बचाव और इलाज की हर जानकारी – Khabar Jagat

कोई मच्छर काट ले तो टेंशन में न आएं। हर मच्छर डेंगू वाला नहीं होता। बुखार आ जाए तो भी घबराने की जरूरत नहीं। हर बुखार डेंगू का नहीं होता। डेंगू हो भी जाए तो पैनिक न हों। डेंगू में सिर्फ 1 फीसदी माले ही रिस्की होते हैं। बुखार का मैनेजमेंट घर में करें। डॉक्टर से इलाज कराएं। जब तक डॉक्टर न कहे, अस्पताल में भर्ती न हों। एक्सपर्ट्स से बात करके डेंगू से बचाव और इलाज पर जानकारी दे रहे हैं हम…

क्या है बुखार
जब हमारे शरीर पर कोई बैक्टिरिया या वायरस हमला करता है तो हमारा शरीर अपने आप ही उसे मारने की कोशिश करता है। इसी मकसद से शरीर जब अपना टेम्प्रेचर बढ़ाता है तो उसे ही बुखार कहा जाता है। जब भी शरीर का टेम्प्रेचर नॉर्मल (98.3) से बढ़ जाए तो वह बुखार माना जाएगा। आमतौर पर छोटे बच्चों को बुखार होने पर उनके हाथ-पांव तो ठंडे रहते हैं लेकिन माथा और पेट गर्म रहते हैं इसलिए उनके पेट से उनका बुखार चेक किया जाता है। कई बार बुखार 104-105 डिग्री फॉरनहाइट तक भी पहुंच जाता है।

कहीं यह बुखार डेंगू तो नहीं
डेंगू वाले मच्छर के किसी इंसान को काटने के बाद डेंगू का वायरस इंसान के ब्लड में 2-7 दिनों तक रहता है। डेंगू बुखार के लक्षण मच्छर के काटने के 4-7 दिनों में दिखते हैं। कभी-कभी इसमें 14 दिनों का वक्त भी लगता है। बुखार अक्सर तेज होता है और दिन में 4-5 बार आता है। डेंगू बुखार तकरीबन 7-10 दिनों तक बना रहता है और अपने आप ठीक हो जाता है। बुखार से प्रभावित कुल लोगों में से 10 फीसदी को ही हॉस्पिटल ले जाने की जरूरत होती है।

डेंगू के सामान्य लक्षण हैंः बुखार, तेज बदन दर्द, सिर दर्द खास तौर पर आंखों के पीछे, शरीर पर दाने आदि। डेंगू ऐसा भी हो सकता है कि इसके लक्षण न उभरें। ऐसे मरीज का टेस्ट करने पर डेंगू पॉजिटिव आता है लेकिन वह खुद-ब-खुद बिना किसी इलाज के ठीक हो जाता है। दूसरी तरह का डेंगू बीमारी के लक्षणों वाला होता है।

यह भी तीन किस्म का होता हैः क्लासिकल डेंगू फीवर, डेंगू हेमरेजिक फीवर और डेंगू शॉक सिंड्रोम। क्लासिकल डेंगू फीवर एक नॉर्मल वायरल फीवर है। इसमें तेज बुखार, बदन दर्द, तेज सिर दर्द, शरीर पर दाने जैसे लक्षण दिखते हैं। यह डेंगू 5-7 दिन के सामान्य इलाज से ठीक हो जाता है। डेंगू हेमरेजिक फीवर थोड़ा खतरनाक साबित हो सकता है। इसमें प्लेटलेट और डब्लूबीसी की संख्या कम होने लगती है। नाक और मसूढ़ों से खून आना, शौच या उलटी में खून आना या स्किन पर गहरे नीले-काले रंग के चकत्ते जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। डेंगू शॉक सिंड्रोम में मरीज धीरे-धीरे होश खोने लगता है, उसका बीपी और नब्ज एकदम कम हो जाती है और तेज बुखार के बावजूद स्किन ठंडी लगती है।

…ताकि पैदा न हों मच्छर
डेंगू के बचाव के लिए मच्छरों को पैदा होने से रोकना और काटने से रोकना, दोनों जरूरी हैंः कहीं भी खुले में पानी रुकने या जमा न होने दें। साफ पानी भी गंदे पानी जितना ही खतरनाक है। पानी पूरी तरह ढककर रखें। कूलर, बाथरूम, किचन आदि में जहां पानी रुका रहता है में दिन में एक बार मिट्टी का तेल डाल दें। ऐसा करने से उनमें मच्छरों के अंडे डिवेलप नही होंगे।

एसीः अगर विंडो एसी के बाहर वाले हिस्से के नीचे पानी टपकने से रोकने के लिए ट्रे लगी हुई है तो उसे रोज खाली करना न भूलें। उसमें भी ब्लीचिंग पाउडर डाल कर रख सकते हैं।

कूलरः इसका इस्तेमाल बंद कर दें। अगर नहीं कर सकते तो उसका पानी रोज बदलें और उसमें ब्लीचिंग पाउडर या बोरिक एसिड जरूर डालें।

गमलेः ये चाहे घर के भीतर हों या बाहर, इनमें पानी जमा न होने दें। गमलों के नीचे रखी ट्रे भी रोज खाली करना न भूलें।

छतः छत पर टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें या उलटा करके रखें। पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें। पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह से खाली करके साफ करने के बाद पानी भरें।

