कोटा। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के कठुआ–माधोपुर पंजाब खंड में डाउन लाइन पर यातायात निलंबित रहने के कारण कोटा मंडल से प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 09804 कोटा- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस आज 31 अगस्त को निरस्त रहेगी|
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें तथा अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।






































































































