वेपन, मिसाइल और S-500 पर क्या बड़ी घोषणाएँ हो सकती हैं? – Khabar Jagat

पुतिन–मोदी मुलाकात: वेपन, मिसाइल और S-500 पर क्या बड़ी घोषणाएँ हो सकती हैं?

पुतिन का संदेश: भारत संग गर्मजोशी और अमेरिका को पावर शिफ्ट का संकेत — जानें 10 मुख्य पॉइंट

पुतिन–मोदी मीटिंग: न्यूक्लियर रिएक्टर से आर्थिक साझेदारी तक कई अहम मुद्दों पर बात होगी

 नई दिल्ली
   आज भारत और रूस के बीच 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हो रही है. यह मुलाकात सिर्फ दोस्ती की नहीं, बल्कि रक्षा क्षेत्र में बड़े सौदों की उम्मीद जगाने वाली है. हथियार, मिसाइलें, फाइटर जेट्स और खासतौर पर रूसी Su-57 फाइटर जेट तथा S-500 एयर डिफेंस सिस्टम पर डिफेंस कंपनियों और विशेषज्ञों की नजरें टिकी हुई हैं. 

अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत रूस के साथ अपनी पुरानी साझेदारी को मजबूत करने को तैयार है. आइए, जानते हैं कि इस सम्मेलन से क्या-क्या उम्मीदें हैं.

सम्मेलन का बैकग्राउंड: पुरानी दोस्ती, नई चुनौतियां

रूसी राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. यह चार साल बाद पुतिन का भारत दौरा है. सम्मेलन का मुख्य फोकस रक्षा, ऊर्जा और व्यापार पर है. रूस भारत का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर है.

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक, 2024 में भारत के 36 फीसदी हथियार रूस से आए थे. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रूसी S-400 सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन्स को 95 फीसदी नष्ट कर दिया था, जिससे भारत को इसकी ताकत का पता चला. अब भारत और पांच और S-400 यूनिट्स खरीदने की योजना बना रहा है, साथ ही उन्नत S-500 पर बातचीत हो सकती है.

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि रूस के साथ हमारी रक्षा साझेदारी लंबे समय से चली आ रही है. इस सम्मेलन से सहयोग गहरा होगा. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी पुष्टि की कि S-400 और Su-57 पर चर्चा होगी. 

मुख्य ऐलान जिन पर नजरें टिकीं

डिफेंस सेक्टर की कंपनियां जैसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) इन ऐलानों से फायदा उठाने को बेताब हैं. यहां हैं प्रमुख मुद्दे…

Su-57 फाइटर जेट्स: भारत की पांचवीं पीढ़ी की ताकत

रूस का Su-57 (नाटो नाम: फेलॉन) एक स्टील्थ फाइटर जेट है, जो अमेरिकी F-35 का मुकाबला कर सकता है. इसमें सुपरक्रूज, एडवांस्ड रडार और लंबी दूरी की मिसाइलें लगी हैं. भारत को कम से कम दो स्क्वाड्रन (लगभग 84 जेट्स) चाहिए, ताकि वायुसेना की कमी पूरी हो सके.

कीमत: प्रति जेट करीब 30 करोड़ डॉलर. रूस 100 फीसदी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर देने को तैयार है, ताकि भारत में ही इन्हें बनाया जा सके. HAL नासिक में प्रोडक्शन हो सकता है. विशेषज्ञ कहते हैं- यह भारत के स्वदेशी AMCA प्रोजेक्ट का स्टॉप-गैप होगा.

क्रेमलिन ने कहा कि यह दुनिया का सबसे अच्छा फाइटर है. हम भारत के साथ जॉइंट प्रोडक्शन चाहते हैं. अगर डील हो गई, तो यह 74 अरब डॉलर का सौदा हो सकता है.

S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम: हाइपरसोनिक हमलों का जवाब
S-500 ‘प्रोमिथियस’ S-400 से भी आगे है. यह हाइपरसोनिक मिसाइलें, बैलिस्टिक मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें और लोअर ऑर्बिट के सैटेलाइट्स को नष्ट कर सकता है. रेंज: 600 किलोमीटर.

भारत को 5.4 अरब डॉलर का सौदा चाहिए, जिसमें 60 फीसदी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर हो. रूस की अल्माज-एंटे कंपनी के साथ जॉइंट प्रोडक्शन की बात चल रही है. अगर यह ऐलान हुआ, तो भारत की एयर डिफेंस सबसे मजबूत हो जाएगी. बीईएल जैसी कंपनियां इससे फायदा उठाएंगी.
अन्य हथियार और अपग्रेड: ब्रह्मोस से लेकर टैंक्स तक  

    S-400 अपग्रेड: बाकी डिलीवरी पर बात, साथ ही 280 अतिरिक्त मिसाइलें (3 अरब डॉलर का डील).  
    ब्रह्मोस मिसाइल: रेंज बढ़ाकर 800 किलोमीटर, नई जनरेशन ब्रह्मोस-एनजी. दो और रेजिमेंट्स.  
    Su-30MKI अपग्रेड: 100 जेट्स का बड़ा ओवरहॉल, 7.4 अरब डॉलर. HAL के साथ रूस पार्टनरशिप.  
    R-37 मिसाइलें: 200 किलोमीटर रेंज वाली एयर-टू-एयर मिसाइलें.  
    अन्य: स्प्रूट लाइट टैंक्स, पंतसिर सिस्टम, तलवार क्लास फ्रिगेट्स (ब्रह्मोस से लैस) और अकुला क्लास सबमरीन की डिलीवरी (2028 तक). 

ये सौदे मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे, क्योंकि ज्यादातर में लोकल प्रोडक्शन होगा. 
डिफेंस सेक्टर पर असर: शेयर बाजार में उछाल की उम्मीद

ये ऐलान डिफेंस स्टॉक्स को बूस्ट देंगे. HAL, BDL, मझगांव डॉक और एलएंडटी जैसी कंपनियों के शेयर पहले से ही 5-10 फीसदी ऊपर हैं. विशेषज्ञों का कहना है, अगर Su-57 और S-500 पर डील हुई, तो सेक्टर में 20-30 फीसदी ग्रोथ हो सकती है. भारत की वायुसेना को 42 स्क्वाड्रन चाहिए, लेकिन अभी सिर्फ 30 हैं. ये डील्स कमी पूरी करेंगी.

