राज्य सरकार का ध्येय – Khabar Jagat

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाधान योजना से प्रदेश के 90 लाख से अधिक नागरिकों को लाभ होगा। यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए राहत का द्वार खोल रही है, जो किसी कारणवश समय पर अपने बिजली बिल नहीं भर पाए। इस योजना में तीन माह या उससे अधिक समय से बिल बकाया रखने वाले घरेलू, गैर घरेलू ,कृषि तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट प्रदान की जाएगी। योजना से बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने के साथ ही राज्य की बिजली व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। इस कदम से जनता का भरोसा और शासन की पारदर्शिता एक साथ बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट का बटन दबाकर समाधान योजना की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पॉवर मैनेजमेंट कंपनी का नया भवन, कंपनियों के प्रबंधन और कार्य क्षमता में वृद्धि में सहायक होगा। नए भवन से ऊर्जा प्रबंधन और जन सामान्य से बेहतर समन्वय में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समाधान योजना के शुभारंभ और एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की ऑल राउंडर महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को एमपी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर दें संवेदनशीलता का परिचय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “समाधान योजना’ 2025-26” से प्रदेश के 90 लाख उपभोक्ताओं का 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक बिजली बिल पर सरचार्ज माफ किया जा रहा है। समाधान योजना में 3 माह तक का सरचार्ज रखने वाले उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा। ऊर्जा विभाग के सोमवार को लोकार्पित भव्य भवन से विभाग में कार्यरत तीनों कंपनियों के संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह नया भवन ऊर्जा प्रबंधन, तकनीकी नवाचार और जनसेवा का केन्द्र बनेगा। किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है। आशा है विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों से सतत् संवाद और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण से अपनी संवेदनशीलता का परिचय देंगे।

वर्ष 2030 तक 50 प्रतिशत ऊर्जा खपत नवकरणीय स्त्रोतों से पूर्ण करने का है हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार “सबके लिए रोशनी-सबके लिए प्रगति” का ध्येय लेकर प्रदेश में गतिविधियां संचालित कर रही है। खेत हो या कारखाने, शहर हो या गांव हर घर में रोशनी इसका प्रमाण है। ऊर्जा विभाग से वर्ष 2024-25 में लगभग 35 लाख से अधिक किसानों को 18 हजार करोड़ रूपए से अधिक की बिजली सब्सिडी दी गई। राज्य सरकार ने विभिन्न नीतिगत निर्णयों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और सतत् विकास को प्राथमिकता दी। इंडस्ट्रियल प्रमोशन पॉलिसी, रिन्यूबल एनर्जी पॉलिसी 2025 और पंप हाइड्रो पॉलिसी-2025 के अंतर्गत औद्योगिक निवेश के लिए कई आकर्षक प्रोत्साहन दिए गए हैं। राज्य में 62 गीगावाट सौर, 11 गीगावाट पवन, 4 गीगावाट बॉयोमास और 820 मेगावाट लघु जल विद्युत की क्षमता है। हमारा लक्ष्य 2030 तक 50 प्रतिशत ऊर्जा खपत नवकरणीय स्त्रोतों से पूर्ण करने का है। मुरैना में विकसित हो रही प्रदेश की पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना में 2.70 रूपये प्रति यूनिट बिजली अब तक की सबसे कम टैरिफ दर पर प्राप्त हुई है। यह अपने-आप में रिकार्ड है।

शुभ है स्थापना दिवस उत्सव के दौरान समाधान योजना का आरंभ होना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान समाधान योजना का शुभारंभ और नए भवन का लोकार्पण शुभ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य केन्द्रित महानाट्य प्रदेश के गौरवशाली अतीत की झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर प्रदेश के इतिहास, संस्कृति और प्रगति पर केन्द्रित प्रदर्शनियों और आयोजनों में सहभागी होने का उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया।

समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक बिजली पहुंचाना है हमारा लक्ष्य : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सभी स्तर पर ऊर्जा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हम अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सुविधा को देखते हुए कार्य कर रहे हैं। आज आरंभ हुई समाधान योजना सुशासन और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग से संबंधित प्रस्तावों को डॉ. यादव ने सहजता से स्वीकार किया। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम में समाधान योजना पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