किचन, बाथरूमः सिंकध्वॉशबेसिन में भी पानी जमा न होने दें। हफ्ते में एक बार अच्छी तरह से सफाई करें। पानी स्टोर करने के बाद बर्तन पूरी तरह ढक कर रखें। बेहतर तो यह है कि गीले कपड़े से ऐसे बर्तनों को ढकें ताकि मच्छर को जगह न मिले। नहाने के बाद बाथरुम को वाइपर और पंखे की मदद से सुखा दें।

ड्रॉइंगरूमः घर के अंदर सभी जगहों में हफ्ते में एक बार मच्छरनाशक दवाई का छिड़काव जरूर करें। डाइनिंग टेबल में सजाने के लिए रखे फूलों या फूलों के बर्तन में पानी रोज बदलें

…ताकि न काटें मच्छर
आउटडोर में पूरी बांह की शर्ट, बूट, मोजे और फुल पैंट पहनें। खासकर बच्चों के लिए इस बात का जरूर ध्यान रखें। मच्छर गाढ़े रंग की तरफ आकर्षित होते हैं इसलिए हल्के रंग के कपड़े पहनें। तेज महक वाली परफ्यूम लगाने से बचें क्योंकि मच्छर किसी भी तरह की तेज महक की तरफ आकर्षित होते हैं। कमरे में मच्छर भगानेवाले स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि का प्रयोग करें। मस्किटो रेपलेंट को जलाते समय सावधानी बरतें। इन्हें जलाकर कमरे को 1-2 घंटे के लिए बंद कर दें। सोने से पहले खिड़की-दरवाजे खोल लें। खिड़की, दरवाजे बंद रखेंगे तो सांस की बीमारी हो सकती है।

घर की मेन एंट्रेंस के बाहर लगी ट्यूब लाइट के पास मस्किटो रेपलेंट (गुडनाइट, ऑलआउट आदि) जलाकर रखें। इससे गेट खुलने पर अंदर आनेवाले मच्छरों को रोका जा सकेगा। आजकल इसे 24 घंटे जलाकर रखें ताकि मच्छर को जगह न मिले। सोने से पहले हाथ-पैर और शरीर के खुले हिस्सों पर विक्स लगाएं। इससे मच्छर पास नहीं आएंगे। एक नीबू को बीच से आधा काट लें और उसमें खूब सारे (6-7) लौंग घुसा दें। इसे कमरे में रखें। मच्छर भाग जाएंगे। मच्छरों को भगाने और मारने के लिए गुग्गुल जलाएं। लैवेंडर ऑयल की 15-20 बूंदें, 3-4 चम्मच वनीला एसेंस और चैथाई कप नीबू रस को मिलाकर एक बोतल में रखें। शरीर के खुले हिस्सों पर लगाने से पहले अच्छी तरह मिलाएं। इसे लगाने से मच्छर दूर रहते हैं। तुलसी का तेल, पुदीने की पत्तियों का रस, लहसुन का रस या गेंदे के फूलों का रस शरीर पर लगाने से भी मच्छर भागते हैं।

…बढ़ाएं इम्युनिटी
इम्युनिटी यानी बीमारियों से लड़ने की शरीर की क्षमता अच्छी हो तो कोई भी बीमारी आपको आसानी से दबोच नहीं पाती। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बैलेंस्ड डाइट लें। मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल, दूध-दही आदि खूब लें। हालांकि इम्युनिटी एक-दो दिन में नहीं बढ़ती। इसके लिए लंबे समय तक रुटीन का ध्यान रखना पड़ता है। खाने में हल्दी का इस्तेमाल करें। सुबह-शाम आधा-आधा छोटा चम्मच हल्दी पानी या दूध के साथ लें। तुलसी के 8-10 पत्ते शहद के साथ मिलाकर लें या तुलसी के 10 पत्तों को आधे गिलास पानी में उबालें। पानी आधा रह जाए तो उसे पी लें। विटामिन-सी से भरपूर चीजों जैसे आंवला, संतरा, मौसमी आदि रोजाना लें।

आधा चम्मच अश्वगंधा सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध के साथ लें। रोजाना 2 ताजे आंवले का रस या एक चम्मच इसका चूर्ण लें। सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां ताजे पानी के साथ ले सकते हैं। बकरी का दूध पीने से भी इम्युनिटी बढ़ती है। एक कप पानी में एक चम्मच गिलोय का पाउडर या इसकी 4-5 इंच की डंडी, 2 काली मिर्च और तुलसी के 8-10 पत्ते मिलाकर पानी में उबालें और उसमें आधा नीबू मिलाकर पी लें। ऐसा महीना भर करने से किसी भी तरह का बुखार होने का खतरा कम हो जाता है। होम्योपैथिक दवा यूपाटोरियम परफोलिएटम 30सी लें। बड़े 5 गोली और बच्चे 2 गोली रोजाना 3 दिन तक खाली पेट लें सकते हैं।