अमेरिका का दबाव, भारत की आजादी

अमेरिका ने CAATSA सैंक्शंस की चेतावनी दी है, लेकिन भारत ने कहा है कि वह अपनी जरूरतें खुद तय करेगा. पुतिन ने कहा कि मोदी ने अमेरिकी दबाव नहीं माना. यह डील चीन और पाकिस्तान को भी संदेश देगी. ऊर्जा क्षेत्र में भी बात होगी: रूस भारत को सस्ता तेल देगा. रुपे-मीर पेमेंट सिस्टम को लिंक किया जाएगा. 

मजबूत साझेदारी का नया अध्याय

पुतिन-मोदी मुलाकात भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊंचाई देगी. यह सिर्फ हथियारों का सौदा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है. विशेषज्ञ कहते हैं कि ये ऐलान दक्षिण एशिया की सैन्य संतुलन बदल देंगे.

पुतिन का संदेश: भारत संग गर्मजोशी और अमेरिका को पावर शिफ्ट का संकेत — जानें 10 मुख्य पॉइंट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली में हैं. भारत के दौरे में पुतिन कई अहम समझौतों पर पीएम मोदी के साथ बात करेंगे. जिसमें दुनिया के बदलते पावर बैलेंस, यूरोप और अमेरिका के साथ तनाव और भारत के साथ मजबूत संबंधों के फ्यूचर ब्लूप्रिंट सबपर पुतिन ने खुलकर बात की.

रूस की राजधानी मॉस्को के क्रेमलिन में  इंटरव्यू में व्लादिमीर पुतिन ने हर एक सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. दुनिया के लिए सख्त संदेश और भारतीयों को दोस्ती का पैगाम देते पुतिन ने इस इंटरव्यू में ये 10 मैसेज दिए.

बदलते वैश्विक समीकरण और भारत का महत्व

1. दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है और वक्त के साथ उसके बदलने की रफ्तार तेज होती जा रही है. ये बात सब जानते हैं. नये समीकरण और नये पावर सेंटर बन रहे हैं. इन समीकरणों पर प्रभाव डालने वाली शक्तियां भी समय के साथ बदल रही हैं. ऐसे हालात में दुनिया के महान देशों के बीच स्थिरता बेहद जरूरी है और विश्व के लिए ये स्थिरता विकास की आधारशिला की तरह है.

चाहे ये दो देशों के बीच का मामला हो या फिर पूरे विश्व से जुड़ा, इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे संबंध बहुत अहम भूमिका निभाते हैं, ये न केवल हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम है बल्कि हमारे पारस्परिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. कुल मिलाकर हमारा आपसी सहयोग हमारे लक्ष्यों की प्राप्ति की गारंटी है. प्रधानमंत्री मोदी, सरकार और देश के सामने कई लक्ष्य रख चुके हैं. मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट इस दिशा में एक बेहतरीन उदाहरण है. हम जब भी मिलते हैं वो हमेशा मुझसे कुछ न कुछ नया करने को लेकर बात करते हैं, उनकी सोच काम को लेकर बेहद व्यवहारिक है.

भारत की 7.7% विकास दर उपलब्धि

2. भारत एक बहुत विशाल देश है. ये 150 करोड़ लोगों का देश है. ये एक विकासशील देश है जहां विकास की दर 7.7 फीसदी है. ये प्रधानमंत्री मोदी की एक बड़ी उपलब्धी है. ये भारत के नागरिकों के लिए गौरव की बात है. ये सही है कि इसके बावजूद आलोचना करने वाले कह सकते हैं कि इससे बेहतर किया जा सकता था. पर परिणाम सबके सामने है. आने वाले समय में हम भविष्य को लेकर कई अहम क्षेत्रों में सहयोग के लिए तैयार हैं और उनमें से एक है हाई टेक्नोलॉजी.  भारत और रूस स्पेस टेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी से लेकर शिप बिल्डिंग, एयरक्राफ्ट बिल्डिंग और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण  क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं.

AI पर रणनीतिक चर्चा

उदाहरण के तौर पर आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस. हम इसे लेकर आगे और भी बात करेंगे. पर ये आज के दौर की वो टेक्नोलॉजी है जो आने वाला भविष्य तय करेगी. ये हमारी प्रगति को रफ्तार दे सकती है. पर ये भी सही है कि इसके साथ कई चुनौतियां जुड़ी हैं. हम प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर इन्हीं विषयों पर बात करेंगे और वो रास्ता चुनेंगे जो हमारे लिए आज के समय में सबसे बेहतर हो.

3. भारत के साथ हमारे उर्जा सहयोग पर इस तरह के अल्पकालीन राजनीतिक दबाव का असर नहीं पड़ता. भारत के साथ हमारा उर्जा समझौता बहुत पुराना और भरोसे पर टिका है. इसका यूक्रेन में हुई घटनाओं से कोई संबंध नहीं है, बल्कि हमारी एक बड़ी तेल कंपनी ने भारत में एक तेल रिफायनरी का अधिग्रहण किया है. ये किसी विदेशी कंपनी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था में अब तक के सबसे बड़े निवेश में से एक है. यहां हमने 20 बिलियन यूएस डॉलर से ज्यादा का निवेश किया. हमारी कंपनी अपने साझेदारों के साथ इस रिफायनरी पर सफलतापूर्वक काम कर रही है.

भारत बना बड़ा तेल सप्लायर

भारत मौजूदा दौर में यूरोप के बाजारों में बड़े स्तर पर तेल सप्लाई कर पा रहा है, क्योंकि वो हमसे सस्ती दरों पर तेल खरीद रहा है. लेकिन इसके पीछे हमारे दशकों पुराने संबंध हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये बात बहुत से लोगों को चुभ रही है की भारत रूस की मदद से तेल के बाजार का एक अग्रणी सप्लायर बन चुका है. और इसीलिए वो भारत को नए-नए राजनीतिक हथकंडों से परेशान कर रहे हैं. उसके विकास के रास्ते में रोड़े अटका रहे हैं.