समाधान योजना 2025-26 : एक नजर में

समाधान योजना 2025-26 का उद्देश्य 3 माह से अधिक अवधि के उपभोक्ताओं को बकाया विलंबित भुगतान के सरचार्ज पर छूट प्रदान करना है। यह योजना “जल्दी आएं, एकमुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाएं” के सिद्धांत पर आधारित है। इस योजना में उपभोक्ता को प्रथम चरण में एकमुश्त भुगतान करने पर सबसे अधिक लाभ होगा जबकि द्वितीय चरण के दौरान छूट का प्रतिशत क्रमशः कम होता जाएगा।

समाधान योजना दो चरणों में चलेगी। प्रथम चरण 3 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक होगा, जिसमें 60 से लेकर 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय और अंतिम चरण में यह योजना एक जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इसमें 50 से 90 फ़ीसदी तक सरचार्ज माफ किया जाएगा। प्रथम चरण में एकमुश्त राशि जमा कराने पर अधिकतम लाभ होगा। समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण कंपनियों यथा म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल हेतु portal.mpcz.in, म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर हेतु https://www.mpez.co.in/ एवं म.प्र.पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर हेतु https://www.mpez.co.in/ पर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के दौरान अलग-अलग उपभोक्ता श्रेणी के लिए पंजीयन राशि निर्धारित की गई है।

घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर पंजीयन कराकर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत विवरण तीनों कंपनियों की वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है। साथ ही विद्युत वितरण केंद्र में पहुंचकर भी योजना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

छूट का विवरण

क्र.

उपभोक्ता श्रेणी

शेष बकाया राशि का भुगतान करने के विकल्प

बकाया विलम्बित भुगतान अधिभार (संचयी) में छूट (प्रतिशत में)

3 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक (प्रथम चरण)

1 जनवरी 2026 से 28 फ़रवरी 2026 तक (द्वितीय एवं अन्तिम चरण)

1.

1. एल.वी.-1 (घरेलू- स्थाई एवं अस्थाई संयोजन),

एल.वी.-5(कृषि),

एच.वी-5 (केवल कृषि),

एकमुश्त भुगतान

100%

90%

6 किश्तों में भुगतान

70%

60%

2.

एल.वी-2 (गैर-घरेलू),

एल.वी.-4 (LT औद्योगिक),

एच.वी.-3 & 4(HT औद्योगिक),

एकमुश्त भुगतान

80%

70%

6 किश्तों में भुगतान

60%

50%

योजनांतर्गत छूट प्राप्त करने की प्रक्रिया

योजना के अंतर्गत उपभोक्ता के पास बकाया राशि का एकमुश्त अथवा किश्तों में भुगतान करने का विकल्प रहेगा। किश्तों में भुगतान करने हेतु उपभोक्ता को पंजीकरण कराना होगा। बकाया विलम्बित भुगतान अधिभार (संचयी) की छूट का लाभ पाने हेतु एकमुश्त भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को छूट की राशि को घटाते हुए पूर्ण भुगतान करना होगा। किश्तों में भुगतान करने का विकल्प चुनने वाले उपभोक्ता द्वारा निर्धारित पंजीकरण राशि जमा कर, पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण हेतु उपभोक्ता को वितरण केन्द्र/अनुविभागीय कार्यालय में संपर्क कर, छूट तथा किश्तों की राशि का निर्धारण कराना होगा। पंजीकरण कराते समय उपभोक्ता को संपर्क हेतु मोबाईल नम्बर देना होगा, जिससे भविष्य में आवश्यकता होने पर उपभोक्ता से सम्पर्क किया जा सके। पंजीकरण के बाद उपभोक्ता द्वारा शेष बकाया धनराशि का एकमुश्त अथवा किश्तों में भुगतान विद्युत वितरण कंपनियों के प्रचलित भुगतान माध्यमों से किया जा सकेगा।

