4 दिवसीय मध्यप्रदेश महोत्सव बैंगलुरु में 9 जनवरी से – Khabar Jagat

आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के आश्रम में प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति का समागम
पर्यटन और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा बढ़ावा
भोपाल

 मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिलेगी। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलूरू मुख्य आश्रम में 9 से 12 जनवरी तक होने वाले प्रदेश महोत्सव में मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य दुनियाभर से आने वाले “आर्ट ऑफ लिविंग” के अतिथियों को राज्य की परंपराओं, कला, संगीत, और खूबसूरत पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है।

महोत्सव में मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए खास सत्र आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में प्रदेश की लोककला, पारंपरिक व्यंजन, संगीत, नृत्य प्रस्तुतियां एवं संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। निवेश के लिये अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मददगार होगा।

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से यह भव्य आयोजन होगा। पर्यटकों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से जोड़ने के लिए कार्यक्रम के दौरान उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, खजुराहो के मंदिर समूह, ओरछा का इतिहास, पचमढ़ी की पहाड़ियां और सांची के स्तूप जैसे धरोहरों के बारे में आगंतुकों को 360 डिग्री वर्चुअल अनुभव भी कराया जायेगा। मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

 

  • Related Posts

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने रामनवमी पर कराया कन्या भोज, बोले – बेटी के बिना सृष्टि नहीं चल सकती

    भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने रामनमवी के अवसर पर घर पर कन्या पूजन किया. इसके बाद उन्होंने सभी बच्चियों को अपने हाथों…

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया गया, MP-UP, महाराष्ट्र, गुजरात जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

    भोपाल  छत्तीसगढ़ में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है. बता दें कि रेल्वे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को 23 अप्रैल से 6…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाकिस्तान की बलूचिस्तान नेशनल पार्टी का लगातार 10वें दिन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

    • April 7, 2025
    पाकिस्तान की बलूचिस्तान नेशनल पार्टी का लगातार 10वें दिन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

    ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’, पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील

    • April 7, 2025
    ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’, पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील

    07 अप्रैल 2025 सोमवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    • April 7, 2025
    07 अप्रैल 2025 सोमवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    अनंत अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन पर भगवान द्वारकाधीश को नमन किया, 170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा हुई समाप्त

    • April 7, 2025
    अनंत अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन पर भगवान द्वारकाधीश को नमन किया, 170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा हुई समाप्त