कोई नहीं कर सकता भारत को नजरअंदाज

4. मैं समझता हूं कि भारत से आज दुनिया का कोई भी देश वैसे बात नहीं कर सकता जैसे आज से 77 साल पहले किया करता था. भारत आज एक शक्तिशाली देश है और वो पहले की तरह ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं है और ये बात सभी को समझनी होगी. खासतौर से प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत अब विदेशी दबाव में नहीं आने वाला. भारत के लोग गर्व कर सकते हैं कि उनका प्रधानमंत्री किसी के दबाव में काम नहीं करता. साथ ही वो किसी के साथ टकराव का रास्ता भी नहीं अपनाते.

दरअसल, हम किसी के साथ भी टकराव नहीं चाहते. केवल अपने वैध हितों की रक्षा चाहते हैं. हमारा 90 फीसदी से ज्यादा लेनदेन हमारी राष्ट्रीय मुद्रा में होता है. हालांकि बिचौलियों को लेकर थोड़ी समस्या जरूर आती है. पर इसके लिए हम साझा व्यवस्था बना सकते हैं जहां रूस और भारत के बैंक बिना किसी रुकावट आपस में लेनदेन कर सकें. हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं. एक बार ये व्यवस्था अमल में आ जाए तो व्यापार को लेकर बाहरी दबाव से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी.

भारत हमारा सबसे भरोसेमंद साझेदार

5. भारत हमारे सबसे भरोसेमंद साझेदारों में से एक है. हम सिर्फ भारत को अपने हथियार बेच नहीं रहे हैं और भारत इन्हें केवल खरीद नहीं रहा है. हमारे बीच ये संबंध इस सबसे ऊपर है. हमें ये आपसी सहयोग अच्छा लगता है. उतना ही जितना भारत को. और हम केवल हथियार ही नहीं बेच रहे बल्कि टेक्नोलॉजी भी साझा कर रहे हैं. रक्षा के क्षेत्र में ऐसा आमतौर पर नहीं होता. क्योंकि इसके लिए दो देशों के बीच अटूट विश्वास की जरूरत होती है. पर हमारा सहयोग यहीं तक सीमित नहीं है.

रूसी जंगी जहाजों का इस्तेमाल करता है भारत

उन्होंने कहा कि हम पानी के जहाजों से लेकर, मिसाइल और हवाई जहाज बनाने का काम साझा रूप से कर रहे हैं. आपने एसयू- 57 की बात की. पर भारत और भी कई तरह के रूसी जंगी जहाजों का इस्तेमाल करता है. साथ ही टी-90 टैंक जिन्हें भारत खुद बना रहा है. ये बेहतरीन टैंक हैं. और ब्रह्मोस मिसाइल भी. जिन्हें भारत रूस के साथ मिल कर मेक इन इंडिया मिशन के तहत बना रहा है. इसमें कलाश्निकोव रायफल भी शामिल हैं. हालांकि, यहां हम उन्नत टेक्नोलॉजी की बात कर रहे हैं. और इसीलिए युद्ध में आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल को देखते हुए उनका महत्व कहीं ज्यादा बढ़ गया है.

द्विपक्षीय व्यापार में आई कमी

6. ये सही है कि साल के पहले नौ महीनों के मुकाबले अब भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार में कुछ कमी आई है, लेकिन इसे एक तरह के समायोजन के रूप में देखा जाना चाहिए. लेकिन कुल मिला कर भारत के साथ रूस का व्यापार लगभग पहले जैसा ही है. मैं इस समय महीने के हिसाब से सटीक आंकड़े नहीं दे सकता. पर रूस का भारत के साथ हाइड्रोकार्बन्स और तेल को लेकर व्यापार स्थाई रूप से जारी है. मैं इसे लेकर रूसी तेल कंपनियों और हितधारकों का मत अच्छी तरह जानता हूं. वो मानते हैं कि उनके भारतीय साझेदार पूरी तरह से भरोसेमंद हैं.

किसी के दबाव में नहीं आते पीएम मोदी

7. न मैं, न प्रधानमंत्री मोदी किसी के दबाव में आते हैं. हालांकि मैं ये भी साफ कर दूं कि हम अपना साझा काम कभी भी किसी के विरुद्ध नहीं करते. राष्ट्रपति ट्रंप की अपनी नीतियां और अपने सरोकार हैं और हमारे अपने. हम किसी के विरोध में नहीं हैं. रूस और भारत तो बस अपना साझा हित चाहते हैं. हम किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते। मुझे लगता है हमारी इस नीति की देशों को सराहना करनी चाहिए.

यूक्रेन का NATO से जुड़ना हमारे लिए खतरा

8. यूक्रेन को नाटो से जुड़कर अपनी सुरक्षा करनी थी और ये पहली बात रूस के लिए हानिकारक है. दूसरा ये कि हमने कोई भी ऐसी नाजयज मांग नहीं की थी कि ऐसा लगे कि सिर पर पहाड़ टूट पड़ा. हम सिर्फ इस उम्मीद पर हैं कि हमें वो मिले जो तय था, और ये हमने कोई कल ही सोचकर तय नहीं किया। ये सोवियत संघ के समय में तय हुआ था. 90 के दशक में ये हमारे लिए खतरा था, इसका सबूत हैं वो पहले दस्तावेज जिन पर हस्ताक्षर हुए. इसमें ये बात साफतौर पर लिखी गई जब यूक्रेन अलग हुआ तो उसने अपने आपको न्यूट्रल स्टेट घोषित किया.

ब्रिक्स बैंक और इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम

9. पुतिन ने ब्रिक्स समूह की क्षमता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें अपनी मुद्रा का इस्तेमाल करना चाहिए और ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर करना चाहिए.