योजना में शामिल होने के बाद डिफाल्टर होने पर लाभ से होंगे वंचित

किश्तों में भुगतान करने के लिये पंजीकृत उपभोक्ता द्वारा प्रथम बार यदि किसी भी किश्त का निर्धारित नियत तिथि तक भुगतान नहीं किया जाता है, तो उसे विलम्बित हुई किश्त की राशि के साथ, उसी राशि पर विलम्बित अधिभार का भुगतान, आगामी किश्त की तिथि के पूर्व करना होगा। यदि किसी उपभोक्ता द्वारा 2 किश्तों का भुगतान, दूसरी किश्त की निर्धारित नियत तिथि तक नही किया जाता है, तो ऐसे उपभोक्ता को डिफाल्टर माना जायेगा। डिफाल्टर होने पर योजना के लाभ से वंचित कर दिया जायेगा। बकाया विलम्बित भुगतान अधिभार में दी गयी छूट व डिफाल्टर होने तक की अवधि तक का अतिरिक्त विलम्बित भुगतान अधिभार यदि देय हो तो विद्युत बिल में जोड़ दिया जायेगा, जो उपभोक्ता को भुगतान करना होगा। ऐसे उपभोक्ता का कनेक्शन विच्छेदित कर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जावेगी।

किश्तों के भुगतान हेतु नियत तिथि

पंजीकरण कराने के बाद प्रथम किश्त का भुगतान, आगामी विद्युत बिल की नियत तिथि तक सुनिश्चित करना होगा। कृषि उपभोक्ताओं द्वारा किश्तों के भुगतान के लिये नियत तिथि, प्रत्येक माह की अन्तिम कार्यालयीन दिवस रहेगी। प्रथम किश्त का भुगतान करने के पश्चात, उपभोक्ता को शेष किश्तों का भुगतान उनके आगामी मासिक बिजली बिलों की नियत तिथि तक ही सुनिश्चित करना होगा। विद्युत बिल में बकाया राशि होने के कारण, उपभोक्ता द्वारा किये गये किश्तों के अग्रिम भुगतान पर किसी प्रकार की अग्रिम भुगतान छूट देय नहीं होगी।

योजना के अन्य नियम व शर्ते

उपभोक्ता की जानकारी के लिए पंजीकरण रसीद के साथ सम्भावित छूट की धनराशि एवं किश्तों/बकाया धनराशि का एकमुश्त भुगतान करने के लिए नियत तिथियों की तालिका प्रदर्शित की जायेगी। शेष बकाया विद्युत बिल का पूर्ण भुगतान होने पर आगामी देयक में उपभोक्ता को विलंबित अधिभार में दी गई छूट को दर्शाया जायेगा। यदि किसी उपभोक्ता के देयकों में ऑडिट रिकवरी अथवा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 एवं 135 के अंतर्गत बिल की गयी राशि जुड़ी हुई हो तो, इस राशि का पूर्ण भुगतान करने के बाद ही शेष बकाया राशि पर योजना का लाभ लेने हेतु उपभोक्ता पात्र होगा। ऐसे उपभोक्ता भी योजना के पात्र होंगे, जिनके विरूद्ध ड्युस रिकवरी एक्ट (DRA) के अन्तर्गत आर.आर.सी. जारी की जा चुकी है। ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार देय चार्जेस का भी भुगतान करना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव – Khabar Jagat

    सेवा भाव और वन्य जीव संरक्षण का प्रतीक है देश का पहला हाई-टेक वन्य जीव कैप्चर अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीकॉप्टर और बोमा तकनीक से पकड़े गए 846 कृष्णमृग…

    मंत्री पटेल – Khabar Jagat

    पहले चरण में निर्मित समस्त सड़कों में बने रपटे आवागमन के लिए हों बारहमासीमध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक भोपाल मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा को बताया ‘लिस्बन का गांधी’ – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    30 सदस्यों में 29 सदस्य कौन-कौन? – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ग्रहों की स्थिति क्या कहती है? किन राशियों पर पड़ेगा असर – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ‘दीदी’ की चाल, BJP पर हमला; ममता-मुलाकात से अखिलेश का डबल निशाना, कांग्रेस में बढ़ी घबराहट

    • January 28, 2026

    इस इमाम ने गैर हिंदुओं पर रोक का किया समर्थन, बताई चौंकाने वाली दलील – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    PM मोदी के धन्यवाद संदेश पर हुआ हमला – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    एसिड अटैक पर SC का कड़ा रुख, राज्य सरकारों से मांगा पीड़िताओं का विवरण

