jagat

    ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरोप में सख्ती, स्पेन और ग्रीस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की तैयारी

    • February 6, 2026
    ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरोप में सख्ती, स्पेन और ग्रीस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की तैयारी

    60 साल बाद INS विक्रांत शामिल हुई इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में, दुनिया देखेगी इसकी ताकत

    • February 6, 2026
    60 साल बाद INS विक्रांत शामिल हुई इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में, दुनिया देखेगी इसकी ताकत

    भारतीय वैज्ञानिकों ने मंगल की मिट्टी से ईंट बनाने की तकनीक विकसित, भविष्य के मंगल मिशन होंगे आसान

    • February 6, 2026
    भारतीय वैज्ञानिकों ने मंगल की मिट्टी से ईंट बनाने की तकनीक विकसित, भविष्य के मंगल मिशन होंगे आसान

    ‘मदर+फादर ऑफ ऑल डील’! अगर इंडिया-चीन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ तो क्या बदल जाएगा?

    • February 6, 2026
    ‘मदर+फादर ऑफ ऑल डील’! अगर इंडिया-चीन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ तो क्या बदल जाएगा?

    ग्रहों की चाल से बदल सकती है इन राशियों की किस्मत – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    ग्रहों की चाल से बदल सकती है इन राशियों की किस्मत – Khabar Jagat

    ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को किया शर्मसार’ – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को किया शर्मसार’ – Khabar Jagat

    भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव की आंधी, जेपी नड्डा बोले – विकास की रफ्तार ऐतिहासिक

    • February 6, 2026
    भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव की आंधी, जेपी नड्डा बोले – विकास की रफ्तार ऐतिहासिक

    पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा इस हफ्ते, व्यापार-सुरक्षा समेत कई बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

    • February 6, 2026
    पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा इस हफ्ते, व्यापार-सुरक्षा समेत कई बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

    मणिपुर में खत्म हुआ राष्ट्रपति शासन, गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन से बहाल हुई सरकार

    • February 6, 2026
    मणिपुर में खत्म हुआ राष्ट्रपति शासन, गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन से बहाल हुई सरकार

    ज़हर परोस रही मिलावट! राज्यसभा में गरजे राघव चड्ढा, बोले– लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

    • February 6, 2026
    ज़हर परोस रही मिलावट! राज्यसभा में गरजे राघव चड्ढा, बोले– लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

    जाति गणना पर सस्पेंस खत्म? मंत्री का बड़ा बयान—सवालों की टाइमलाइन संसद में आई सामने

    • February 6, 2026
    जाति गणना पर सस्पेंस खत्म? मंत्री का बड़ा बयान—सवालों की टाइमलाइन संसद में आई सामने

    5 फरवरी के बाद दुनिया ज्यादा असुरक्षित? खत्म हो रही NEW START संधि, परमाणु हथियारों की दौड़ का खतरा बढ़ा

    • February 6, 2026
    5 फरवरी के बाद दुनिया ज्यादा असुरक्षित? खत्म हो रही NEW START संधि, परमाणु हथियारों की दौड़ का खतरा बढ़ा

    मैं बंधुआ मजदूर हूं, कहीं न्याय नहीं मिल रहा — SIR विवाद पर CJI सूर्यकांत के सामने ममता बनर्जी की गुहार

    • February 6, 2026
    मैं बंधुआ मजदूर हूं, कहीं न्याय नहीं मिल रहा — SIR विवाद पर CJI सूर्यकांत के सामने ममता बनर्जी की गुहार

    उस परिवार के वारिस से हाथ नहीं मिलाऊंगा— राहुल के ‘गद्दार’ वार पर रवनीत बिट्टू का पलटवार

    • February 6, 2026
    उस परिवार के वारिस से हाथ नहीं मिलाऊंगा— राहुल के ‘गद्दार’ वार पर रवनीत बिट्टू का पलटवार

    हम लोग भी थक गए हैं, वो बोलते ही नहीं — राहुल के आरोपों पर किरेन रिजिजू का तीखा तंज

    • February 6, 2026
    हम लोग भी थक गए हैं, वो बोलते ही नहीं — राहुल के आरोपों पर किरेन रिजिजू का तीखा तंज

    अब फ्री नहीं रहेगा WhatsApp? पैसे देकर मिलेंगे 5 जबरदस्त प्रीमियम फीचर्स, जानिए सब्सक्रिप्शन लेना फायदेमंद है या नहीं