पुतिन ने ग्लोबल साउथ के विकास के लिए एक निवेश प्लेटफॉर्म बनाने का सुझाव दिया. यह प्लेटफॉर्म कारोबार के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट का इस्तेमाल करेगा और इसकी शुरुआती क्षमता सौ बिलियन डॉलर की हो. मैं ये मानकर चल रहा हूं कि ये बहुत शानदार होने वाला है. इससे जो लाभार्थी देश होंगे, उनका तो भला होगा ही, इसमें हमारा भी लाभ है. हम सस्ते दामों में उच्च गुणवत्ता वाले सामान बना सकते हैं. इससे ग्लोबल साउथ के देशों का विकास होगा, हमारा लाभ भी होगा.

उन्होंने कहा कि आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम का तेजी से विकास हो रहा है और  ये किसी को खत्म करने के लिए नहीं हो रहा है. सबको तालमेल के साथ काम करना होगा.

भारत-चीन मामलों में हस्तक्षेप से इनकार

10. पुतिन ने भारत और चीन दोनों को अपना सबसे करीबी मित्र बताया. उन्होंने साफ कर दिया कि वह उनके द्विपक्षीय मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे. पुतिन ने कहा कि वह जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग जटिल और विवादित मसलों पर किसी नतीजे तक जरूर पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों नेता तनाव से चिंतित हैं, समस्या का समाधान चाहते हैं और प्रयास कर भी रहे हैं और वे नतीजे पर भी पहुंचेंगे. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं नहीं समझता कि मुझे हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, ये द्विपक्षीय मामले हैं.

भारत खुशकिस्मत है कि वहां मोदी हैं’, पीएम की तारीफ में बोले पुतिन

अपने भारत दौरे से पहले पुतिन ने आजतक की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने कई वैश्विक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. पुतिन से पूछा गया कि उनके कार्यकाल में भारत-रूस रिश्तों को मजबूत बनाने में किस भारतीय प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा फर्क डाला है. जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके बेहद भरोसेमंद और दोस्ताना संबंध हैं और वे उन्हें एक ईमानदार व विश्वसनीय नेता मानते हैं. पुतिन ने कहा कि ‘भारत खुशकिस्मत है कि पीएम मोदी हिंदुस्तान में रहते हैं. वो भारत में सांस लेते हैं.’

  • Related Posts

    मुंबई मेयर चुनाव का काउंटडाउन शुरू, बीजेपी में किसकी लगेगी लॉटरी? शिंदे के लिए किसे साधेगी पार्टी?

    मुंबई  महाराष्ट्र के नगर महापालिका चुनाव नतीजे आने के तीन हफ्ते के बाद अब मुंबई में बीएमसी के मेयर चुनाव काउंटडाउन शुरू हो गया है. मुंबई से सटे सभी शहरों…

    लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही नहीं चल सकी, 9 फरवरी तक स्थगित

    नई दिल्ली लोकसभा में आज भी कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई. लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य पोस्टर लहराते हुए वेल में आ गए. स्पीकर ओम बिरला ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    चांदी 1.91 लाख रुपये सस्‍ती, सोना भी टूटा – क्या फिर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचेगा दाम?

    • February 6, 2026
    चांदी 1.91 लाख रुपये सस्‍ती, सोना भी टूटा – क्या फिर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचेगा दाम?

    TV एक्ट्रेस येशा रूघानी हुईं सगाई में बंधीं, 11:11 के शुभ मुहूर्त पर डायरेक्टर बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी

    • February 6, 2026
    TV एक्ट्रेस येशा रूघानी हुईं सगाई में बंधीं, 11:11 के शुभ मुहूर्त पर डायरेक्टर बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी

    दिल्ली पहुंचे एमपी बीजेपी के कई बड़े नेता, पार्टी में बदलाव की तैयारी, हेमंत खंडेलवाल की अहम भूमिका

    • February 6, 2026
    दिल्ली पहुंचे एमपी बीजेपी के कई बड़े नेता, पार्टी में बदलाव की तैयारी, हेमंत खंडेलवाल की अहम भूमिका

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल, ‘चोटिल’ हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री

    • February 6, 2026
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल, ‘चोटिल’ हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री

    765 ग्राम वजन और बैंगनी रंग में जन्मी थीं मालती, 12 घंटे अस्पताल में रहीं प्रियंका — निक जोनस का खुलासा

    • February 6, 2026
    765 ग्राम वजन और बैंगनी रंग में जन्मी थीं मालती, 12 घंटे अस्पताल में रहीं प्रियंका — निक जोनस का खुलासा

    WPL चैंपियन RCB पर पैसों की बारिश, दिल्ली कैपिटल्स को मिला क्या? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • February 6, 2026
    WPL चैंपियन RCB पर पैसों की बारिश, दिल्ली कैपिटल्स को मिला क्या? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    ऑफिसों में इंसानों के साथ काम करेगी AI टीम! OpenAI ने लॉन्च किया Frontier, नौकरियों पर क्या पड़ेगा असर?

    • February 6, 2026
    ऑफिसों में इंसानों के साथ काम करेगी AI टीम! OpenAI ने लॉन्च किया Frontier, नौकरियों पर क्या पड़ेगा असर?

    नई Mercedes-Benz V-Class 3 मार्च को होगी भारत में लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स

    • February 6, 2026
    नई Mercedes-Benz V-Class 3 मार्च को होगी भारत में लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स

    एक नेता ने कहा आप 75 के हो गए, पीएम मोदी ने कहा: “अभी तो 25 बाकी हैं”

    • February 6, 2026
    एक नेता ने कहा आप 75 के हो गए, पीएम मोदी ने कहा: “अभी तो 25 बाकी हैं”

    लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही नहीं चल सकी, 9 फरवरी तक स्थगित

    • February 6, 2026
    लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही नहीं चल सकी, 9 फरवरी तक स्थगित

    मुंबई मेयर चुनाव का काउंटडाउन शुरू, बीजेपी में किसकी लगेगी लॉटरी? शिंदे के लिए किसे साधेगी पार्टी?

    • February 6, 2026
    मुंबई मेयर चुनाव का काउंटडाउन शुरू, बीजेपी में किसकी लगेगी लॉटरी? शिंदे के लिए किसे साधेगी पार्टी?