डेंगू के लिए प्रमुख टेस्ट

डेंगू के लिए 3 प्रमुख टेस्ट होते हैंः एंटिजन ब्लड टेस्ट (एनएस-1), डेंगू एंटिबॉडी और प्लेटलेट्स काउंट। अगर बुखार के शुरुआती 1-3 दिन में टेस्ट कराना है तो एनएस-1 करा सकते हैं, लेकिन 4-5 दिन बाद टेस्ट कराते हैं तो एंटिबॉडी टेस्ट (डेंगू सिरॉलजी) कराना बेहतर है। टोटल काउंट और डब्लूबीसी और आरबीसी आदि का अलग-अलग काउंट कराना चाहिए। दिल्ली में सरकार ने एनएस-1 डेंगू टेस्ट की कीमत 600 रुपये, डेंगू एंटिबॉडी टेस्ट 600 रुपये और प्लेटलेट्स काउंट की 50 रुपये तय कर दी है। डेंगू की लैबोरेट्री जांच में मरीज के खून में एंटिजन आईजीएम और आईजीजी एवं प्रोटीन एनएस-1 देखे जाते हैं। एनएस-1 की मौजूदगी से यह पता चलता है कि मरीज के अंदर डेंगू वायरस का इंफेक्शन है लेकिन जरूरी नहीं कि उसे डेंगू फीवर हो। आईजीएम व आईजीजी में से अगर केवल आईजीजी पॉजिटिव है तो इसका मतलब है कि मरीज को पहले कभी डेंगू रहा है। कभी-कभी इन तीनों में से किसी के भी पॉजिटिव होने पर डॉक्टर मरीज में डेंगू का डर पैदा करके उनसे ठगी कर लेते हैं।

डेंगू में प्लेटलेट्स और पीसीवी दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। पीसीवी ब्लड में रेड ब्लड सेल्स का प्रतिशत बताता है। यह सेहतमंद पुरुषों में 45 फीसदी और महिलाओं में 40 फीसदी होता है। डेंगू में बढ़ सकता है। इसके बढ़ने का मतलब खून का गाढ़ा होना है। अगर पीसीवी बढ़ रहा है तो खतरनाक है। हेल्दी आदमी के शरीर में डेढ़ से 4.5 लाख तक प्लेटलेट्स होते हैं। अगर प्लेटलेट्स 1.5 लाख से कम आएं तो घबराने की जरूरत नहीं। हर 2-3 दिन में प्लेटलेट्स का टेस्ट करवाते रहें। अगर तबियत न बिगड़े तो 5-8 दिनों में टेस्ट कराएं। इलाज से अगर प्लेटलेट्स बढ़ने लगें तो प्लेटलेट्स टेस्ट का अंतराल बढ़ा कर 14 दिन तक कर सकते हैं। एक बार 1.5 लाख से ऊपर पहुंच जाने पर तकरीबन 1 महीने पर टेस्ट कराएं। प्लेटलेट्स काउंट 3 लाख तक पहुंचने तक टेस्ट कराएं। प्लेटलेट्स गिरकर 20 हजार तक या उससे नीचे हों तो प्लेटलेट्स चढ़ाने पड़ते हैं। हालांकि अगर ब्लीडिंग नहीं है तो इससे नीचे आने पर भी कई बार प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती।

डेंगू की पाठशाला
डेंगू का वायरस मूल रूप से चार तरह का होता है। डेन1, डेन2, डेन3 और डेन4 सेरोटाइप। डेन1 और डेन3 सेरोटाइप का डेंगू डेन2 सेरोटाइप और डेन4 सेरोटाइप के मुकाबले कम खतरनाक होता है। इस साल डेन2 और डेन4 ही ज्यादा देखने को मिल रहा है। एम्स के अनुसार पहली बार ऐसा हुआ है कि डेन4 सेरोटाइप वाला डेंगू दिल्ली में सबसे ज्यादा फैल रहा है। इसका साथ डेन2 सेरोटाइप का डेंगू दे रहा है।

घर में डेंगू मरीज की देखभाल
100 डिग्री तक बुखार है तो दवा की जरूरत नहीं है। बुखार और शरीर दर्द को मैनेज करने के लिए पैरासिटामॉल दें। बुखार होने पर मरीज को हर 6 घंटे में पैरासिटामोल की एक गोली दें। यह मार्केट में क्रोसिन, कालपोल आदि ब्रैंड नेम से मिलती है। दूसरी कोई गोली डॉक्टर से पूछे बिना न दें। किसी भी बुखार में एस्प्रिन (डिस्प्रिन आदि), कॉम्बिफ्लेम, निमोस्लाइड, ब्रूफेन आदि बिल्कुल न लें। अगर बुखार 102 से ऊपर है तो मरीज के शरीर पर सामान्य पानी की पट्टियां रखें। पट्टियां तब तक रखें, जब तक शरीर का तापमान कम न हो जाए। ठंडे पानी की पट्टियों या स्पंज बाथ से बुखार बहुत जल्दी उतर जाएगा। मरीज को ठंडी जगह पर आराम करने दें। एसी या कूलर चलाएं रखें। मरीज को नहाना बंद नहीं करना चाहिए। नॉर्मल पानी या हल्के गुनगुने पानी से नहाना बेहतर है। उसे जबरन चादर ओढ़ने को न कहें। पसीना आने पर बुखार चला जाता है, यह सोच सही नहीं है। मरीज का खाना बंद न करें। वह जो खाना चाहते हैं, खाने दें। पानी खूब पिलाएं। साथ में नीबू पानी, छाछ, लस्सी, दूध, जूस, नारियल पानी आदि भी भरपूर दें। रोज तकरीबन 4-5 लीटर लिक्विड लें। हर 2 घंटे या उससे पहले भी कुछ-न-कुछ लिक्विड जरूर लें।