    • January 28, 2026

    स्क्वैश में अनाहत सिंह का जलवा, दूसरे दौर में एंट्री; पुरुष वर्ग में अभय सिंह बाहर

    • January 28, 2026

    CM सिद्धारमैया ने मुद्दा लेकर राज्यपाल के पास की सुलह की पेशकश – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    भारत का दमदार प्रदर्शन, जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा; विहान–सूर्यवंशी का जलवा

    • January 28, 2026

    UCC बना सामाजिक बदलाव का आधार, समानता और पारदर्शिता की गारंटी: CM धामी

    • January 28, 2026

    कोहली संग वर्ल्ड कप जीतने वाला खिलाड़ी अब WPL में अंपायर, क्रिकेट करियर ने लिया दिलचस्प मोड़

    • January 28, 2026

    मौलाना–मौलवी पर नहीं चलेगा मुकदमा, फैसले पर मचा बवाल – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ईरान समझौता चाहता है, तेहरान बातचीत को तैयार – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    हिमाचल में बर्फबारी का कहर, लाहौल-स्पीति में स्कूल बंद; कल कैसा रहेगा मौसम?

    • January 28, 2026

    T20 वर्ल्ड कप से पहले स्कॉटलैंड को भारतीय वीजा की आस, टीम में पाक मूल का खिलाड़ी भी शामिल

    • January 28, 2026

    मोदी सरकार ने पहली बार जताई प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया भरोसा – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    वेटलिफ्टिंग में भारत की उम्मीद, भविष्य में ओलंपिक में दिला सकती हैं पदक

    • January 28, 2026

    सद्गुरु का ‘तीन I’ मंत्र क्या कहता है? – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    क्रिकेट दिल जोड़ने का खेल, राजनीति ने बनाई दीवार — सकलैन मुश्ताक का बड़ा बयान

    • January 28, 2026

    बर्फीले कहर से जकड़ा आधा अमेरिका, ‘आइसक्वेक’ का प्रहार; हजारों फ्लाइट रद्द, 30 की मौत

    • January 28, 2026

    कांग्रेस नेता के शक पर BJP को UGC नियमों से मिलेगा डबल फायदा – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    दीवारों पर टंगे चित्र, जीवन की दिशा बदलने की शक्ति – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    HIL ट्रॉफी जीतने के बाद बोले कप्तान वान डोरेन – ये मेरी नहीं, पूरी टीम की जीत

    • January 28, 2026

    हॉलीवुड में हीरोइनों को कठपुतली समझा जाता है” — क्रिस्टन स्टीवर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

    • January 28, 2026

    विदेशों में मस्जिदों में तस्वीरें, शेखों के लिए कालीन… मगर यहां दरगाहें सुरक्षित नहीं — मकबरे में तोड़फोड़ पर महबूबा का फूटा गुस्सा

    • January 28, 2026

    कराटे का महाकुंभ बना रिकॉर्ड ब्रेकर! स्कूल गेम्स सीज़न 3 में प्रतिभाओं का जबरदस्त धमाका

    • January 28, 2026

    पहले दिन ही ट्विस्ट पर ट्विस्ट! The 50 में एलिमिनेशन, 10 कैप्टन का ऐलान और फेमस सिंगर का सरप्राइज़ विज़िट

    • January 28, 2026

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वीडी 14 को मिला टाइटल ‘राणा बाली’

    • January 28, 2026

    दो गोदाम 24 घंटे से जल रहे, 16 मौतों का खतरा – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिटनेस ट्रैकर बैन, सबालेंका ने जताई नाराजगी और बदलाव की मांग

    • January 28, 2026

    Aadhaar ऐप का फुल वर्जन इस तारीख को होगा लॉन्च, UIDAI करने जा रहा है बड़े बदलाव

    • January 28, 2026

    रणबीर कपूर – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमतें आसमान पर, जानिए ताज़ा भाव

    • January 28, 2026

    टेकऑफ के तुरंत बाद प्राइवेट जेट क्रैश, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 8 लोग थे सवार

    • January 28, 2026

    महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, याचिका खारिज

    • January 28, 2026

    सीरीज जीतकर भी टेंशन में टीम इंडिया! IND vs NZ में ये डिपार्टमेंट बना सबसे बड़ा सिरदर्द, चौथे T20 में होगा बदलाव?