    चांदी की कीमतों में ग्लोबल संकट, हाई से 40% नीचे, भारत में भारी गिरावट – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    चांदी की कीमतों में ग्लोबल संकट, हाई से 40% नीचे, भारत में भारी गिरावट – Khabar Jagat

    खिताबी जीत के लिए ‘यंग’ टीम इंडिया करेगी इंग्लैंड का धुआं-धुआं, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की उम्मीद – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    खिताबी जीत के लिए ‘यंग’ टीम इंडिया करेगी इंग्लैंड का धुआं-धुआं, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की उम्मीद – Khabar Jagat

    दुनिया के सबसे बड़े सोने के भंडार पर ट्रंप की नजर, बलूचिस्तान में अमेरिका ने झोंका पैसा, पाक का खजाना होगा लुटता

    • February 6, 2026
    दुनिया के सबसे बड़े सोने के भंडार पर ट्रंप की नजर, बलूचिस्तान में अमेरिका ने झोंका पैसा, पाक का खजाना होगा लुटता

    खाड़ी देशों से ‘व्यापारिक दोस्ती’, पाक-सऊदी डील के बीच की रणनीति – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    खाड़ी देशों से ‘व्यापारिक दोस्ती’, पाक-सऊदी डील के बीच की रणनीति – Khabar Jagat

    RSS पर टिप्पणी के मामले में दिग्विजय सिंह फंसे, कोर्ट ने मानहानि मामला खारिज करने से किया इनकार

    • February 6, 2026
    RSS पर टिप्पणी के मामले में दिग्विजय सिंह फंसे, कोर्ट ने मानहानि मामला खारिज करने से किया इनकार

    भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने 31 की उम्र में तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, मचाई सनसनी

    • February 6, 2026
    भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने 31 की उम्र में तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, मचाई सनसनी

    RCB ने दूसरी बार चैंपियन बनने का किया कारनामा, दिल्ली को फाइनल में हराया – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    RCB ने दूसरी बार चैंपियन बनने का किया कारनामा, दिल्ली को फाइनल में हराया – Khabar Jagat

    रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया – Khabar Jagat

    85% पुरुषों को नहीं पता प्राइवेट पार्ट की सफाई से जुड़ी ये जरूरी बातें, डॉक्टर से जानें हाइजीन टिप्स

    • February 6, 2026
    85% पुरुषों को नहीं पता प्राइवेट पार्ट की सफाई से जुड़ी ये जरूरी बातें, डॉक्टर से जानें हाइजीन टिप्स

    UPI ट्रांजेक्शन का तरीका बदल गया, फरवरी से नए नियम लागू; जानें क्या होगा असर

    • February 6, 2026
    UPI ट्रांजेक्शन का तरीका बदल गया, फरवरी से नए नियम लागू; जानें क्या होगा असर

    7 फरवरी को खत्म होगी डेडलाइन, 15 लाख वोटर्स की सुनवाई पूरी की जाएगी – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    7 फरवरी को खत्म होगी डेडलाइन, 15 लाख वोटर्स की सुनवाई पूरी की जाएगी – Khabar Jagat

    महायुद्ध में भारत बना ‘ग्लोबल स्टार’, पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    महायुद्ध में भारत बना ‘ग्लोबल स्टार’, पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज – Khabar Jagat

    भारत के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स पायलट प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचे, आईएसएम 2.0 से होगा इकोसिस्टम मजबूत

    • February 6, 2026
    भारत के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स पायलट प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचे, आईएसएम 2.0 से होगा इकोसिस्टम मजबूत

    डोनाल्ड ट्रंप को आई अक्‍ल, समझ गए भारत के बिना नहीं चलेगा काम, जयशंकर ने दी पूरी समझाइश

    • February 6, 2026
    डोनाल्ड ट्रंप को आई अक्‍ल, समझ गए भारत के बिना नहीं चलेगा काम, जयशंकर ने दी पूरी समझाइश

    महिलाओं से 10 साल पहले पुरुषों को होती है हार्ट डिजीज, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    • February 6, 2026
    महिलाओं से 10 साल पहले पुरुषों को होती है हार्ट डिजीज, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    ग्रहों की चाल से इन राशियों की किस्मत बदलने के योग – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    ग्रहों की चाल से इन राशियों की किस्मत बदलने के योग – Khabar Jagat

    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का व्यापक अभियान, 216 आतंकवादी मारे गए

    • February 6, 2026
    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का व्यापक अभियान, 216 आतंकवादी मारे गए

    राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तीखा हमला – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तीखा हमला – Khabar Jagat

    16 की मौत, PM ने 2-2 लाख मुआवजे का एलान – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    16 की मौत, PM ने 2-2 लाख मुआवजे का एलान – Khabar Jagat

    SIR से हुई 107 मौतों पर बंगाल विधानसभा सख्त, प्रस्ताव पारित

    • February 6, 2026
    SIR से हुई 107 मौतों पर बंगाल विधानसभा सख्त, प्रस्ताव पारित

    कौन हैं मास्टर सदानंद? PM मोदी ने बीच भाषण क्यों किया उनका जिक्र, विपक्ष पर क्या कहा तंज

    • February 6, 2026
    कौन हैं मास्टर सदानंद? PM मोदी ने बीच भाषण क्यों किया उनका जिक्र, विपक्ष पर क्या कहा तंज

    तेल के मुद्दे पर रूस ने किया बड़ा बयान, ‘भारतीय दोस्त नहीं बदलेंगे’

    • February 6, 2026
    तेल के मुद्दे पर रूस ने किया बड़ा बयान, ‘भारतीय दोस्त नहीं बदलेंगे’

    शुक्र–गुरु का नवपंचम राजयोग कल, इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

    • February 6, 2026
    शुक्र–गुरु का नवपंचम राजयोग कल, इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

    सिद्धारमैया और DK की खींचतान के बीच कांग्रेस में खुला तीसरा मोर्चा, विधायक कर रहे बैठकें

    • February 6, 2026
    सिद्धारमैया और DK की खींचतान के बीच कांग्रेस में खुला तीसरा मोर्चा, विधायक कर रहे बैठकें