डेंगू में हालात तभी खराब होते हैं जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है। तकरीबन हर 3-4 घंटे में पेशाब आना खतरे से बाहर रहने की निशानी है। बुखार के वक्त मरीज के सांस फूलने की स्थिति पर ध्यान दें। खासतौर पर तब जब पेशंट को बुखार न हो। अगर बु्खार न होने पर भी पेशंट की सांस फूल रही है तो उसे डॉक्टर के पास ले जाएं। डेंगू पहली बार में उतना खतरनाक नहीं होता, जितना दोबारा होने पर होता है। जिन्हें पहले डेंगू हो चुका है, वे खासतौर पर बचाव पर ध्यान दें। जब तक तेज बुखार है तो डरने की जरूरत नहीं। डेंगू में कई बार चैथे-पांचवें दिन बुखार कम होने पर प्लेटलेट्स गिरने लगते हैं। बुखार खत्म होने के 3-4 दिन बाद भी एक बार प्लेटलेट्स काउंट टेस्ट करा लें। डेंगू के मरीज को मच्छरदानी के अंदर रखें ताकि मच्छर उसे काटकर दूसरों में बीमारी न फैलाएं। डेंगू से डरने की जरूरत नहीं है।

 

  • Related Posts

    मनचाहे पार्टनर के लिए महाशिवरात्रि पर करें खास उपाय, दांपत्य जीवन भी होगा खुशहाल

    हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल यह पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान…

    पीरियड्स में दर्द, थकान और चिड़चिड़ापन? सही देखभाल से रहें फिट और एक्टिव

     पीरियड्स के दौरान दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन महसूस होना बहुत आम बात है और हर लड़की या महिला कभी न कभी इससे गुजरती है। पेट के निचले हिस्से में ऐंठन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पहले कबड्डी चैंपियंस लीग में भिवानी बुल्स को 32–30 से हराया – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    पहले कबड्डी चैंपियंस लीग में भिवानी बुल्स को 32–30 से हराया – Khabar Jagat

    क्या अश्विनी वैष्णव की यह उपलब्धि बदल देगी भारत का तकनीकी भविष्य? – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    क्या अश्विनी वैष्णव की यह उपलब्धि बदल देगी भारत का तकनीकी भविष्य? – Khabar Jagat

    टीम इंडिया को थर्राने वाले अमेरिकी गेंदबाज का बड़ा बयान—‘ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता’ – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    टीम इंडिया को थर्राने वाले अमेरिकी गेंदबाज का बड़ा बयान—‘ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता’ – Khabar Jagat

    सबसे सस्ता iPhone इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे 4 बड़े अपग्रेड – जानिए कीमत और फीचर्स

    • October 6, 2026
    सबसे सस्ता iPhone इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे 4 बड़े अपग्रेड – जानिए कीमत और फीचर्स

    प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में भारतीय नेताओं से मिले, उपलब्धियों की तारीफ की

    • October 6, 2026
    प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में भारतीय नेताओं से मिले, उपलब्धियों की तारीफ की

    जय शाह – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जय शाह – Khabar Jagat

    रोमांटिक कॉमेडी में साथ नजर आएंगे शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    रोमांटिक कॉमेडी में साथ नजर आएंगे शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना – Khabar Jagat

    U19 वर्ल्ड कप की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित, कप्तान आयुष बाहर… वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीयों को मिली जगह

    • October 6, 2026
    U19 वर्ल्ड कप की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित, कप्तान आयुष बाहर… वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीयों को मिली जगह

    लवलीना बरगोहाईं ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    लवलीना बरगोहाईं ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण – Khabar Jagat

    चर्चों पर कार्रवाई तेज, कई पादरी हिरासत में – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    चर्चों पर कार्रवाई तेज, कई पादरी हिरासत में – Khabar Jagat

    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी शुरुआत की, अफगानिस्तान को हराया

    • October 6, 2026
    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी शुरुआत की, अफगानिस्तान को हराया

    PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले अनवर इब्राहिम, 11 अहम समझौते हुए तय – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले अनवर इब्राहिम, 11 अहम समझौते हुए तय – Khabar Jagat

    हम इससे ज़्यादा सोच रहे थे… मोहम्मद सिराज ने खोला राज, ड्रेसिंग रूम क्यों था सन्नाटा?

    • October 6, 2026
    हम इससे ज़्यादा सोच रहे थे… मोहम्मद सिराज ने खोला राज, ड्रेसिंग रूम क्यों था सन्नाटा?

    बजट 2026-27 की कवायद तेज, CM सुक्खू ने विधायकों से मांगी विकास की ‘विशलिस्ट’

    • October 6, 2026
    बजट 2026-27 की कवायद तेज, CM सुक्खू ने विधायकों से मांगी विकास की ‘विशलिस्ट’

    संजय राउत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    संजय राउत – Khabar Jagat

    काबुल के एक घर में जोरदार विस्फोट, 8 लोगों की मौत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    काबुल के एक घर में जोरदार विस्फोट, 8 लोगों की मौत – Khabar Jagat

    मलेशियाई पीएम बोले—आप सच्चे और भरोसेमंद मित्र हैं – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    मलेशियाई पीएम बोले—आप सच्चे और भरोसेमंद मित्र हैं – Khabar Jagat

    मुंबई की पिच ने किया टीम इंडिया को हैरान, USA पर जीत के बाद उपकप्तान का बड़ा खुलासा