    • February 6, 2026
    अब फ्री नहीं रहेगा WhatsApp? पैसे देकर मिलेंगे 5 जबरदस्त प्रीमियम फीचर्स, जानिए सब्सक्रिप्शन लेना फायदेमंद है या नहीं

    Pen Drive में क्यों होते हैं दो छेद? जानिए इसका असली काम, जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते

    • February 6, 2026
    Pen Drive में क्यों होते हैं दो छेद? जानिए इसका असली काम, जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते

    युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दो डिप्टी सीएम और दो मंत्री भी शपथबद्ध

    • February 6, 2026
    युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दो डिप्टी सीएम और दो मंत्री भी शपथबद्ध

    केंद्रीय बजट में हिमाचल को रेल विस्तार के लिए 2,911 करोड़ रुपये की मंजूरी

    • February 6, 2026
    केंद्रीय बजट में हिमाचल को रेल विस्तार के लिए 2,911 करोड़ रुपये की मंजूरी

    काली कोट में ममता का नया अवतार! सुप्रीम कोर्ट में खुद संभाली SIR केस की कमान

    • February 6, 2026
    काली कोट में ममता का नया अवतार! सुप्रीम कोर्ट में खुद संभाली SIR केस की कमान

    देखो गद्दार आ रहा है — कांग्रेस छोड़ BJP में गए केंद्रीय मंत्री पर राहुल गांधी का सीधा वार

    • February 6, 2026
    देखो गद्दार आ रहा है — कांग्रेस छोड़ BJP में गए केंद्रीय मंत्री पर राहुल गांधी का सीधा वार

    कॉमेंट्री बॉक्स से क्यों दूर रहते हैं माही? खुद बताई बड़ी वजह – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    कॉमेंट्री बॉक्स से क्यों दूर रहते हैं माही? खुद बताई बड़ी वजह – Khabar Jagat

    सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री ने बायकॉट किया, 7 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने किया धमाकेदार कमबैक

    • February 6, 2026
    सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री ने बायकॉट किया, 7 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने किया धमाकेदार कमबैक

    Oops मोमेंट का शिकार हुईं सनी लियोनी, पति ने तुरंत संभाला

    • February 6, 2026

    सूर्यकुमार टॉप-5 के दरवाजे पर, ईशान की बड़ी छलांग; ऑलराउंडर रैंकिंग में पाक खिलाड़ी नंबर-1

    • February 6, 2026
    सूर्यकुमार टॉप-5 के दरवाजे पर, ईशान की बड़ी छलांग; ऑलराउंडर रैंकिंग में पाक खिलाड़ी नंबर-1

    पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA की दौड़ से HAL बाहर, अब किसकी रहेगी बढ़त?

    • February 6, 2026
    पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA की दौड़ से HAL बाहर, अब किसकी रहेगी बढ़त?

    लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण टला, हंगामे के कारण कार्यवाही कल तक स्थगित

    • February 6, 2026
    लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण टला, हंगामे के कारण कार्यवाही कल तक स्थगित

    एशियन चैंपियनशिप में भारत की दहाड़! गोल्ड पर सीधा निशाना साधेंगे पिस्टल शूटर

    • February 6, 2026
    एशियन चैंपियनशिप में भारत की दहाड़! गोल्ड पर सीधा निशाना साधेंगे पिस्टल शूटर

    ममता बनर्जी की दलीलें और CJI के सवाल – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    ममता बनर्जी की दलीलें और CJI के सवाल – Khabar Jagat

    दही से बने 5 फेस पैक जो लौटाएं नमी और निखार – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    दही से बने 5 फेस पैक जो लौटाएं नमी और निखार – Khabar Jagat

    पिंपल्स फोड़ना पड़ सकता है भारी, चेहरा खराब होने और इन्फेक्शन का बढ़ता है खतरा

    • February 6, 2026
    पिंपल्स फोड़ना पड़ सकता है भारी, चेहरा खराब होने और इन्फेक्शन का बढ़ता है खतरा

    डेविस कप में टाइमिंग ही जीत की कुंजी! कप्तान रोहित राजपाल बोले – हर खिलाड़ी ने बेस्ट दिया तो आगे बढ़ेंगे

    • February 6, 2026
    डेविस कप में टाइमिंग ही जीत की कुंजी! कप्तान रोहित राजपाल बोले – हर खिलाड़ी ने बेस्ट दिया तो आगे बढ़ेंगे