    Volkswagen Tayron R-Line की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कब होगी लॉन्च – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    Volkswagen Tayron R-Line की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कब होगी लॉन्च – Khabar Jagat

    हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’ – पाक के खिलाफ मैच पर बोले कप्तान सूर्या

    • February 6, 2026
    हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’ – पाक के खिलाफ मैच पर बोले कप्तान सूर्या

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कब होगा साइन? पीयूष गोयल ने साझा बयान की तारीख का किया खुलासा

    • February 6, 2026
    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कब होगा साइन? पीयूष गोयल ने साझा बयान की तारीख का किया खुलासा

    जैनदर्शन विभाग में आचार्य कुंदकुंद जयंती का आयोजन – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    जैनदर्शन विभाग में आचार्य कुंदकुंद जयंती का आयोजन – Khabar Jagat

    जैन दर्शन में आगम प्रमाण विमर्श – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    जैन दर्शन में आगम प्रमाण विमर्श – Khabar Jagat

    ममता सरकार को SC से बड़ा झटका, कर्मचारियों को 31 मार्च तक DA भुगतान का आदेश

    • February 6, 2026
    ममता सरकार को SC से बड़ा झटका, कर्मचारियों को 31 मार्च तक DA भुगतान का आदेश

    इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी, तिलक ने BCCI को कहा धन्यवाद

    • February 6, 2026
    इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी, तिलक ने BCCI को कहा धन्यवाद

    ‘एनिमल 2’ पर आया बड़ा अपडेट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये स्टार, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कब शुरू होगी?

    • February 6, 2026
    ‘एनिमल 2’ पर आया बड़ा अपडेट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये स्टार, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कब शुरू होगी?

    OLA-Uber की छुट्टी! दिल्ली में लॉन्च हुआ ‘भारत टैक्सी’ ऐप, जानें कैसे होगी बुकिंग

    • February 6, 2026
    OLA-Uber की छुट्टी! दिल्ली में लॉन्च हुआ ‘भारत टैक्सी’ ऐप, जानें कैसे होगी बुकिंग

    हिला डाला Anthropic AI ने! US में दूसरे दिन भी कोहराम, बड़ी कंपनियों के होश उड़ गए

    • February 6, 2026
    हिला डाला Anthropic AI ने! US में दूसरे दिन भी कोहराम, बड़ी कंपनियों के होश उड़ गए

    स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान, ‘पीएम मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था’

    • February 6, 2026
    स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान, ‘पीएम मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था’

    कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत – Khabar Jagat

    महिलाओं को मिलेगा ₹500 ज्यादा, चुनावी बजट में गिग वर्कर्स के लिए भी खुशखबरी, ममता सरकार ने खोला खजाना

    • February 6, 2026
    महिलाओं को मिलेगा ₹500 ज्यादा, चुनावी बजट में गिग वर्कर्स के लिए भी खुशखबरी, ममता सरकार ने खोला खजाना

    अगर रोज़ाना अपनाए ये 5 आदतें, तो ज़िंदगी की 90% समस्याएँ खुद-ब-खुद खत्म हो जाएँगी

    • February 6, 2026
    अगर रोज़ाना अपनाए ये 5 आदतें, तो ज़िंदगी की 90% समस्याएँ खुद-ब-खुद खत्म हो जाएँगी

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में नाकाम, U-19 वर्ल्ड कप में 4 बार एक ही पैटर्न में आउट

    • February 6, 2026
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में नाकाम, U-19 वर्ल्ड कप में 4 बार एक ही पैटर्न में आउट

    रूस-अमेरिका की परमाणु संधि खत्म, 50 साल में पहली बार कोई नियम नहीं; क्या दुनिया पर मंडराया विनाश का खतरा?

    • February 6, 2026
    रूस-अमेरिका की परमाणु संधि खत्म, 50 साल में पहली बार कोई नियम नहीं; क्या दुनिया पर मंडराया विनाश का खतरा?

    सस्ता Pixel 10a आ रहा है! कंपनी ने कंफर्म की लॉन्च डेट, जानिए इसके फीचर्स

    • February 6, 2026
    सस्ता Pixel 10a आ रहा है! कंपनी ने कंफर्म की लॉन्च डेट, जानिए इसके फीचर्स

    दिशा पटानी संग अफेयर की खबरों पर तलविंदर सिंह सिद्धू का बड़ा बयान, बोले– मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है

    • February 6, 2026
    दिशा पटानी संग अफेयर की खबरों पर तलविंदर सिंह सिद्धू का बड़ा बयान, बोले– मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है

    रात में नींद उड़ जाती है? हो सकता है वजह हों आपके ठंडे पैर, जानिए पूरा वैज्ञानिक कारण

    • February 6, 2026
    रात में नींद उड़ जाती है? हो सकता है वजह हों आपके ठंडे पैर, जानिए पूरा वैज्ञानिक कारण

    PM के रिप्‍लाई के बिना लोकसभा से राष्‍ट्रपति का भाषण पारित, 2004 के बाद ऐसा पहली बार हुआ

    • February 6, 2026
    PM के रिप्‍लाई के बिना लोकसभा से राष्‍ट्रपति का भाषण पारित, 2004 के बाद ऐसा पहली बार हुआ

    घर में इन देवी-देवताओं की तस्वीरें क्यों मानी जाती हैं अशुभ? जानें धार्मिक और वास्तु कारण

    • February 6, 2026
    घर में इन देवी-देवताओं की तस्वीरें क्यों मानी जाती हैं अशुभ? जानें धार्मिक और वास्तु कारण

    विजया एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए पूजा का सही मुहूर्त और विधि

    • February 6, 2026
    विजया एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए पूजा का सही मुहूर्त और विधि

    जनवरी 2026 में टीवीएस की रिकॉर्ड बिक्री, EV की मांग में 50% से ज्यादा उछाल; ग्राहक बढ़-चढ़कर चुन रहे इलेक्ट्रिक विकल्प