    • October 6, 2026
    मुंबई की पिच ने किया टीम इंडिया को हैरान, USA पर जीत के बाद उपकप्तान का बड़ा खुलासा

    आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, सिर्फ हिंदू होगा — मुंबई में मोहन भागवत का बड़ा बयान

    • October 6, 2026
    आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, सिर्फ हिंदू होगा — मुंबई में मोहन भागवत का बड़ा बयान

    इस पेसर को नंबर 8 पर बैटिंग का मिला भरोसा, वीडियो वायरल – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    इस पेसर को नंबर 8 पर बैटिंग का मिला भरोसा, वीडियो वायरल – Khabar Jagat

    रूस से तेल आयात घटाएगा भारत? ट्रेड डील के बाद कंपनियों ने बदला रुख

    • October 6, 2026
    रूस से तेल आयात घटाएगा भारत? ट्रेड डील के बाद कंपनियों ने बदला रुख

    डलास में मस्जिदों पर भड़के अमेरिकी सांसद, बोले– पाकिस्तान बना दिया, भारत से रिश्तों का जिक्र

    • October 6, 2026
    डलास में मस्जिदों पर भड़के अमेरिकी सांसद, बोले– पाकिस्तान बना दिया, भारत से रिश्तों का जिक्र

    शेख हसीना की पार्टी के दिग्गज नेता की जेल में मौत, कौन थे रमेश चंद्र सेन? पूरी प्रोफाइल

    • October 6, 2026
    शेख हसीना की पार्टी के दिग्गज नेता की जेल में मौत, कौन थे रमेश चंद्र सेन? पूरी प्रोफाइल

    मुजीब का कहर! न्यूजीलैंड को डबल झटका, एलन–रचिन एक ही ओवर में ढेर

    • October 6, 2026
    मुजीब का कहर! न्यूजीलैंड को डबल झटका, एलन–रचिन एक ही ओवर में ढेर

    आतंकवाद पर न दोहरा मापदंड, न ही किसी तरह का समझौता – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    आतंकवाद पर न दोहरा मापदंड, न ही किसी तरह का समझौता – Khabar Jagat

    रूस से रिश्ते बरकरार, तेल खरीद पर भी अड़ा भारत? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल

    • October 6, 2026
    रूस से रिश्ते बरकरार, तेल खरीद पर भी अड़ा भारत? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल

    9 महीने में आधा बजट भी खर्च नहीं, बड़ी योजनाओं की रफ्तार पर सवाल

    • October 6, 2026
    9 महीने में आधा बजट भी खर्च नहीं, बड़ी योजनाओं की रफ्तार पर सवाल

    दीवार पर खून से स्वास्तिक, रूस की यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों पर हमला—जांच में क्या सामने आया?

    • October 6, 2026
    दीवार पर खून से स्वास्तिक, रूस की यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों पर हमला—जांच में क्या सामने आया?

    विवादित नाटक ‘मैं नाथूराम’ बना बवाल की वजह, राजकोट में हॉल में तोड़फोड़, कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

    • October 6, 2026
    विवादित नाटक ‘मैं नाथूराम’ बना बवाल की वजह, राजकोट में हॉल में तोड़फोड़, कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

    गाजा में 3-मंजिला इमारत पर इजरायल का एयरस्ट्राइक, कैमरे में कैद हुई खौफनाक तस्वीर

    • October 6, 2026
    गाजा में 3-मंजिला इमारत पर इजरायल का एयरस्ट्राइक, कैमरे में कैद हुई खौफनाक तस्वीर

    3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली? पंडितों से जानें इस त्योहार की सही तिथि

    • October 6, 2026
    3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली? पंडितों से जानें इस त्योहार की सही तिथि

    ASUS ने लॉन्च किए आधे दर्जन लैपटॉप्स, AI फीचर्स और बेहतरीन बैटरी लाइफ के साथ

    • October 6, 2026
    ASUS ने लॉन्च किए आधे दर्जन लैपटॉप्स, AI फीचर्स और बेहतरीन बैटरी लाइफ के साथ

    सऊदी अरब में छलकेगा जाम! क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का बड़ा फरमान, खुली पहली शराब की दुकान

    • October 6, 2026
    सऊदी अरब में छलकेगा जाम! क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का बड़ा फरमान, खुली पहली शराब की दुकान

    लखनऊ में मायावती की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगी

    • October 6, 2026
    लखनऊ में मायावती की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगी

    टोल टैक्स चुकाने का तरीका बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा शुल्क

    • October 6, 2026
    टोल टैक्स चुकाने का तरीका बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा शुल्क

    TESLA की सेल्स में 88% की भारी गिरावट, उस बाजार में भी झटका जहां 90% इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं

    • October 6, 2026
    TESLA की सेल्स में 88% की भारी गिरावट, उस बाजार में भी झटका जहां 90% इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं

    बिकिनी में 40 साल की एक्ट्रेस मौनी रॉय, पूल किनारे इतराकर दिए हॉट पोज

    • October 6, 2026
    बिकिनी में 40 साल की एक्ट्रेस मौनी रॉय, पूल किनारे इतराकर दिए हॉट पोज

    अग्नि-3 मिसाइल की दहाड़ से कांपी बंगाल की खाड़ी, चीन-पाक के पास नहीं इसका कोई मुकाबला