    • January 28, 2026

    25 की मौत, 7 लाख घरों की बिजली गुल, उड़ानें ठप – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    शरीर अब साथ नहीं दे रहा… ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, फैंस हुए भावुक

    • January 28, 2026

    भारत और यूरोप की ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से US को लगी मिर्ची, टैरिफ की याद दिलाकर देने लगा ज्ञान

    • January 28, 2026

    ईरान पर हमले की आशंकाओं के बीच पहुंचा US एयरक्राफ्ट, खामेनेई बोले- इनमें दम नहीं

    • January 28, 2026

    ‘हिंदुओं को मार डालो’, बांग्लादेश में वोट के लिए भड़का रहे उम्मीदवार

    • January 28, 2026

    क्या सच में भारत से मैच खेलने से पीछे हटेगा पाकिस्तान? T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार की अटकलों की असली हकीकत

    • January 28, 2026

    ‘अमेरिका के बिना यूरोप की सुरक्षा एक सपना है’, नाटो प्रमुख ने अमेरिकी देशों में तनाव के बीच दी चेतावनी

    • January 28, 2026

    ट्रंप के खिलाफ 57 मुस्लिम देशों के साथ आया चीन, ‘जंगल का कानून नहीं लौटने देंगे’

    • January 28, 2026

    इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, ‘बॉयकॉट भाजपा’ पोस्ट करने को माना अनुशासनता

    • January 28, 2026

    उत्तर भारत के कई राज्यों में सहित दिल्ली भीगी, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

    • January 28, 2026

    शंकराचार्य होने का सबूत मांगना गलत, योगी के दफ्तर को टैग कर बोलीं उमा भारती

    • January 28, 2026

    UGC मुख्यालय पर छात्रों का भारी प्रदर्शन, नए कानून को वापस लेने की मांग

    • January 28, 2026

    इन रंगों के पर्दे घर से दूर करेंगे नेगेटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि का होगा वास

    • January 28, 2026

    ‘मैं अभागा सवर्ण हूं’, यूजीसी रूल्स पर कवि कुमार विश्वास ने भी जताया आक्रोश

    • January 28, 2026

    10 हजार की आबादी, अरबों का टर्नओवर, फिर भी नहीं एक भी पुलिस थाना – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    Microsoft Paint और Notepad में नए AI फीचर्स, Windows 11 यूज़र्स को मिला बड़ा अपडेट

    • January 28, 2026

    भगवान शिव को बेलपत्र क्यों है सबसे प्रिय? जानिए पौराणिक कथा और रहस्य

    • January 28, 2026

    सावधान! साल में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़ा, तो छिन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र ने जारी किए नए नियम

    • January 28, 2026

    क्यों 27 दिन तक पिता को नहीं दिखाया जाता शिशु का मुख? – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    दमदार और बोल्ड लुक के साथ Fortuner को देगी टक्कर – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    किसानों की मौज! इस बार मिलेंगे 4,000 रुपये, किस्त को लेकर बड़ी अपडेट – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    अटल पेंशन योजना का दायरा बढ़ाया, ज्यादा लोग होंगे शामिल – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    जहां हर व्यक्ति के पास सिर्फ एक ही किडनी है! – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं

    • January 28, 2026

    आपका लिवर हेल्दी है या खराब? घर बैठे 20 सेकेंड में अभी टेस्ट करें!

    • January 28, 2026

    किरेन रिजिजू – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    16 टीमों ने भरा दम, अब इन 4 देशों के स्क्वॉड का इंतज़ार – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    20’s नहीं, इस उम्र में चरम पर होती है पुरुषों की यौनेच्छा, नई स्टडी ने बदली धारणा

    • January 28, 2026

    देश के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के बादशाह कौन? टॉप-10 में जो रूट सबसे पीछे, चौंकाएंगे आंकड़े