    • February 6, 2026
    जनवरी 2026 में टीवीएस की रिकॉर्ड बिक्री, EV की मांग में 50% से ज्यादा उछाल; ग्राहक बढ़-चढ़कर चुन रहे इलेक्ट्रिक विकल्प

    200 KMPH का बवंडर और 95 किलोमीटर की रफ्तार वाला तूफान, मूसलधार बारिश ने पुर्तगाल में मचाई तबाही, 11 की मौत

    • February 6, 2026
    200 KMPH का बवंडर और 95 किलोमीटर की रफ्तार वाला तूफान, मूसलधार बारिश ने पुर्तगाल में मचाई तबाही, 11 की मौत

    भारत की रणनीतिक नब्ज ‘चिकन नेक’ पर केंद्र सरकार का धमाकेदार प्लान, 40 किमी लंबा अंडरग्राउंड रेलवे कॉरिडोर बनेगा

    • February 6, 2026
    भारत की रणनीतिक नब्ज ‘चिकन नेक’ पर केंद्र सरकार का धमाकेदार प्लान, 40 किमी लंबा अंडरग्राउंड रेलवे कॉरिडोर बनेगा

    हमास और इस्लामिक जिहाद के टॉप कमांडर्स ढेर, गाजा में तनाव और बढ़ा – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    हमास और इस्लामिक जिहाद के टॉप कमांडर्स ढेर, गाजा में तनाव और बढ़ा – Khabar Jagat

    सर्ज प्राइसिंग से मुक्ति, सस्ता किराया! अमित शाह आज करेंगे ‘Bharat Taxi’ का लॉन्च

    • February 6, 2026
    सर्ज प्राइसिंग से मुक्ति, सस्ता किराया! अमित शाह आज करेंगे ‘Bharat Taxi’ का लॉन्च

    WPL के ग्रैंड फिनाले में आज दो दोस्तों की भिड़ंत, क्या स्मृति मंधाना पर भारी पड़ेंगी जेमिमा रोड्रिग्स?

    • February 6, 2026
    WPL के ग्रैंड फिनाले में आज दो दोस्तों की भिड़ंत, क्या स्मृति मंधाना पर भारी पड़ेंगी जेमिमा रोड्रिग्स?

    चांदी हुई ₹24000 सस्ती, सोना ₹4500 गिरा, जानें नए रेट – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    चांदी हुई ₹24000 सस्ती, सोना ₹4500 गिरा, जानें नए रेट – Khabar Jagat

    टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया, ईशान किशन बने मैच के हीरो

    • February 6, 2026
    टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया, ईशान किशन बने मैच के हीरो

    वॉशिंगटन पोस्ट में भारी छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान की भी हुई नौकरी जाने

    • February 6, 2026
    वॉशिंगटन पोस्ट में भारी छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान की भी हुई नौकरी जाने

    अंतरिक्ष में तैरने वाला युद्धपोत! 1.20 लाख टन वजनी, रोबोटिक जेट्स से लैस जहाज बना रहा चीन

    • February 6, 2026
    अंतरिक्ष में तैरने वाला युद्धपोत! 1.20 लाख टन वजनी, रोबोटिक जेट्स से लैस जहाज बना रहा चीन

    संगठन का सख्त आदेश, जंबो कार्यकारिणी का किया गया खत्म – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    संगठन का सख्त आदेश, जंबो कार्यकारिणी का किया गया खत्म – Khabar Jagat

    ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरोप में सख्ती, स्पेन और ग्रीस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की तैयारी

    • February 6, 2026
    ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरोप में सख्ती, स्पेन और ग्रीस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की तैयारी

    60 साल बाद INS विक्रांत शामिल हुई इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में, दुनिया देखेगी इसकी ताकत

    • February 6, 2026
    60 साल बाद INS विक्रांत शामिल हुई इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में, दुनिया देखेगी इसकी ताकत

    भारतीय वैज्ञानिकों ने मंगल की मिट्टी से ईंट बनाने की तकनीक विकसित, भविष्य के मंगल मिशन होंगे आसान

    • February 6, 2026
    भारतीय वैज्ञानिकों ने मंगल की मिट्टी से ईंट बनाने की तकनीक विकसित, भविष्य के मंगल मिशन होंगे आसान

    ‘मदर+फादर ऑफ ऑल डील’! अगर इंडिया-चीन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ तो क्या बदल जाएगा?

    • February 6, 2026
    ‘मदर+फादर ऑफ ऑल डील’! अगर इंडिया-चीन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ तो क्या बदल जाएगा?

    ग्रहों की चाल से बदल सकती है इन राशियों की किस्मत – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    ग्रहों की चाल से बदल सकती है इन राशियों की किस्मत – Khabar Jagat

    ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को किया शर्मसार’ – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को किया शर्मसार’ – Khabar Jagat

    भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव की आंधी, जेपी नड्डा बोले – विकास की रफ्तार ऐतिहासिक

    • February 6, 2026
    भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव की आंधी, जेपी नड्डा बोले – विकास की रफ्तार ऐतिहासिक

    पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा इस हफ्ते, व्यापार-सुरक्षा समेत कई बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

    • February 6, 2026
    पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा इस हफ्ते, व्यापार-सुरक्षा समेत कई बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

    मणिपुर में खत्म हुआ राष्ट्रपति शासन, गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन से बहाल हुई सरकार

    • February 6, 2026
    मणिपुर में खत्म हुआ राष्ट्रपति शासन, गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन से बहाल हुई सरकार

    ज़हर परोस रही मिलावट! राज्यसभा में गरजे राघव चड्ढा, बोले– लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

    • February 6, 2026
    ज़हर परोस रही मिलावट! राज्यसभा में गरजे राघव चड्ढा, बोले– लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

    जाति गणना पर सस्पेंस खत्म? मंत्री का बड़ा बयान—सवालों की टाइमलाइन संसद में आई सामने

    • February 6, 2026
    जाति गणना पर सस्पेंस खत्म? मंत्री का बड़ा बयान—सवालों की टाइमलाइन संसद में आई सामने