    • October 6, 2026
    अग्नि-3 मिसाइल की दहाड़ से कांपी बंगाल की खाड़ी, चीन-पाक के पास नहीं इसका कोई मुकाबला

    मुनीर ने दिया था ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा, ऑपरेशन सिंदूर पर जैश आतंकी का चौंकाने वाला कबूलनामा

    • October 6, 2026
    मुनीर ने दिया था ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा, ऑपरेशन सिंदूर पर जैश आतंकी का चौंकाने वाला कबूलनामा

    ग्रहों की चाल से इन राशियों में हो सकते हैं बड़े बदलाव – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    ग्रहों की चाल से इन राशियों में हो सकते हैं बड़े बदलाव – Khabar Jagat

    चैम्पियन टीम इंडिया को 7.5 करोड़ का इनाम, BCCI ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर दिया तोहफा

    • October 6, 2026
    चैम्पियन टीम इंडिया को 7.5 करोड़ का इनाम, BCCI ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर दिया तोहफा

    सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

    • October 6, 2026
    सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ बनी ग्लोबल ओटीटी हिट – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ बनी ग्लोबल ओटीटी हिट – Khabar Jagat

    यूक्रेन पर रूस का इस साल का सबसे घातक हमला, 400 ड्रोन और 40 मिसाइलों से मचाई तबाही

    • October 6, 2026
    यूक्रेन पर रूस का इस साल का सबसे घातक हमला, 400 ड्रोन और 40 मिसाइलों से मचाई तबाही

    अमित शाह – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    अमित शाह – Khabar Jagat

    अभिनेता विजय को 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना भरना होगा, मद्रास उच्च न्यायालय ने फैसले को किया बरकरार

    • October 6, 2026
    अभिनेता विजय को 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना भरना होगा, मद्रास उच्च न्यायालय ने फैसले को किया बरकरार

    दवाइयां, डायमंड्स और मसाले पर US में 0% टैरिफ, पीयूष गोयल ने ट्रेड डील पर की टिप्पणी

    • October 6, 2026
    दवाइयां, डायमंड्स और मसाले पर US में 0% टैरिफ, पीयूष गोयल ने ट्रेड डील पर की टिप्पणी

    BCCI नहीं दे सकता सूर्यवंशी को अभी टीम इंडिया में मौका, जानें ICC का नियम

    • October 6, 2026
    BCCI नहीं दे सकता सूर्यवंशी को अभी टीम इंडिया में मौका, जानें ICC का नियम

    ईरान नहीं झुकेगा, अमेरिका से शर्तों पर बातचीत, खामनेई करेंगे वक्त और मैदान तय

    • October 6, 2026
    ईरान नहीं झुकेगा, अमेरिका से शर्तों पर बातचीत, खामनेई करेंगे वक्त और मैदान तय

    ‘2.5 साल का फॉर्मूला तय था, सिद्धारमैया ने किया था वादा…’, DK कैंप का बड़ा दावा

    • October 6, 2026
    ‘2.5 साल का फॉर्मूला तय था, सिद्धारमैया ने किया था वादा…’, DK कैंप का बड़ा दावा

    ICC के दबाव में पाकिस्तान का यू-टर्न, भारत-पाक T20 वर्ल्ड कप मुकाबले पर सहमति के संकेत

    • August 31, 2026
    ICC के दबाव में पाकिस्तान का यू-टर्न, भारत-पाक T20 वर्ल्ड कप मुकाबले पर सहमति के संकेत

    Airtel का नया ऑफर: जितना चाहें उतना चलाएं इंटरनेट, डेटा नहीं होगा खत्म

    • August 31, 2026
    Airtel का नया ऑफर: जितना चाहें उतना चलाएं इंटरनेट, डेटा नहीं होगा खत्म

    मनचाहे पार्टनर के लिए महाशिवरात्रि पर करें खास उपाय, दांपत्य जीवन भी होगा खुशहाल

    • August 31, 2026
    मनचाहे पार्टनर के लिए महाशिवरात्रि पर करें खास उपाय, दांपत्य जीवन भी होगा खुशहाल

    वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया हुई टूट गई

    • August 31, 2026
    वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया हुई टूट गई

    पुष्कर सिंह धामी – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    पुष्कर सिंह धामी – Khabar Jagat

    पीरियड्स में दर्द, थकान और चिड़चिड़ापन? सही देखभाल से रहें फिट और एक्टिव

    • August 31, 2026
    पीरियड्स में दर्द, थकान और चिड़चिड़ापन? सही देखभाल से रहें फिट और एक्टिव

    हिंदू शब्द विदेश से आया, रामायण में भारत में इसका जिक्र नहीं’, भागवत ने बताया भाव

    • August 31, 2026
    हिंदू शब्द विदेश से आया, रामायण में भारत में इसका जिक्र नहीं’, भागवत ने बताया भाव

    लक्ष्मण तिवारी के इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल, भाजपा ने जीतू पटवारी की कार्यकुशलता पर उठाए सवाल

    • August 31, 2026
    लक्ष्मण तिवारी के इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल, भाजपा ने जीतू पटवारी की कार्यकुशलता पर उठाए सवाल

    2026 टी20 वर्ल्ड कप में टूटा क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • August 31, 2026
    2026 टी20 वर्ल्ड कप में टूटा क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, लगा सबसे तेज अर्धशतक

