
कोटा, 02 सितम्बर 2025।
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के कठुआ–माधोपुर पंजाब रेलखंड में डाउन लाइन पर यातायात निलंबित रहने के कारण पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली निम्नांकित यात्री गाड़ियाँ निरस्त रहेंगी।
निरस्त गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है –
1. गाड़ी संख्या 20985 कोटा–शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस दिनांक 03.09.25 से 24.09.25 तक (कुल 04 ट्रिप) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 20986 शहीद कैप्टन तुषार महाजन–कोटा एक्सप्रेस दिनांक 04.09.25 से 25.09.25 तक (कुल 04 ट्रिप) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 19803 कोटा–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस दिनांक 06.09.25 से 27.09.25 तक (कुल 04 ट्रिप) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–कोटा एक्सप्रेस दिनांक 07.09.25 से 28.09.25 तक (कुल 04 ट्रिप) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस दिनांक 04.09.2025 से 05.09.2025 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस दिनांक 02.09.2025, 03.09.2025 एवं 05.09.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 12473 गांधीधाम जं.–श्री माता वैष्णो देवी कटरा सर्वोदय एक्सप्रेस दिनांक 06.09.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 12474 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गांधीधाम जं. सर्वोदय एक्सप्रेस दिनांक 04.09.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 12475 हापा–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस दिनांक 02.09.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 12477 जामनगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस दिनांक 03.09.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें तथा अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।






































































