    5 फरवरी के बाद दुनिया ज्यादा असुरक्षित? खत्म हो रही NEW START संधि, परमाणु हथियारों की दौड़ का खतरा बढ़ा

    • February 6, 2026
    5 फरवरी के बाद दुनिया ज्यादा असुरक्षित? खत्म हो रही NEW START संधि, परमाणु हथियारों की दौड़ का खतरा बढ़ा

    मैं बंधुआ मजदूर हूं, कहीं न्याय नहीं मिल रहा — SIR विवाद पर CJI सूर्यकांत के सामने ममता बनर्जी की गुहार

    • February 6, 2026
    मैं बंधुआ मजदूर हूं, कहीं न्याय नहीं मिल रहा — SIR विवाद पर CJI सूर्यकांत के सामने ममता बनर्जी की गुहार

    उस परिवार के वारिस से हाथ नहीं मिलाऊंगा— राहुल के ‘गद्दार’ वार पर रवनीत बिट्टू का पलटवार

    • February 6, 2026
    उस परिवार के वारिस से हाथ नहीं मिलाऊंगा— राहुल के ‘गद्दार’ वार पर रवनीत बिट्टू का पलटवार

    हम लोग भी थक गए हैं, वो बोलते ही नहीं — राहुल के आरोपों पर किरेन रिजिजू का तीखा तंज

    • February 6, 2026
    हम लोग भी थक गए हैं, वो बोलते ही नहीं — राहुल के आरोपों पर किरेन रिजिजू का तीखा तंज

    अब फ्री नहीं रहेगा WhatsApp? पैसे देकर मिलेंगे 5 जबरदस्त प्रीमियम फीचर्स, जानिए सब्सक्रिप्शन लेना फायदेमंद है या नहीं

    • February 6, 2026
    अब फ्री नहीं रहेगा WhatsApp? पैसे देकर मिलेंगे 5 जबरदस्त प्रीमियम फीचर्स, जानिए सब्सक्रिप्शन लेना फायदेमंद है या नहीं

    Pen Drive में क्यों होते हैं दो छेद? जानिए इसका असली काम, जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते

    • February 6, 2026
    Pen Drive में क्यों होते हैं दो छेद? जानिए इसका असली काम, जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते

    युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दो डिप्टी सीएम और दो मंत्री भी शपथबद्ध

    • February 6, 2026
    युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दो डिप्टी सीएम और दो मंत्री भी शपथबद्ध

    केंद्रीय बजट में हिमाचल को रेल विस्तार के लिए 2,911 करोड़ रुपये की मंजूरी

    • February 6, 2026
    केंद्रीय बजट में हिमाचल को रेल विस्तार के लिए 2,911 करोड़ रुपये की मंजूरी

    काली कोट में ममता का नया अवतार! सुप्रीम कोर्ट में खुद संभाली SIR केस की कमान

    • February 6, 2026
    काली कोट में ममता का नया अवतार! सुप्रीम कोर्ट में खुद संभाली SIR केस की कमान

    देखो गद्दार आ रहा है — कांग्रेस छोड़ BJP में गए केंद्रीय मंत्री पर राहुल गांधी का सीधा वार

    • February 6, 2026
    देखो गद्दार आ रहा है — कांग्रेस छोड़ BJP में गए केंद्रीय मंत्री पर राहुल गांधी का सीधा वार

    कॉमेंट्री बॉक्स से क्यों दूर रहते हैं माही? खुद बताई बड़ी वजह – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    कॉमेंट्री बॉक्स से क्यों दूर रहते हैं माही? खुद बताई बड़ी वजह – Khabar Jagat

    सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री ने बायकॉट किया, 7 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने किया धमाकेदार कमबैक

    • February 6, 2026
    सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री ने बायकॉट किया, 7 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने किया धमाकेदार कमबैक

    Oops मोमेंट का शिकार हुईं सनी लियोनी, पति ने तुरंत संभाला

    • February 6, 2026

    सूर्यकुमार टॉप-5 के दरवाजे पर, ईशान की बड़ी छलांग; ऑलराउंडर रैंकिंग में पाक खिलाड़ी नंबर-1

    • February 6, 2026
    सूर्यकुमार टॉप-5 के दरवाजे पर, ईशान की बड़ी छलांग; ऑलराउंडर रैंकिंग में पाक खिलाड़ी नंबर-1

    पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA की दौड़ से HAL बाहर, अब किसकी रहेगी बढ़त?

    • February 6, 2026
    पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA की दौड़ से HAL बाहर, अब किसकी रहेगी बढ़त?

    लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण टला, हंगामे के कारण कार्यवाही कल तक स्थगित

    • February 6, 2026
    लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण टला, हंगामे के कारण कार्यवाही कल तक स्थगित

    एशियन चैंपियनशिप में भारत की दहाड़! गोल्ड पर सीधा निशाना साधेंगे पिस्टल शूटर

    • February 6, 2026
    एशियन चैंपियनशिप में भारत की दहाड़! गोल्ड पर सीधा निशाना साधेंगे पिस्टल शूटर

    ममता बनर्जी की दलीलें और CJI के सवाल – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    ममता बनर्जी की दलीलें और CJI के सवाल – Khabar Jagat

    दही से बने 5 फेस पैक जो लौटाएं नमी और निखार – Khabar Jagat

    • February 6, 2026
    दही से बने 5 फेस पैक जो लौटाएं नमी और निखार – Khabar Jagat

    पिंपल्स फोड़ना पड़ सकता है भारी, चेहरा खराब होने और इन्फेक्शन का बढ़ता है खतरा

    • February 6, 2026
    पिंपल्स फोड़ना पड़ सकता है भारी, चेहरा खराब होने और इन्फेक्शन का बढ़ता है खतरा

    डेविस कप में टाइमिंग ही जीत की कुंजी! कप्तान रोहित राजपाल बोले – हर खिलाड़ी ने बेस्ट दिया तो आगे बढ़ेंगे

    • February 6, 2026
    डेविस कप में टाइमिंग ही जीत की कुंजी! कप्तान रोहित राजपाल बोले – हर खिलाड़ी ने बेस्ट दिया तो आगे बढ़ेंगे