    ‘भारत-मलेशिया रिश्तों में है जबरदस्त मजबूती’, कुआलालंपुर में बोले पीएम मोदी, कहा- ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा

    • August 31, 2026
    ‘भारत-मलेशिया रिश्तों में है जबरदस्त मजबूती’, कुआलालंपुर में बोले पीएम मोदी, कहा- ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा

    बांग्लादेश में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, कच्चा खजूर रस पीने से महिला की मौत, WHO ने जारी किया चेतावनी

    • August 31, 2026
    बांग्लादेश में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, कच्चा खजूर रस पीने से महिला की मौत, WHO ने जारी किया चेतावनी

    अमेरिका ने PoK को भारत का हिस्सा माना, शहबाज-मुनीर ने कहा- आंख खोलकर देखें यह नक्शा

    • August 31, 2026
    अमेरिका ने PoK को भारत का हिस्सा माना, शहबाज-मुनीर ने कहा- आंख खोलकर देखें यह नक्शा

    मुंबई में पहली बार बीजेपी का मेयर, रितु तावड़े संभालेंगी पद, शिंदे की शिवसेना को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी

    • August 31, 2026
    मुंबई में पहली बार बीजेपी का मेयर, रितु तावड़े संभालेंगी पद, शिंदे की शिवसेना को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी

    नीदरलैंड्स को हराने के बाद पसीने-पसीने हुआ पाकिस्तान, आखिरी ओवर में मिली मुश्किल से जीत

    • August 31, 2026
    नीदरलैंड्स को हराने के बाद पसीने-पसीने हुआ पाकिस्तान, आखिरी ओवर में मिली मुश्किल से जीत

    जानें India-US डील की 10 अहम बातें – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    जानें India-US डील की 10 अहम बातें – Khabar Jagat

    ओला, उबर और रैपिडो की देशभर में हड़ताल, यूनियन ने नितिन गडकरी से हस्तक्षेप की मांग की

    • August 31, 2026
    ओला, उबर और रैपिडो की देशभर में हड़ताल, यूनियन ने नितिन गडकरी से हस्तक्षेप की मांग की

    भारत ने कृषि और डेयरी सेक्टर पर सुरक्षा कवच लगाया, अमेरिका को नहीं दी कोई ढील; देखें पूरी लिस्ट

    • August 31, 2026
    भारत ने कृषि और डेयरी सेक्टर पर सुरक्षा कवच लगाया, अमेरिका को नहीं दी कोई ढील; देखें पूरी लिस्ट

    नीट पीजी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कम Cut Off पर उठाए सवाल

    • August 31, 2026
    नीट पीजी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कम Cut Off पर उठाए सवाल

    सोने की कीमत में हल्की गिरावट, चांदी का दाम 9,000 रुपए से ज्यादा घटा

    • August 31, 2026
    सोने की कीमत में हल्की गिरावट, चांदी का दाम 9,000 रुपए से ज्यादा घटा

    सरकार ने 4 साल में 34 किताबों को दी मंजूरी, लेकिन नरवणे की “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी” पर क्यों लटकी तलवार?

    • August 31, 2026
    सरकार ने 4 साल में 34 किताबों को दी मंजूरी, लेकिन नरवणे की “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी” पर क्यों लटकी तलवार?

    आज खेले जाएंगे तीन मुकाबले, भारत-अमेरिका भी भिड़ेंगे – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    आज खेले जाएंगे तीन मुकाबले, भारत-अमेरिका भी भिड़ेंगे – Khabar Jagat

    3 साल में बेहतरीन प्रदर्शन, India-US ट्रेड डील का असर – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    3 साल में बेहतरीन प्रदर्शन, India-US ट्रेड डील का असर – Khabar Jagat

    जसप्रीत बुमराह होंगे बाहर, क्या ईशान किशन करेंगे ओपन? भारत अमेरिका के खिलाफ 13 फिट खिलाड़ियों के साथ उतरेगा

    • August 31, 2026
    जसप्रीत बुमराह होंगे बाहर, क्या ईशान किशन करेंगे ओपन? भारत अमेरिका के खिलाफ 13 फिट खिलाड़ियों के साथ उतरेगा

    U-19 वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम इंडिया को ICC ने क्यों नहीं दी प्राइज मनी? वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

    • August 31, 2026
    U-19 वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम इंडिया को ICC ने क्यों नहीं दी प्राइज मनी? वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

    15,000 करोड़ का निवेश, हजारों नौकरियां! इस राज्य में बनेगा महिंद्रा का ‘सुपर प्लांट’

    • August 31, 2026
    15,000 करोड़ का निवेश, हजारों नौकरियां! इस राज्य में बनेगा महिंद्रा का ‘सुपर प्लांट’

    ट्रंप प्रशासन ने तय की नई डेडलाइन – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    ट्रंप प्रशासन ने तय की नई डेडलाइन – Khabar Jagat

    देसी राफेल धमाल मचाने को तैयार, HAL ने एयर फोर्स की टेंशन दूर की, थर्र-थर्र कांपेंगे चीन-पाकिस्तान

    • August 31, 2026
    देसी राफेल धमाल मचाने को तैयार, HAL ने एयर फोर्स की टेंशन दूर की, थर्र-थर्र कांपेंगे चीन-पाकिस्तान

    दुनियाभर के 40% स्मार्टफोन पर खतरा, सेफ्टी के लिए करें ये जरूरी काम – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    दुनियाभर के 40% स्मार्टफोन पर खतरा, सेफ्टी के लिए करें ये जरूरी काम – Khabar Jagat