    • January 28, 2026

    वैलेंटाइन डे पर कम बजट में थाईलैंड घूमें, इस पैकेज में मिलेगा सब कुछ

    • January 28, 2026

    अब स्टेशन पर ‘रोबोट पहरेदार’! यात्रियों की सुरक्षा में तैनात हुआ ASC अर्जुन

    • January 28, 2026

    1 अप्रैल से PF निकासी होगी UPI से आसान – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    भारत में फेमस हैं HPV वैक्सीन से जुड़े 3 मिथक, डॉक्टर से जानें सही उम्र और सच्चाई

    • January 28, 2026

    सर्दियों से छुटकारा! जनवरी-फरवरी में घूमने के लिए ये गर्म डेस्टिनेशन हैं परफेक्ट

    • January 28, 2026

    रियल एस्टेट और देश की आधी आबादी को क्या मिलेगी उम्मीद? जानिए एक्सपर्ट की राय – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    भगवद् गीता के ये 5 श्लोक बदल सकते हैं आपकी सोच – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    घर से मैच देखना होगा थोड़ा अजीब – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    मुंह के छालों से राहत पाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय

    • January 28, 2026

    छोटे शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद, स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    आयुर्वेद के आसान नुस्खों से पाएं प्राकृतिक सुंदरता का निखार

    • January 28, 2026

    मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, फेंगशुई का जान लें आसान सा उपाय

    • January 28, 2026

    तुलसी के 5 संकेत बदल सकते हैं किस्मत, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

    • January 28, 2026

    हनुमान चालीसा पढ़ते वक्त न करें ये गलतियां, एकाग्रता सहित 10 नियमों का करें पालन

    • January 28, 2026

    बौने होते लोग! भारत में क्यों घट रही इंसानों की लंबाई? डॉक्टरों ने बताया, छोटे रह जा रहे भारतीय बच्चे

    • January 28, 2026

    सेल्फी फिल्टर जैसा परफेक्ट लुक पाने करें ब्लरिंग मेकअप, स्टेप फॉलो कर पार्लर से पाएं मुक्ति

    • January 28, 2026

    रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो नहीं मिलेगा पूरा फल

    • January 28, 2026

    बनते हैं गंभीर योग, बढ़ जाती हैं परेशानियां और रोग – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    परशुराम ने क्यों काटा था मां का गला? जानिए उस प्रसंग और पिता से मांगे गए तीन वरदान

    • January 28, 2026

    इस साल 11 दिन पहले खुलेंगे कपाट, तैयारियां अंतिम चरण में – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    मैड्रिड में 20 अप्रैल को होगा लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स का भव्य आयोजन

    • January 28, 2026

    इस दिशा में मुंह करके खाना माना जाता है अशुभ, घर की बरकत और सेहत दोनों पर पड़ता है असर

    • January 28, 2026

    सेल्स गर्ल से डिजिटल आइकन बनीं रोनाल्डो की मंगेतर, 8 साल की डेटिंग के बाद हुई सगाई

    • January 28, 2026

    Google ला रहा है बजट Pixel फोन, दमदार कैमरा और शानदार फीचर्स की जानकारी लीक

    • January 28, 2026

    ‘AI नहीं छीनेगा नौकरियां, बल्कि इंसानों की मदद करेगा’, डब्ल्यूईएफ 2026 में एक्सपर्ट्स का दावा

    • January 28, 2026

    1 अप्रैल से ऑटोमैटिक कटेगा टोल टैक्स – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    24 घंटे में अटके काम होंगे पूरे! अपनाएं ये बेहद आसान और असरदार उपाय

    • January 28, 2026

    इन 3 बातों पर शर्म करना पड़ सकता है भारी, खुद को ही होता है सबसे ज़्यादा नुकसान

    • January 28, 2026

    फेंगशुई की चमत्कारी तस्वीरें, दूर करेंगी घर की दरिद्रता

    • January 28, 2026

    इनके घर भोजन करना माना जाता है महापाप, जानिए किन लोगों से रखें दूरी

    • January 28, 2026

    AC चालू कर कारों की माइलेज टेस्ट, भारत सरकार ला रही नए नियम

    • January 28, 2026

    मुंबई मेयर चुनाव में नया मोड़, फडणवीस सरकार के कदम से बदल गया पूरा खेल

    • January 28, 2026

    दुनियाभर के डॉक्टरों की बड़ी चेतावनी – Khabar Jagat

    • January 28, 2026

    23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट – Khabar Jagat

    • January 28, 2026