    RAC टिकट पर मिल सकता है रिफंड, जानें पूरी जानकारी – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    RAC टिकट पर मिल सकता है रिफंड, जानें पूरी जानकारी – Khabar Jagat

    दुनिया में 95 तरह के मेटल, लेकिन सोना-चांदी क्यों हैं इंसान के सबसे फेवरेट? साइंस से जानें

    • August 31, 2026
    दुनिया में 95 तरह के मेटल, लेकिन सोना-चांदी क्यों हैं इंसान के सबसे फेवरेट? साइंस से जानें

    2.42 करोड़ महिला वोटर पर तृणमूल कांग्रेस की नजर, लक्खी भंडार का अनुदान बढ़ाया

    • August 31, 2026
    2.42 करोड़ महिला वोटर पर तृणमूल कांग्रेस की नजर, लक्खी भंडार का अनुदान बढ़ाया

    बांग्लादेश को अमेरिका का गुलाम बनाकर जाएंगे यूनुस? चुनाव से पहले सीक्रेट डील ने मचाई खलबली

    • August 31, 2026
    बांग्लादेश को अमेरिका का गुलाम बनाकर जाएंगे यूनुस? चुनाव से पहले सीक्रेट डील ने मचाई खलबली

    बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने पूल में दिए सिजलिंग पोज, हार्दिक पंड्या की EX वाइफ

    • August 31, 2026
    बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने पूल में दिए सिजलिंग पोज, हार्दिक पंड्या की EX वाइफ

    समुद्र नहीं, अब हिमालय से आएगी ‘सुनामी’, बह जाएंगे हजारों गांव! IIT रुड़की का अलर्ट, खतरे में 93 लाख आबादी

    • August 31, 2026
    समुद्र नहीं, अब हिमालय से आएगी ‘सुनामी’, बह जाएंगे हजारों गांव! IIT रुड़की का अलर्ट, खतरे में 93 लाख आबादी

    सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ में भारत को मिलेगा बड़ा बूस्ट – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ में भारत को मिलेगा बड़ा बूस्ट – Khabar Jagat

    बंगाल में यूपी के 54 भाजपाई संभाल रहे चुनावी मोर्चा, 47 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी हर नेता को

    • August 31, 2026
    बंगाल में यूपी के 54 भाजपाई संभाल रहे चुनावी मोर्चा, 47 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी हर नेता को

    ग्रहों की चाल से इन राशियों की किस्मत में आ सकते हैं बड़े बदलाव – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    ग्रहों की चाल से इन राशियों की किस्मत में आ सकते हैं बड़े बदलाव – Khabar Jagat

    महिला की मर्जी के बिना उसे मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत, SC ने दी गर्भपात की इजाजत

    • August 31, 2026
    महिला की मर्जी के बिना उसे मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत, SC ने दी गर्भपात की इजाजत

    ‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका’, किसने खोला राज? पुतिन को कैसे समझाया

    • August 31, 2026
    ‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका’, किसने खोला राज? पुतिन को कैसे समझाया

    भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्वकप, 16 में से 10 बार फाइनल में पहुंचकर दिखाया दबदबा – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्वकप, 16 में से 10 बार फाइनल में पहुंचकर दिखाया दबदबा – Khabar Jagat

    कांग्रेस बंगाल की सभी सीटों पर ममता के खिलाफ अकेले लड़ेगी चुनाव, लेकिन क्या होगा उसका एजेंडा?

    • August 31, 2026
    कांग्रेस बंगाल की सभी सीटों पर ममता के खिलाफ अकेले लड़ेगी चुनाव, लेकिन क्या होगा उसका एजेंडा?

    कीबोर्ड पर ABCDE क्रम में बटन क्यों नहीं होते? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

    • August 31, 2026
    कीबोर्ड पर ABCDE क्रम में बटन क्यों नहीं होते? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

    इरान में महिलाओं को मिली बाइक चलाने की आज़ादी, नया कानून लागू

    • August 31, 2026
    इरान में महिलाओं को मिली बाइक चलाने की आज़ादी, नया कानून लागू

    28 फरवरी को आसमान में 6 ग्रहों की कतार लगेगी – Khabar Jagat

    • August 31, 2026
    28 फरवरी को आसमान में 6 ग्रहों की कतार लगेगी – Khabar Jagat

    जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद में बड़ा धमाका, 31 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

    • August 31, 2026
    जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद में बड़ा धमाका, 31 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

    ड्रग्स केस में एक्ट्रेस अंजू कृष्णा अरेस्ट, नकली ग्राहक बनकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    • August 31, 2026
    ड्रग्स केस में एक्ट्रेस अंजू कृष्णा अरेस्ट, नकली ग्राहक बनकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    PAK में बढ़ी कंगाली, गटर के ढक्कन तक गायब, अब सरकार ला रही है नया सख्त कानून

    • August 31, 2026
    PAK में बढ़ी कंगाली, गटर के ढक्कन तक गायब, अब सरकार ला रही है नया सख्त कानून

    जॉश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ धुरंधर गेंदबाज

    • August 31, 2026
    जॉश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ धुरंधर गेंदबाज

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • August 31, 2026
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    फाइनल में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी, तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    • August 31, 2026
    फाइनल में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी, तोड़ी अंग्रेजों की कमर